27 अगस्त 2019

Redmi Note 8 और Note 8 Pro की कीमतें हुई लीक, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: शाओमी ( Xiaomi ) अपने Redmi Note 8 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। कंपनी ने 29 अगस्त को चीन में एक ईवेंट का आयोजन किया है। इस दौरान Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi TV और RedmiBook 14 को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इन दो स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है। लेकिन अब एक लीक के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में पता चला है।

यह भी पढ़ें: OnePlus TV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लीक के जरिए आई सामने, यहां जानें सबकुछ

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro कीमत

लीक रिपोर्ट की माने तो Redmi Note 8 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,199 यूआन करीब (12,000 रुपये) है। दूसरी तरफ Redmi Note 8 Pro को दो वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी यूआन करीब (18,000 रुपये) है और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,099 चीनी यूआन करीब (21,000 रुपये) होगी।

यह भी पढ़ें: Amazon Fab Phone Fest शुरू, 1000 से कम कीमत में बिक रहा Redmi Y3 और Redmi 7

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro फीचर्स

अभी तक कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Redmi Note 8 को चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में यह बताया गया है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। दूसरी तरफ Redmi Note 8 Pro की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, हीलियो G90T प्रोसेसर और 4500 एमएएच की बैटरी होगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Fold चीन में प्री-ऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध, अगले महीने होगा लॉन्च



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZriNqN

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...