03 अक्टूबर 2018

एक घंटे के लिए बंद हुआ Instagram, जानें क्या रही वजह

नई दिल्ली: हाल में ही ख़बर आई थी कि कुछ समय के लिए सोशल साइट फेसबुक बाधित हुआ था। इसके बाद अब फोटो शेयरिंग ऐप Instagram के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दुनियाभर के कुछ देशों में अचानक इंस्टाग्राम काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल करीब घंटेभर तक नहीं कर सकें। साथ ही भारतीय यूजर्स को भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Jio का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 5 सालों तक नहीं देने पड़ेंगे इस सर्विस के पैसे

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये ऐप कई यूरोपयन देशों में 8:00 बीएसटी पर बंद हो गया। इसके बाद यूजर्स ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहें थे। ऐप बंद होने के दौरान जब यूजर्स इसे रिफ्रेश कर रहे थें तो उन्हें एक मैसेज मिला जिसमें लिखा हुआ था कि फीड रिफ्रेश नहीं हो सकती है। उस दौरान इंस्टाग्राम वेब वर्जन पर भी काम नहीं कर रहा था। ऐप के बंद होने के बाद कई यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर पर ट्वीट कर के दीं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल में बिना इंटरनेट के चलाएं टीवी, देखें अपने पसंदीदा सीरियल और फिल्म

इससे पहले भी सोशल साइट फेसबुक के बाधित होने के कारण यूजर्स को परेशानी हुई थी। कुछ यूजर्स ने इसकी शिकायत ट्विटर के जरिए भी की थी। बता दें उत्तरी अमेरिका और यूरोप के यूजर्स इससे प्रभावित हुए थें जिसके बाद फेसबुक की यह दिक्कत करीब घंटे भर के बाद ही ठीक हो पाई थी। फेसबुक के बाधित होने के दौरान जब कुछ यूजर्स इस साइट को खोलने का प्रयास कर रहे थें तो उन्हें सेवा अनुपलब्ध रहने का संदेश भी मिला था। इसके अलावा कुछ यूजर्स को यह मैसेज मिला की इसके बाधित होने वाली दिक्कत को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस App की मदद से घर बैठे करें लाखों रुपये की कमाई, यहां जानें पूरा प्रोसेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yafIjn

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...