MSBSHSE SSC Supplementary Results 2018 : महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE से महाराष्ट्र एसएससी 10वीं पूरक परीक्षा का परिणाम कल 29 अगस्त, 2018 को जारी करने की उम्मीद है। परिणाम mahresult.nic.in पर घोषित किए जाने की संभावना है। विद्यार्थी महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट i.e. mahresult.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। राज्य बोर्ड ने जुलाई 2018 पूरक परीक्षाओं के लिए Maharashtra SSC Result 2018 घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा आज शाम को परिणाम जारी होने को लेकर नोटिफकेशन जारी करेगा।
महाराष्ट्र 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 16.93 लाख विद्यार्थी उपस्थित हुए। जिन विद्यार्थियों के किसी विषय में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त नहीं हुए वे पूरक कर दिए गए थे। Maharashtra SSC Result 2018 परीक्षा परिणाम 8 जून 2018 को जारी किए गए थे, लेकिन Maharashtra SSC supplementary Result 2018 का इंतजार है। परिणामों की घोषणा की आज पुष्टि की जाएगी। Maharashtra SSC july exam 2018 के परिणाम को देखने के लिए निचे दिए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
How to check Maharashtra SSC july exam 2018:
विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहाँ विद्यार्थी को नई नोटिफिकेशन के साथ ही होम पेज पर लिंक दिखाई देगा, जहाँ से परिणाम देखें और डाउनलोड किए जा सकते हैं। सर्वर की समस्या या वेबसाइट पर दबाव के चलते विद्यार्थी अन्य सोर्स mahresult.nic.in पर भी Maharashtra SSC Compartment exam Result ऑनलाइन देख सकते हैं।
विद्यार्थियों को नोटिफिकेशन के साथ दिखाई देने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद विद्यार्थी से परीक्षा से सम्बंधित जानकारी मांगी जाएगी। रोल नंबर सहित मांगी गई जरुरी जानकारी भरने के बाद सबमिट करना होगा। नई टैब में परिणाम देखे देगा, जिसे विधार्थी डाउनलोड भी कर सकते है और प्रिंट भी ले सकते हैं।
इससे पहले इस माह बीते 24 अगस्त को महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने इस वर्ष के 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। महाराष्ट्र 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2018 के नतीजे बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oh1Wa7
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.