22 मई 2020

अटकी भर्तियों से लॉकडाउन हटेगा, खुलेगी नौकरी की राह

राज्य में नियमों के फेर में उलझी सरकारी नौकरियों की राहत जल्द खुल सकती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वीसी के बाद चार दिन से सभी विभाग अटकी भर्तियों के पेच सुलझाने में जुटे हैं। अब जून में नौकरी की राह खुल सकती है।

कार्मिक विभाग व सीएमओ ऐसी भर्तियों की जानकारी जुटा रहा है, जिनका अंतिम परिणाम जारी हो चुका और भर्ती में विवाद नहीं है। कोर्ट में विचाराधीन भर्तियों पर सभी विभागों से स्टेट्स की जानकारी ली जा रही है। काउंसलिंग के आधार पर प्रथम पदस्थापन के निर्देश के बाद विभाग नए सिरे से तैयारी कर रहे हैं।

अटकी हैं 25 से ज्यादा भर्तियां
प्रदेश में 25 से अधिक बड़ी भर्तियां उलझी हुई हैं। पुस्तकालयध्यक्ष भर्ती की परीक्षा हो गई थी लेकिन पर्चा आउट होने से दोबारा परीक्षा नहीं हो सकी। वन रेंजर भर्ती 2018, फार्मासिस्ट, कांस्टेबल, पटवारी, कनिष्ठ अभियंता, एएसआई भर्ती, आरएएस सहित अन्य भर्तियां अटकी हुई हैं।

दस लाख ट्वीट, बेरोजगारों की हुंकार
परीक्षाओं में पास होने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से बेरोजगारों में आक्रोश है। लॉकडाउन अवधि में ट्वीट के जरिए बेरोजगारों ने मुहिम शुरू की। इसमें 10 लाख से अधिक ट्वीट हो चुके हैं। सर्वाधिक ट्वीट द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, पुलिस, आरएएस भर्ती आदि से जुड़े हैं।

ये हैं सरकारी दावे

  • 56523 को 15 महीने में नियुक्ति
  • 12341 पदों के लिए परिणाम जारी
  • 26 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती के लिए विज्ञापन


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g6H2nL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...