25 मार्च 2020

Coronavirus के चलते 108MP कैमरे वाला Xiaomi Mi 10 भारत में नहीं होगा लॉन्च

नई दिल्ली: Realme के बाद अब शाओमी इंडिया ने भी अपने 108-मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 की भारत में लॉन्चिंग रद्द कर दी है। इससे पहले कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दिया था कि 31 मार्च को भारत में Xiaomi Mi 10 को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कल यानी 24 मार्च को रात 8 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने का आदेश दिया है, जिसके बाद ये सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को कैंसिल कर रही है।

Xiaomi Mi 10 को 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही भारत में ये कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन बन जाएगा। इसमें 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा और Snapdragon 865 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि ये फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। भारत में Xiaomi Mi 10 को कोरल ग्रीन और ट्विलाइट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 40,999 रुपये के आस-पास रखी जाएगी।

Xiaomi Mi 10 Specifications and Camera

चीन में लॉन्च हुए Xiaomi Mi 10 में 6.7 इंच की AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है जो 90 Hz रिफ्रेश और 180Hz टच रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया और हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर रन करता। Xiaomi Mi 10 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला 108 मेगापिक्सल का लेंस, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 2 मेगापिक्सल लेंस कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20-मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,780mAh की बैटरी दी गयी, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और फोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन-Mi 10
डिस्प्ले-6.67 इंच
प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
ऑपरेटिंग सिस्टम-एंड्रॉ़यड 10
रैम-8 जीबी
स्टोरेज-128 जीबी
बैटरी- 4780 एमएएच
फ्रंट कैमरा- 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा- 108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

Mi 10 की कीमत

चीन में Mi 10 स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग वेरिएंट में उतारा है। इसमें 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट, 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। बता दें कि घरेलू बाजार में तीनों फोन की कीमत क्रमश: CNY 3,999 (लगभग Rs 40,000), CNY 4,299 (लगभग Rs 43,000) CNY 4,699 (लगभग Rs 47,000) रखी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UgdJWM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...