14 अक्टूबर 2021

फेसबुक-जीमेल के बाद अब स्नैपचैट में आई परेशानी

नई दिल्ली। इस महीने दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनियों के सामने बड़ी समस्याएं आ रही हैं। पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप के बाद जीमेल यूजर्स को इसकी सेवाएं ना मिलने से परेशानी हुई। तो बुधवार शाम को मशहूर सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट वैश्विक स्तर पर बंद हो गया। इस दौरान तमाम यूजर्स स्टोरी अपडेट पोस्ट करने या मैसेज भेजने में नाकाम रहे।

इस संबंध में स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप ने ट्वीट किया, "हम जानते हैं कि कुछ स्नैपचैटर्स को अभी ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है- रुकिए, हम इसे देख रहे हैं!" एक ऐप आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने बुधवार शाम को स्नैपचैट के साथ आई परेशानी की सूचना दी।

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक जहां 41 फीसदी लोगों को स्नैपचैट ऐप का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, 27 प्रतिशत प्रभावित लोगों को फोटो और वीडियो शेयर करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

काफी देर तक जूझने के बाद स्नैपचैट यूजर्स ने भी ट्विटर पर अपनी परेशानी बताई। एक यूजर ने पोस्ट किया, "हर कोई ट्विटर पर यह देखने के लिए दौड़ रहा है कि क्या यह केवल उनका स्नैपचैट बगिंग ही तो नहीं है।"

हालांकि आपको बता दें कि अब ये दिक्कत सुलझा ली गई है। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने पोस्ट शेयर करते हुए दी है। कंपनी ने लिखा, "समस्या सही कर दी गई है! अगर आपको अब भी परेशानी हो रही है, तो कृपया हमें बताएं। हैप्पी स्नैपिंग!"

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, एक बड़े पैमाने पर आउटेज ने फेसबुक ऐप के पूरे परिवार को कई घंटों के लिए बंद कर दिया। इससे लाखों यूजर्स पर एक व्यापक असर पड़ा। कुछ समय पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। काफी घंटों तक इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया था। हालांकि अगले दिन सब सही हो गया था। अब ऐसी ही परेशानी से बुधवार की शाम स्नैपचैट यूजर्स को भी दो चार होना पड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BFIkAs

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...