रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) एंड टेक्नीशियन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा ३१ अगस्त २०१८ को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स अपना ई-कॉल लेटर इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indiarail.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एपीएल की परीक्षा का दूसरा चरण २९ अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इस चरण का आखिरी एग्जाम ४ सितंबर २०१८ को होगा।
पहली स्टेज सीबीटी में हासिल अंकों के आधार पर ही सीबीटी सेकंड स्टेज के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स कुल वेकेंसीज के १५ गुना है यानी कि कुल ३९७५३० हैं। क्वालीफाईड स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि केलर में बाढ़ के चलते आरआरबी ने परीक्षा शेड्यूल में ४ सितंबर को भी शामिल किया गया है। ४ सितंबर को केरल के कैंडिडेट्स की परीक्षा होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड ३१ अगस्त को रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स ३ सितंबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ने १० दिना का परीक्षा शेड्यूल फाइनल किया था, जिसके लिए पहली परीक्षा ९ अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके अनुसार आखिरी परीक्षा ३१ अगस्त को होनी थी, लेकिन केरल बाढ़ के चलते इस शेड्यूल को ११ दिन का बनाया गया और अब इस चरण की आखिरी परीक्षा ४ सितंबर को अयोजित होगी। पहले फेज की परीक्षाएं ९, १३, १४, १७, २० और २१ अगस्त को आयोजित हुआ था और दूसरा फेज २९, ३०, ३१ अगस्त और ४ सितंबर को आयोजित होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले इंडियन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indiarail.gov.in पर जाएं। अब यहां आपको - Download RRB ALP Admit Card 2018 लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने नया स्क्रीन खुलेगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें। इसके बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, इसे डाउनलोड करें। अब इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें। अपने इस ई-हॉल टिकट को परीक्षा के दिन भी ले जाना याद रखें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NlJXtZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.