25 अप्रैल 2020

Coronavirus Impact: 4 करोड़ लोगों के पास Lockdown के चलते नहीं होगा Mobile phone

नई दिल्ली : कोरोनावायरस के चलते चल रहे लॉकडाउन की वजह से दुनियाभर की कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात करें मोबाइल कंपनियों की तो इनके भी कारोबार में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर लॉकडाउन जारी रहा तो मोबाइल खराब होने या टूट जाने की वजह से करीब चार करोड़ लोग के पास मोबाइल फोन नहीं होगा।

मोबाइल उद्योग के संगठन इंडिया सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स ऐसोसिएशन (ICEA) की रिपोर्ट में दावा किया है कि मोबाइल फोन के मरम्मत के सामान और सर्विस सेंटर पूरी तरह से बंद होने के कारण करीब 2.5 करोड़ से अधिक मोबाइल हैंडसेट बेकार पड़े हुए हैं।

आईसीईए के चेयरमैन पंकज महिंद्रू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार में कई लोगों से संपर्क करके मोबाइल फोन को अनिवार्य वस्तु और सेवा के दायरे में लाने को कहा गया है। अगर ऐसे ही लॉकडाउन जारी रहा तो मई के अंत तक ये संख्या बढ़कर चार करोड़ हो जाएगी। साथ ही उन्होने मोबाइल की ऑनलाइन सेल चालू करने की बात कही।

Jio Vs Airtel Vs Vodafone: 10 रुपये से कम में हर दिन 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग

रिपोर्ट ने कहा कि हर महीने करीब 2.5 करोड़ नए मोबाइल फोन की बिक्री होती है। भारत में अभी करीब 85 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन है, जिसमें से करीब 0.25 प्रतिशत मोबाइल फोन हर महीने टूट जाते हैं। ऐसे में 85 करोड़ मोबाइल फोन रखने वाले यूजर्स के आधार पर ये अनुमान लगाया गया है कि वर्तमान में करीब 2.5 करोड़ लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं है और मई आखिरी तक अगर लॉकडाउन जारी रहा तो ये संख्या दो गुनी यानी 4 करोड़ के ज्यादा हो सकती है। बता दें कि कोरोनावायरस के चलते देशभर में 25 मार्च से 3 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y8KpDZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...