02 अक्टूबर 2020

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Moto Razr 5G, 1 लाख के इस फोन मिलेंगे ऐसे फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने पॉपुलर Moto Razr स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन Moto Razr 5G को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए बताया कि इसे भारत में 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी। बता दें कि Moto Razr 5G एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है। साथ ही कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने एक माइक्रो साइट भी जारी की है। बता दें कि Motorola ने Moto Razr 5G स्मार्टफोन को पिछले महीने ही ग्लोबल लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें—Faceless chat एप के जरिए पहचान छिपाकर कर सकते हैं Whatsapp और facebook पर किसी से भी चैट

Motorola Razr 5G की संभावित कीमत

Motorola Razr 5G की कीमत भारत में क्या रहेगी, इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 1 लाख रुपए के करीब रह सकती है। बता दें कि यूएस में Motorola Razr 5G स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुका है। वहीं इस फोन की कीमत भारतीय करेंसी में करीब 1.03 लाख रुपए है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन ब्लश गोल्ड, पोलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी कलर वेरिएंट में आ सकता है।

moto2.png

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Moto Razr 5G स्मार्टफोन Moto Razr का अपग्रेडेड वर्जन है। यह फोल्डेबल फोन है, जिसकी स्क्रीन मुड़ती है। इसकी मुख्य स्क्रीन 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले है और इसमें कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 2.7 इंच की है और ये ग्लास OLED है। Moto Razr 5G में Qualcomm Snapdragon 765G दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 2,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें—Flipkart Big Billion Days Sale 2020: 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n3YVa6

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...