04 सितंबर 2022

Post Office Recruitment 2022 : बिना परीक्षा के डाक विभाग में नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन

Post Office Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। भारतीय डाक विभाग में नौकरी लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय डाक ने बेंगलुरु सर्कल में मोटर मेल सर्विस के तहत ड्राइवर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इंडियन पोस्ट ऑफिस स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भरवाएगा। इन पदों के लिए आवेदन 26 सितंबर तक अप्लाई कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू


नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती की योग्यता व अन्य सभी जानकारियों के बारे में अधिक जानने के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन को जरुर पढ़े।

ऐसे करें आवेदन


- सबसे पहले निचे दिए गये लिंक से Application Form को डाउनलोड करके A4 size sheet पर प्रिंट करवा ले।
- इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही सही भरना है।
- सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी को सेल्फ अटेस्ट करके इसके साथ अटेच कर दे।
-फॉर्म को एक लिफाफे में ढल कर लिफाफे पर जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे है उसका नाम और निचे दिया गया एड्रेस लिख दे।
- स्पीड पोस्ट के माध्यम से निचे दिए गये पते पर इस फॉर्म को भेज देना है।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ “मैनेजर, मेल मोटर सेवा, बेंगलुरु-560001” को भेजना होगा।

यह भी पढ़ें- Indian Army Recruitment 2022: सेना में 3068 पदों पर नौकरी, जानिए वैंकेसी डिटेल

शैक्षिक योग्यता


इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10 वीं पास होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा हेवी मोटर लाइसेंस होना भी जरूरी है। आवेदक को वाहन की सामान्य जानकारी होना जरुरी है।

यह भी पढ़ें- UPPCL Recruitment 2022: एग्जिक्यूटिव असिसटेंट के लिए 1033 पदों पर नौकरी

आयु सीमा


अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा सभी वर्गों के रिजर्वेशन प्रावधानों के अनुसार दी जाएगी। इसकी सम्पूर्ण जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BXMN4VO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...