01 अक्तूबर 2019

Dr. Herbert Kleber Google Doodle: लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में हासिल की थी उपलब्धि

नई दिल्ली: Google ने आज अपना डूडल महान मनोचिकित्सक डॉ. हरबर्ट क्लेबर ( Dr. Herbert Kleber ) को समर्पित किया है। आज के ही दिन 23 साल पहले क्लेबर को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन में चुना गया था। क्लेबर अमरीका के जानें-मानें मनोचिकित्सक थें और उन्होंने नशे की लत को चिकित्सा स्थिति के रुप में देखा था। इसके अलावा वह लोगों को नशे की लत से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते थें।

यह भी पढ़ें: Amazon Great India Festival सेल शुरू, Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट

डॉ. हरबर्ट क्लेबर की उपलब्धियां

डॉ. हरबर्ट क्लेबर का जन्म 19 जून 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उन्हें अमरीका और न्यूयॉर्क के बेस्ट डॉक्टरों में से एक कहा गया है। क्लेबर साइक्लॉजी के प्रोफेसर के रुप में येल विश्वविधालय में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के संस्थापक और प्रमुख थे। इसके बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में नेशनल ड्रग कंट्रोल पार्टनर्शिप में डिप्टी डायरेक्टर के रुप में काम किया।

यह भी पढ़ें: Gadget Recap: Mi Mix Alpha 5G स्मार्टफोन से लेकर OnePlus TV की लॉन्चिंग तक, ये रही 5 बड़ी ख़बरें

कैदियों को भी नशे की लत से बाहर निकाला

डॉ. क्लेबर ने अपने 84 साल के जीवनकाल में नशे की लत के उपर 250 से ज्यादा किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने केन्टकी के लेग्जिंटन के एक कैदियों के अस्पताल में कैदियों को नशे से बाहर निकालने पर काम किया। वह कैदियों के इलाज के वक्त यह भी देखते थें कि आखिर किसी व्यक्ति को नशे की लग क्यों लग जाती है और उसपर अध्यन करते थें। अपने जीवन काल में क्लेबर ने कई महान कार्य करने के बाद पिछले साल 5 अक्टूबर में दुनिया से अलविदा कर दिया।

यह भी पढ़ें: Airtel ने Amazon Prime की मुफ्त सब्सक्रिप्शन के साथ नया प्रीपेड प्लान किया पेश, रोजाना 2.5GB डाटा के अलावा मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oP8lwx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...