05 फ़रवरी 2022

बिना गाने बंद हुए फोन के बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं YouTube वीडियो, अपनाएं ये आसान ट्रिक, कर पाएंगे दूसरे ऐप्स का उपयोग

पॉपुलर म्यूजिक वीडियो से लेकर क्रिकेट मैच तक की हाइलाइट्स देखने के लिए एक ही एक ही वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है, जिसका नाम यूट्यूब (YouTube) है। यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। हालांकि, इसमें एक ही कमी है, वो यह है कि यूट्यूब की वीडियो बैकग्राउंड में नहीं चलती है। इससे लोगों को तब बहुत परेशानी होती है, जब वह वीडियो का केवल ऑडियो पार्ट सुनना चाहते हैं। लेकिन एक ट्रिक है, जिसकी मदद से फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब वीडियो चलाई जा सकती है। इसकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो के ऑडियो पार्ट को सुनने के साथ-साथ फोन पर दूसरे ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Realme का यह शानदार स्मार्टफोन जल्द भारत में लेगा एंट्री, फिटनेस बैंड की तरह मॉनिटर करेगा यूजर का Heart Rate

एंड्रॉइड यूजर्स ऐसे चलाएं फोन के बैकग्राउंड में वीडियो :
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Mozilla Firefox ब्राउजर डाउनलोड करें।
2. इसके बाद ब्राउजर ओपन करें।
3. यहां अपने हिसाब से ब्राउजर में सेटिंग करें।
4. अब सर्च बार यूट्यूब सर्च करके उसे ओपन करें। यहां आपको यूट्यूब ऐप में ओपन करने का विकल्प मिलेगा, उसे कैंसल कर दें।
5. इतना करने के बाद उस वीडियो को ओपन करें, जिसे आप बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं।
6. वीडियो प्ले करके ब्राउजर से बाहर आ जाइए।
7. अब वीडियो बैकग्राउंड में चलती रहेगी और आप दूसरे मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें : सड़क पर पड़ा था लहूलुहान, Apple Watch से बची शख्स की जान, जानें हैरान करने वाला मामला

आईफोन यूजर्स ऐसे चलाएं फोन के बैकग्राउंड में वीडियो :
आईफोन यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो ऊपर बताए प्रोसेस को अपनाकर चला सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को डिवाइस में Mozilla Firefox वेब ब्राउजर ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा। तभी यूजर्स फोन के बैकग्राउंड में यूट्यूब की वीडियो चला सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z0S9o4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...