27 अगस्त 2019

अगले महीने ऑफलाइन Realme 5 और Realme 5 Pro की होगी बिक्री, जानिए कीमत

नई दिल्ली: Realme 5 और Realme 5 Pro स्मार्टफोन को अगले महीने यानी सितंबर से ऑफलाइन बेचा जाएगा। इसकी जानकारी Realme CEO माधव सेठ ने YouTube के जरिए दी। Realme 5 की सेल आज से Flipkart व कंपनी के ऑनलाइन साइट पर शुरू हो रही है। वहीं खबर है कि कंपनी Realme 5 और Realme 5 Pro के लिए OTA अपडेट अक्टूबर में जारी करेगी।

यह भी पढ़ें- लेट होगी यह ट्रेन तो आपको मिलेंगे पैसे, साथ में इन सुविधाओं के भी ले सकेंगे मजे

Realme 5 Smartphone के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। रियलमी 5 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.0 पर रन करता है। रियर में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्स और 2+2 मेगापिक्सल के दो ओर कैमरे दिए गए हैं। वही सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की 16,999 रुपये रखी गयी है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है और क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का यूज है। पावर के लिए 4035 एमएएच की बैटरी दी गयी है। पवार के लिए रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HqC0CA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...