26 अगस्त 2018

Jio के इस प्लान में 91 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio के आने के बाद कंपनी अपने यूजर्स के लिए सस्ते में बेहतर सर्विस देने में लगी हुई है। ऐसे में हम आपको जियो के 449 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपनी का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो हर महीने पैक रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Oneplus 6 को टक्कर देने के लिए Oppo और Sony ने लॉन्च किए नए Smartphone

Jio 449 रुपये प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैधता 91 दिनों के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रोजाना 1.5 जीबी डाटा का फायदा मिलता है। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो हर महीने रिचार्ज कराने की जगह बस एक बार लंबे दिनों के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने स्मार्टफोन का इंटरनेट स्पीड ऐसे बढ़ाएं, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Jio Giga Fiber

इसके अलावा जियो ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Giga Fiber के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुका हैं। कंपनी गीगा फाइबर यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दे सकती है जिसमें आपको तीन महीने तक इंटरनेट की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 100 जीबी डाटा मुफ्त में दिया जाएगा। आपको बता दें कि इन सेवाओं के लिए ग्राहक को शुरुआत में 4,500 रुपये देने होंगे। अभी तक दूसरी कंपनियां ब्रॉडबैंड सेवा के लिए कॉपर लाइंस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इसकी जगह रिलायंस जियो फाइबर ऑप्टिकल का इस्तेमाल करेगा, जिसकी वजह से ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड बाकी कंपनियों से बेहतर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 3 XL स्मार्टफोन के फोटो और फीचर्स हुए लीक, 2 मिनट में देखें कैसा होगा Phone

यह भी पढ़ें: ट्रेन की टिकट बुकिंग पर यहां मिल रहा 10% का डिस्काउंट, जानें कैसे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MSnQ11

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...