12 फ़रवरी 2023

Jio Valentine's Offer: इन दो रिचार्ज प्लान के साथ फ्री मिलेगा McDonalds बर्गर और 12GB डेटा, जानिये सभी ऑफर्स

Jio ने अपने ग्राहकों के लिए अब खास Valentine’s Offer ऑफर पेश किया है। यह ऑफर कंपनी ने अपने सिर्फ 2 प्लान के साथ पेश किया है। यह वेलेंटाइन ऑफर कई सारे बेनेफिट्स के साथ आता है, जिसमें McDonalds बर्गर, फ्लाइट पर डिस्काउंट, फ्री डेटा और कई फायदे मिलते हैं।

अगर आप भी Jio यूजर्स हैं तो ये प्लान्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। Jio ने जिन दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान के तहत Valentine’s Offer ऑफर पेश किया है वो 349 रुपये और 899 रुपये में मिलते हैं। 14 फरवरी से पहले अगर आप इन दोनों में से कोई-सा भी प्लान अपने नंबर पर एक्टिवेट कराते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे।

Jio Valentine’s Offer के बेनेफिट्स

Jio के 349 रुपये और 899 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के सतह कई बेनेफिट्स मिलते हैं। ग्राहकों को 12GB फ्री डेटा तो मिलेगा ही साथ ही McDonalds का फ्री McAloo Tikki, Ferns & Petals से शॉपिंग करने पर 150 रुपये का डिस्काउंट कूपन, ixigo से फ्लाइट बुक करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट शामिल है। ये सभी बेनेफिट्स का लाभ आप अभी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 9,999 का फ़ोन सिर्फ 549 में! Samsung से लेकर Redmi के स्मार्टफोन पर Flipkart ने दिया खास ऑफर

 

349 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। 30 दिन के हिसाब से प्लान में 75GB डेटा मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं।


899 रुपये वाला प्लान

इसके अलावा 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही 2.5GB डेटा रोजाना दिया जाता है। 90 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में आपको कुल मिलाकर 225GB डेटा मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS दिए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ojQEgJ4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...