12 अक्टूबर 2021

Motorola Moto E40: भारत में आज लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। मोटोरोला (Motorola) कंपनी की शुरुआत 1928 में अमरीका में हुई थी। 2011 में मोटोरोला 2 हिस्सों Motorola Mobility और Motorola Solutions में बंट गई। 2014 में Motorola Mobility को चाइनीज़ कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने खरीद लिया। हालांकि मोटोरोला सालों से अपने मोबाइल फोन्स के लिए जानी जाती है पर मोटोरोला को लेनोवो द्वारा खरीदे जाने के बाद से कंपनी ने मार्केट में समय-समय पर स्मार्टफोन्स लाना शुरू कर दिया। स्मार्टफोन्स की इसी लिस्ट में मोटोरोला ने अब एक नया नाम जोड़ा है। आज 12 अक्टूबर 2021 को कंपनी ने नया स्मार्टफोन Motorola Moto E40 भारत में लॉन्च किया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है।

screenshot_2021-10-12_new_moto_e40.png

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है मोटोरोला (Motorola) के नए स्मार्टफोन Moto E40 के फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन का वज़न 194 ग्राम है।
  • इस स्मार्टफोन में सिंगल और डुअल सिम मॉडल हैं।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में Unisoc T700 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 48+2+2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी मॉडल उपलब्ध है।
  • इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलोमीटर सेंसर और प्राॅक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 10W की फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है।
screenshot_2021-10-12_moto_e40.png

यह भी पढ़े - Motorola Edge 20 Pro: भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

कीमत और सेल

Motorola Moto E40 स्मार्टफोन की कीमत 9,499 रुपये है और इसकी सेल 17 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

यह भी पढ़े - Motorola Moto E20: लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v3Xpcm

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...