28 अप्रैल 2021

DSSSB Fire Operator Answer Key 2021 : दिल्ली फायर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

DSSSB Fire Operator Answer Key 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फायर ऑपरेटर के पद के लिए ली गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार DSSSB फायर ऑपरेटर परीक्षा 2021 के लिए शामिल हुए थे वे लोग dsssb.delhi.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More:-Post Office Recruitment 2021: इन दो राज्यों मे दसवीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

DSSSB फायर ऑपरेटर पद के लिए परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो लोग आसान से स्टेप्स का पालन करते हुए DSSSB फायर ऑपरेटर 2021 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More:-AIIMS Nagpur Provisional Result 2021: एम्स ने जारी किया प्रिंसिपल पोस्ट की भर्ती के परिणाम, यहां से करें चेक

DSSSB फायर ऑपरेटर परीक्षा 2021 उत्तर कुंजी कैसे करें डाउनलोड?

सबसे पहले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर DSSSB फायर ऑपरेटर उत्तर कुंजी 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद लॉगिन पेज सामने आएगा।

उसमें आप आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।

उत्तर कुंजी खुलकर आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

DSSSB फायर ऑपरेटर परीक्षा 2021 उत्तर कुंजी डाउनलोड करके बाद आप इसे भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eBqRyT

Government Jobs: बीओबी में आवेदन की अंतिम तारीख कल, फटाफट करें अप्लाई

Government Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एचआर भर्ती 2021 ( BOB HR Recruitment 2021 ) के में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का कल यानि 29 अप्रैल 2021 अंतिम दिन है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एचआर पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2021 को शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के तहत बीओबी 511 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।

Read More: Government jobs: हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

Bob hr recruitment 2021 registration

एचआर पद के लिए इच्छुक और योग्य आवेदक जल्द अपना पंजीकरण करा लें। नहीं तो वो सरकारी नौकरी पाने के इस मौके को गंवा बैठेंगे। यहां पर इस बात का ध्यान रखें कि पंजीकरण की प्रक्रिया केवल तभी पूरी होती है जब आवेदन पूर्ण रूप से जमा किया जाता है और शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि से पहले या उससे पहले बैंक में ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क जमा किया जाता है।

Read More: Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: जीडीएस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

ऐसे करें आवेदन

एचआर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करें। इसके बाद करिअर सेक्शन में जाएं। करिअर सेक्शन में संबंधित भर्ती विज्ञापन का लिंक और ऑनलाइन आवेदन के लिंक दिए गए हैं। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा यहां मांगे गए विवरणों को भरना होगा। जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क 600 रुपए भरना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को 100 रुपए का ही आवेदन शुल्क जमा करना है।

Read More: UPPSC PCS Prelims 2021 Exam Dates: कोरोना महामारी के बीच 13 जून को आयोजित होगी पीसीएस परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Web Title: Bob hr recruitment 2021 registration ends 29th April



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32WMUuc

UPPSC PCS Prelims 2021 Exam Dates: कोरोना महामारी के बीच 13 जून को आयोजित होगी पीसीएस परीक्षा, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

UPPSC PCS 2021 Exam Dates: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 जून को कुल 23 जिलों में दो शिफ्टों में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बैठने की व्यवस्था भी नियमानुसार बनाई गई है। एक परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 500 परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगे। दो परीक्षार्थियों के बीच दो वर्ग मीटर की दूरी होना जरुरी है। यूपी पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्रीलिम्स एग्जाम के लिए 6.91 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Read More: तकनीकी स्टाफ के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई


आपको बता दें कि यूपीपीएससी सचिव जगदीश की तरफ से प्रदेश के जिलों के जिलाधिकारियों से परीक्षा केंद्रों बनाने के लिए प्रस्ताव हेतु पत्र लिखा गया था। आयोग द्वारा भेजे गए पत्र का जिलाधिकारियों को 25 अप्रैल तक जवाब देना था। आयोग ने जिलाधिकारियों को परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सरकारी और वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्रथामिकता देने के निर्देश दिए थे।

Read More: यूपी पुलिस एसआई के 9534 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 मई तक कर सकते हैं अप्लाई

UPPSC PCS Prelims Exam 2021
आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्री-परीक्षा 2021 के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पूर्व में ही जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में 200-200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों पेपर में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा में दोनो प्रश्न पत्र दो-दो घंटे की अवधि के होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का पहला प्रश्न पत्र क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा और द्वितीय प्रश्न-पत्र अर्हकारी होगा जिसमें न्यूनतम 33 फीसदी अंक लाने अनिवार्य हैं। उम्मीदवारों को दोनो ही प्रश्न पत्र में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Web Title: UPPSC PCS 2021 Exam Dates Out; pcs and acf-rfo prelims exam on june 13



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nqMAO1

Off Campus Placement: आईआईटी धनबाद के तीन छात्रों को Google ने दिया 44 लाख का पैकेज

Off Campus Placement: कोरोना संक्रमण के समय जहां देश में युवाओं की नौकरियां जा रही हैं, वहीं आईआईटी आईएसएम धनबाद से अच्छी खबर भी मिल रही है। यहां गूगल ने ऑफ कैंपस में तीन आईआईटीयन अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर की है। इन स्टूडेंट्स में से यश रंका और अंशुमन चौधरी ESE के छात्र हैं वहीँ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सुतीर्थ पॉल हैं। इन्हे 44 लाख रूपए वार्षिक का पैकेज ऑफर किया है। वर्ष 2021 बैच के स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी धनबाद में मिलने वाला यह तीसरा बड़ा पैकेज है। इससे पहले बड़े पैकेज पर जापानी कंपनी लिंकविज, माइक्रोसॉफ्ट और स्पिंक्रलर भी नौकरियां ऑफर कर चुकी है।

Read More: तकनीकी स्टाफ के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

इस बार कुल 629 स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए जॉब ऑफर हो चुकी है। कुल विद्यार्थियों में से 85 स्टूडेंट्स को प्री प्लेसमेंट ऑफर दिया गया है। इस बार न्यूनतम पैकेज पर कुछ विद्यार्थियों को छह लाख रुपए सालाना का ऑफर दिया गया है। आईआईटी से कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस बार कुल 113 कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। विशेषज्ञों का मानना है कि वर्ष 2021 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट का अंतिम दौर चल रहा है। जहां कुछ कंपनियों का अभी ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट होना अभी बाकी है। वहीं कुछ कंपनियों का ऑफ कैंपस का भी इंतजार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग फिजिक्स 2021 बैच की स्टूडेंट्स प्रियंका सुभ्रावती को कोलोन यूनिवर्सिटी ने MS in Physics में उच्च शिक्षा के लिए चयन किया है।

Read More: आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए मेट्रो में निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

Web Title: google gives 44 lakh package to 3 iitians off campus placement



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dZuyiC

BRO Recruitment 2021: बीआरओ ने विभिन्न कैटेगरी के कुल 627 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई

BRO Recruitment 2021: सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना अंतिम तिथि का इंतजार किए जल्द से जल्द अप्लाई करें। सीमा सड़क संगठन ने आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ ही विज्ञापित पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। BRO Recruitment 2021 के लिए अब उम्मीदवार अब 5 मई 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Click Here For Official Notification

सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु 45 दिन का समय दिया गया था। अब इसे बढ़ाकर 75 दिवस कर दिया है। सीमा सड़क संगठन में विभिन्न पदों के कुल 459 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसे अब बढ़ाकर 627 कर दिया है।

Read More: आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए मेट्रो में निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण
स्टोर कीपर टेक्निकल – 318 पद
ड्राफ्ट्समैन – 43 पद
सुपरवाइजर स्टोर – 11 पद
रेडियो मेकेनिक – 4 पद
लैबोरेट्री असिस्टेंट – 1 पद
मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) – 100 पद
मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) – 150 पद
कुल पदों की संख्या बढ़कर 627 हुई

Read More: तकनीकी स्टाफ के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
बीआरओ द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। यहां अधिसूचना का लिंक दिखाई देगा। उम्मीदवार इस भर्ती अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और जरुरी दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर जमा कराएं – कमांडेंट जीईआरएफ सेंटर, दिघी कैंप, पुणे- 411015

Web Title: BRO Recruitment 2021 Last Date Extended



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QF7HQD

27 अप्रैल 2021

Latest Jobs 2021: डीयू में नॉन-टीचिंग स्टाफ के 1145 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

NTA DU Recruitment 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए अभी तक जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के जल्द से जल्द अप्लाई करें। विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1145 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डीयू नॉन-टीचिंग भर्ती 2021 के लिए एनटीए द्वारा आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू की गई थी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दिया गया था।

Click Here For Check Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि -23 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल 2021

Read More: आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए मेट्रो में निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 1145 पद
सीनियर असिस्टेंट – 45 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट – 58 पद
टेक्निकल असिस्टेंट – 51 पद
लैब असिस्टेंट – 53 पद
असिस्टेंट – 80 पद
स्टेनोग्राफर – 77 पद
जूनियर असिस्टेंट – 236 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट – 109 पद
लैब अटेंडेंट – 152 पद
इंजीनियरिंग अटेंडेंट (इलेक्ट्रिक खलासी, बेलदार) – 52 पद
जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस – वायरमैन, मैसन, कारपेंटर, आदि) – 35 पद
मेडिकल ऑफिसर – 15 पद
विषयवार और ट्रेड के अनुसार रिक्तियों की संख्या अलग -अलग है। अतः सभी पदों का विवरण देखने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Read More: कोरोना ड्यूटी के लिए दक्षिण रेलवे ने निकाली सीधी भर्ती, इंटरव्‍यू से होगा चयन

पात्रता
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग -अलग निर्धारित की गई है। अतः भर्ती संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए - 1000 रूपए
OBC(NCL)/ EWS /Female - 800 रूपए
SC/ST/PwD - 600 रूपए

Read More: तकनीकी स्टाफ के लिए निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

How To Apply For NTA DU Recruitment 2021

आवेदन के इच्छुक एनटीए भर्ती 2021 पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एनटीए डीयू भर्ती 2021 पोर्टल ओपेन होगा, जहां होम पेज पर ही अप्लीकेशन से सम्बन्धित लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आवंटित अप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड को भरकर सबमिट करके अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।

Web Title: Latest Jobs 2021: NTA DU Recruitment 2021 Last Date



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vlcjKk

UPSC CSE 2019: सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचनाओं को लेकर यूपीएससी ने जारी किया अहम नोटिस

UPSC CSE 2019 : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2019 की रिजर्वेशन लिस्ट बनाने को लेकर एक नोटिस जारी किया है क्योकि इसके लिए सोशल मीडिया पर तरह तरह की भ्रामक सूचनाओं काफी समय से चल रही थी। जिसको लेकर यूपीएससी ने अहम नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों के मन संदेह को दूर करने का प्रयास किया है।

Read More:- PGIMER Research Fellow Result 2021: प्रोजेक्ट रिसर्च फेलो पोस्ट परिणाम हुए जारी, यहां से करें चेक

आयोग ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के मन में किसी भी तरह का संदेह पैदा ना हो इसके लिए आयोग की ओर आधिकारिक बयान जारी किया जा रहा है। इसके लिए यह देखना काफी जरूरी है कि आयोग सख्ती के साथ परीक्षा के उन नियमों का पालन कर रहा है जो भारत सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा को लेकर गैजेट नोटिफिकेशन के जरिए नियम बनाए थे।

Read More:- INI CET PG 2021 entrance exam postponed: कोविड-19 के चलते INI CET PG 2021 प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, डिटेल्स यहां से करें चेक

इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा के लिए आयोग विभिन्न सेवाओं के लिए विभिन्न वर्गों से आने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा करता है। मेन रिजल्ट जारी होने के बाद अनारक्षित श्रेणी में से शेड्यूल कास्ट , शेड्यूल ट्राइब और बैकवर्ड क्लासे व ईडब्ल्यूएस को घटाता है। इस प्रक्रिया के दौरान उन्ही छात्रों का चयन किया जाता है जो मेरिट लिस्ट में सबसे ऊपर आते है। इसके लिए किसी भी तरह की कोई राहत नहीं दी जाती।

मेन रिजल्ट के बाद चयनित किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट भी सरकार के गैजेट नोटिफिकेशन 2019 के अनुसार किया जाता है। इसी तरह की प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही पारदर्शी तरीके से सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को बराबर अवसर प्रदान किया जाता है आगे आप यूपीएससी का यह पूरा नोटिस देख सकते हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3no1W5Q

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...