27 अगस्त 2018

BSNL के Wings सर्विस की हुई शुरुआत, बिना सिम के ऐसे कर पाएंगे कॉल

नई दिल्ली: Reliance Jio के ब्रॉडबैंड सर्विस Gigafiber के आने से पहले ही BSNL ने अपने इंटरनेट टेलिफोन सेवा की शुरूआत कर दी है। कंपनी ने इसे सबसे पहले पुदुच्चेरी में पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के इस सर्विस का नाम Wings है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स बिना सिम और नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: अब Whatsapp के जरिए पता लगाएं बैंक लोन देगा या नहीं, बस देनी होगी Missed Call

क्या है BSNL Wings

कंपनी की इस नई सर्विस की मदद से अब यूज़र्स देश के किसी भी क्षेत्र से किसी भी टेलीफोन नंबर पर वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स वाई-फाई या हॉटस्पॉट के जरिए भी कॉल कर सकेंगे। इस नए सर्विस की सबसे बड़ी खासियत की बात की जाए तो यूजर्स बिना सिम कार्ड के भी वीडियो या वॉयस कॉल कर सकेंगे। इसका मतलब यह हुआ की यूजर्स लैपटॉप, डेस्कटॉप जैसे डिवाइस से भी वीडियो या वॉयस कॉल कर पाएंगे। हालांकि, वीडि‍यो कॉलिंग केवल Wings-to-Wings पर ही सपोर्ट करेगा। इस सर्विस का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कत रहती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A8 Star की भारत में पहली सेल आज, यहां मिल रहा बंपर ऑफर्स

BSNL Wings कीमत

कंपनी के इस सर्विस का इस्तेमाल करने पर यूजर्स को Wings ऐप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करना होगा। इस सर्विस को लेने के लिए यूजर्स को 1,099 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसके बाद यूजर्स पूरे 1 साल तक मुफ्त ऑडियो और वीडियो कॉल का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इंटरनेशनल कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को 2,000 रुपये का ISD डिपॉजिट करना होगा।

यह भी पढ़ें: आपके पास है Xiaomi स्मार्टफोन तो कर सकते हैं ये काम, नहीं पड़ेगी कहीं जाने की जरूरत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PIrucL

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...