28 अगस्त 2018

ये छोटा सा बदलाव आपके Phone को 1 मिनट में बना देगा दूरबीन

नई दिल्ली: अक्सर ऐसा होता है कि दूर की चीजों को देखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई लोगों के पास दूरबीन होती है, जिसकी मदद से वो दूर की चीजों को साफ देख सकते हैं।मगर जरूरी नहीं है कि सभी लोग अपने पास दूरबीन रखते हो। आज आपको बताएंगे कि हम सभी लोगों के पास दूरबीन है, लेकिन फिर भी सभी लोग इससे अंजान है।

आज-कल सभी लोग स्मार्टफोन यूज करते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल बात करने, मैसेज करने के अलावा भी कई काम में कर सकते हैं। जी हां स्मार्टफोन सिर्फ बात करने ही नहीं बल्कि दूरबीन का भी काम करेगा। इसके लिए अपने फोन में सिर्फ एक ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत है। इस ऐप का नाम है binoculars है, जिसे गूगल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें ऐप का इस्तेमाल

इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद उसे ओपेन करें। इसके बाद आप दूर की चीजों को बेहद ही करीब से देख सकते हैं। इसमें Zoom In और Zoom Out का भी ऑप्शन दिया गया है, जिसकी मदद से आप आसानी से जिस चीज को देखना चाहते हैं उसे Zoom In और Zoom Out कर सकते हैं। हालांकि फोन के कैमरे में भी Zoom In और Zoom Out का ऑप्शन दिया गया होता है, लेकिन इस ऐप की मदद से आप किसी भी दूर की चीज को करीब से और साफ देख सकते हैं।

गौरतलब है कि ज्यादातर लोग घूमने के दौरान अपने पास दूरबीन रखते हैं ताकी दूर की चीज को भी करीब से देखा जा सकें और महसूस किया जा सकें। हालांकि इसके लिए उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। तो अब इस ट्रिक के जरिए अपने हर वक्त अपने दूरबीन को अपने पास रख सकते है और आसानी से एक स्थान से दूसरी स्थान तक ले जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lw9m2m

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...