01 जून 2019

Exam Guide: इन प्रश्नों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध को और कितने साल के लिए बढ़ा दिया है?
(अ) सात साल
(ब) पांच साल
(स) दस साल
(द) आठ साल

प्रश्न (2) - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही किस राज्य के लगभग 3.5 लाख नियोजित टीचर्स के समान वेतन संबंधित फैसले को रद्द कर दिया है?
(अ) बिहार
(ब) कर्नाटक
(स) झारखंड
(द) पंजाब

प्रश्न (3) - किस देश ने पाकिस्तान की एक और चीन की कई कंपनियों समेत 12 विदेशी कंपनियों को अपनी ‘एन्टिटी’ सूची में शामिल किया है?
(अ) रूस
(ब) भारत
(स) नेपाल
(द) अमरीका

प्रश्न (4) - एटीपी रैंकिंग में पुरुषों की रैंकिंग में किसे पहला स्थान मिला है?
(अ) रोजर फेडरर
(ब) राफेल नडाल
(स) नोवाक जोकोविच
(द) रोहन बोपन्ना

प्रश्न (5) - जुलाई 1947 में रियासत सचिवालय किसकी अध्यक्षता में स्थापित किया गया?
(अ) सरदार पटेल
(ब) पं. जवाहरलाल नेहरू
(स) जे.बी. कृपलानी
(द) वी.पी.मेनन

प्रश्न (6) - निम्न में से किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश ताज ने भारतीय प्रशासन को अपने हाथों में लिया?
(अ) 1853 के अधिनियम द्वारा
(ब) 1773 के अधिनियम द्वारा
(स) 1858 के अधिनियम द्वारा
(द) 1861 के अधिनियम द्वारा

प्रश्न (7) - कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत भारत के लिए जो प्रस्तावित किया गया, वह एक-
(अ) परिसंघ था
(ब) संघ था
(स) अर्ध संघ था
(द) राज्यों का यूनियन था

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन शुष्क धुलाई के काम आता है?
(अ) क्लोरोबेन्जीन
(ब) हाइड्रोक्सिबेन्जीन
(स) बेन्जीन
(द) नाइट्रोबेन्जीन

प्रश्न (9) - ‘एस्किमो’ निवासी हैं-
(अ) कनाडा के
(ब) मंगोलिया के
(स) मलाया के
(द) श्रीलंका के

प्रश्न (10) - ‘पूर्व का मोती’ किस देश को कहा जाता है?
(अ) जापान
(ब) चीन
(स) तिब्बत
(द) श्रीलंका

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (स), 9. (अ), 10. (द)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QFITDx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...