नई दिल्ली: Xiaomi Poco F1 को भारत में अगस्त में लॉन्च किया और इसकी पहली सेल भी हो चुकी है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि यह हैंडसेट Widevine L1 DRM को सपोर्ट नहीं करता है, जिसकी वजह से यूजर्स Netflix, Amazon Prime Video और Google Play पर एचडी वीडियो प्ले नहीं देख सकते हैं।
दरअसल Android Pure ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि Widevine L1 सपोर्ट करने वाले नेटफ्लिक्स टाइटल फोन पर एचडी आइकन दिखाते हैं, लेकिन स्टेंडर्ड सपोर्ट नहीं करने वाले पर कोई आइकन नहीं दिखाई देता है। यही वजह है कि Widevine L3 होने की वजह से Netflix पर सिर्फ 540 पिक्सल रिजॉल्यूशन के ही वीडियो प्ले हो रहे हैं। Android Pure का कहना है कि इस कमी को अपडेट के जरिए दूर नहीं कर सकते हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि जिन ग्राहकों ने यह फोन खरीदा है उनसे वो फोन लेकर उन्हें कंपनी नया हैंडसेट देगी। बता दें कि हाल ही में Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा गया है। बता दें कि इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये रखी गयी है। इसे ग्राहक रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
xiaomi poco f1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर काम करता है। इसमें 6.18 इंच का डिस्प्ले है और फोन की सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा । फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Psh00a
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.