28 अगस्त 2018

Realme 2 आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, 10,000 रुपये से कम होगी कीमत

नई दिल्ली: Realme 2 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले Flipkart पर फोन का टीजर जारी करके यह साफ कर दिया गया है कि realme 2 की एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर ही की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस हैंडसेट को मात्र 10,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा रहा है। इतना ही नहीं कम कीमत के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसके डिस्प्ले पर नॉच दिया गया है। इसकी लॉन्चिंग के लिए दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन किया गया है।

फीचर को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिली है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। जबकि Realme 1 में यह फीचर नहीं दिया गया था। वहीं फोन के रियर में दो कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Realme 2 की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जा सकता है। बता दें कि Realme 2 का सीधा मुकाबला Xiaomi के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स से हो सकता है।

गौरतलब है कि Realme 1 को इस साल मई में तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें पहला वेरिएंट 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज है। वहीं तीसरे वेरिएंट को 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो 3GB RAM को 8,990 रुपए, 4GB RAM को 10,990 रुपए और 6GB RAM को 13,990 रुपए रखी गई है।

यह फोन को ग्राहक के लिए डायमंड ब्लैक, ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6-इंच IPS LCD डिसप्ले फुल Full HD+ रिजॉल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल और 18:9 एस्पेक्ट रेशयो के साथ पेश किया गया है। Realme 1 ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 13MP और फ्रंट में 8MP का कैमरा है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3,410mAh की बैटरी दी गयी है। फोन का वजन 158 ग्राम है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BUdtpe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...