04 अक्तूबर 2022

Jio Book: जियो ने पेश किया अपना पहला और सबसे सस्ता लैपटॉप! जानिये कब से शुरू होगी बिक्री


Jio Book:
रिलायंस जियो (Jio) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 में अपने अफॉर्डेबल लैपटॉप Jio Book को पेश कर दिया है। काफी समय से इस लैपटॉप के बारे में ख़बरें आ रही हैं। नई Jio Book के जरिये कंपनी ज्याद से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में है।


Jio Book बिक्री के लिए गवर्मेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर लिस्ट हो गया है। इस डिवाइस को उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लिमिटेड बजट में लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। कंपनी का टारगेट इसे जियोफोन की तरह पॉपुलर बनाना रहेगा। कुछ समय मार्केट में ऐसी भी ख़बरें आ रही थी कि कंपनी इसे इस साल के आखिर तक उतार सकती है।


फीचर्स की बात करें तो नए Jio Book की बॉडी प्लास्टिक में है और यह इसलिए भी ताकि कॉस्ट में कमी की जा सके और यह लैपटॉप आम लोगों की पहुंच में आ सके। इसमें बैक पैनल के अलावा कीबोर्ड पर जियो की ब्रैंडिंग दी गई है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट 4G LTE सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में 11.5 इंच का TN डिस्प्ले 1366x768 HD रेजॉल्यूशन के साथ मिलता है। यह लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पावर्ड है और इसमें Adreno 610GPU गया है। इसमें 2GB LPDDR4X रैम दी गई है और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है।

 

इसमें डुअल स्पीकर सेटअप दिया है। इसके अलावा अलावा डु्अल माइक्रोफोन्स और हेडसेट के लिए टू-इन-वन कॉम्बो पोर्ट दिया गया है। इसमें एक USB 2.0 पोर्ट, एक USB 3.0 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट मिलता है। इसमें WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के अलावा माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।


कीमत की बात करें Jio Book को 19,500 रुपये में पेश किया गया है इसे गवर्मेंट e-मार्केटप्लेस से खरीदा जा सकता है। हालांकि, अभी यह लैपटॉप केवल सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। सोर्स के मुताबिक इस साल दीपावली के बाद आम ग्राहकों के लिए इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ksSKdI6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...