24 अप्रैल 2020

5G कनेक्टिविटी वाले iQOO 3 के दाम में 4,000 रुपये की कटौती, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली : Vivo के सब-ब्रांड आइको ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आइको 3 ( iQOO 3 ) की कीमत में 4000 रुपये की कटौती की है। अब फोन के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,990 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,990 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन को भारत में 38,990 रुपये और 41,990 रुपये में पेश किया गया था। ये दोनों फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ हैं। वहीं iQOO 3 5G वेरिएंट 12GB रैम व 256GB स्टोरेज की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गयी है, जिसके बाद फोन को 44,990 रुपये में बेचा जाएगा। नई कीमत के साथ फोन को ग्राहक लॉकडाउन के बाद ई-शापिंग साइट्स से खरीद सकते हैं।

iQOO 3 specifications

इस स्मार्टफोन में 6.44-inch FHD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 60Hz refresh rate के साथ है। फोन में Snapdragon 865 SoC का इस्तेमाल किया गया है और smartphone iQOO UI 1.0 बेस्ड Android 10 पर रन करता है। भारत में फोन को Volcano Orange, Quantum Silver और Tornado Black कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाता है।

Airtel के इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन Free, ऐसे करें एक्टिवेट

फोटोग्राफी के लिए iQOO 3 के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो 20x डिजीटल जूम के साथ आता है। वहीं तीसरा 13-मेगापिक्सल का वाइल्ड एंगल लेंस और चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,440mAh की दमदार बैटरी है जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/358hLEv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...