02 अक्टूबर 2020

SSC JE 2020: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन सहित पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

SSC JE 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा 1 अक्टूबर को जारी की गजूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं क्वांटिटी सर्वेईंग और कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2020 अधिसूचना के साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। उम्मीदवारों को अपने फोटोग्राफ अपलोड करते समय दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। फोटो तीन माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए; और फोटो लिये जाने की तिथि फोटोग्राफ पर अंकित होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

एसएससी जूनियर इंजीनियर 2020 अप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गयी है। आयोग के कैलेंडर के अनुसार एसएससी जेई पेपर 1 एग्जाम 2020 का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च 2021 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

रिक्तियां
आयोग द्वारा जारी एसएससी जेई 2020 अधिसूचना के मुताबिक निम्नलिखित विभागों में ग्रुप बी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। हालांकि, आयोग ने कुल रिक्तियों की संख्या की घोषणा अभी नहीं की है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा।

सीमा सड़क संगठन (BRO) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
सीमा सड़क संगठन (BRO) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
केंद्रीय जल और बिजली अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
केंद्रीय जल आयोग - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
केंद्रीय जल आयोग - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cNmBLl

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...