15 नवंबर 2022

सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ आई Fireboltt की सस्ती smartwatch, आपकी फिटनेस का रखेगी पूरा ध्यान

New SmartWatch: कम कीमत में Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ring Plus को भारत में लॉन्च किया है, इसमें सबसे बड़ा 1.91 इंच का डिस्प्ले दिया है जोकि काफी इम्प्रेस करता है। यह स्क्वॉयर डायल के साथ आती है जिसका रिजॉल्यूशन 240X280 पिक्सल है, यह बेहतर है और धूप में भी इसे आसानी से रीड किया जा सकता है। यूजर्स के लिए इसमें 100+ स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। Fire-Boltt Ring Plus की कीमत 2,499 रुपये है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा Fire-Boltt की साइट से हो रही है। आइये जानते हैं इसके प्रमुख फीचर्स के बारे में...

डिजाइन के मामले में Fire-Boltt Ring Plus smartwatch काफी सुन्दर नज़र आती है। फायर-बोल्ट रिंग प्लस स्मार्टवॉच 5 शानदार कलर वेरिएंट- ब्लैक, ब्लू, बेज, रेड और व्हाइट में चेंजेबल स्ट्रैप के साथ फुल मेटल बॉडी के साथ आती है। Fire-Boltt Ring Plus के साथ AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें क्विक एक्सेस फीचर की भी सुविधा मिलती है जिससे आप डायलपैड, कॉल हिस्ट्री, सिंक कॉन्टेक्ट आदि को तेजी से एक्सेस कर सकते हैं।

आपकी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए इसमें SPO2 सेंसर मिलता है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग भी है। ख़ास बात यह है कि इसमें कॉलिंग फीचर है और इसके लिए इसमें माइक्रोफोन और इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। इस वॉच से आप फोन के कैमरे को भी ऑपरेट कर सकते हैं। फीचर्स के हिसाब से यह एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट तो जरूर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JhYz1H2

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...