26 फ़रवरी 2021

SSC CPO SI Paper-1 2020: सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर-1 के नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी, ऐसे करें चेक

SSC SI Paper I 2020: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुछ ही देर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी। एसआई पेपर I परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा, दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) एवं सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Click Here For Result Portal

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, दिल्ली पुलिस में , CAPF, CRPF, BSF, CISF, SSB और ITBP में सब-इंस्पेक्टर पद की कुल 1564 पदों पर नियुक्तियां होनी है। बता दें कि आयोग ने 23 से 25 नवंबर, 2020 तक SSC SI 2020 पेपर I परीक्षा आयोजित की थी। भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 दिसंबर 2020 को जारी की गई थी।

इस परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की दूसरे पेपर की कॉपी चेक की जाएगी। दूसरे पेपर में अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण पश्चात मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में एएसआई के पदों पर में नियुक्ति की जाएगी।


How To Check SSC SI 2020 Paper I
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद SSC SI 2020 पेपर I परिणाम ’ पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप SSC SI 2020 पेपर I रिजल्ट देख पाएंगे। इसके बाद SSC SI 2020 पेपर I परिणाम देखें और डाउनलोड करें। वहीं भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट-आउट रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dW7yRQ

रेडियोलॉजी टेक्नीशियन बन संवारें भविष्य, जानिए पूरी डिटेल्स

मेडिकल का दायरा सिर्फ डॉक्टर या नर्स तक ही सीमित नहीं रह गया है, इसमें कई लोग जुड़े होते हैं जिसमें से एक है, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन। आजकल हर छोटी बीमारी के लिए किए जाने वाले एक्सरे, ये एक्सपर्ट ही करते हैं। इस क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। अच्छी बात यह है कि विदेशों में रेडियोलॉजी टेक्नीशियन की अधिक मांग है। यदि इससे संबंधित कोर्स कर विदेश जाते हैं तो भारत की अपेक्षा कई गुना ज्यादा आय अर्जित कर सकते हैं। भारत में ही नहीं, विदेशों में भी हेल्थ सेक्टर में विशेषज्ञ तथा ट्रेंड रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस जरूरत को देखते हुए सरकार ने इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर ऐसे प्रोफेशनल को रिक्रूट करना शुरू किया है।

वर्क फ्रॉम होम के चलते बढ़ी होम लोन की मांग

इस शख्स ने घर में ही बना दिया पक्षियों का आशियाना, CCTV से रखते हैं इन पर नजर

इन गुणों के साथ प्रोफेशनल करते हैं काम
रेडियोलॉजिस्ट शरीर के विभिन्न अंगों का एक्सरे करते हैं। एक्सरे करते समय मरीज और आसपास के लोगों पर रेडियोएक्टिव किरणों का साइड इफेक्ट न हो, इस बात पर निगरानी भी रखते हैं। रेडियोग्राफिक उपकरणों की देखभाल करने के साथ ही रोगियों के रेकॉड्र्स भी मेंटेन किए जाते हैं। एक सफल व कुशल रेडियोलॉजिस्ट के लिए चिकित्सा और साथ ही तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त होनी चाहिए। कुशल कम्प्यूटर कौशल, सकारात्मक दृष्टिकोण, समर्पण संग सेवाभाव, बेहतरीन और धाराप्रवाह संचार कौशल का ज्ञान होना जरूरी है क्योंकि उसे एक टीम के रूप में काम करना होता है। रेडियोलॉजिस्ट में टीम भावना का होना अहम है।

विभिन्न प्रकार के हैं कोर्स
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन बनने के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं। जिसमें सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर डिप्लोमा, डिग्री और मास्टर्स तक के कोर्स शामिल हैं। जैसे तीन वर्षीय बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, तीन वर्षीय बीएससी इन मेडिकल रेडियोलॉजी, डिप्लोमा इन मेडिकल रेडियोलॉजी, दो वर्षीय डिप्लोमा इन रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी और एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी आदि कई कोर्सेज उपलब्ध हैं।

जरूरी योग्यता
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन से संबंधित स्नातक डिग्री, सर्टिफिकेट तथा डिप्लोमा कोर्स करने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी में 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है। यदि साइंस विषयों में स्नातक हैं तो पीजी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। प्रवेश मुख्यत: 12वीं पास अंकों पर आधारित है। साथ ही कुछ संस्थान एंट्रेंस टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर भी चयन करती हैं।

यहां मिलते हैं नौकरी के मौके
सफल स्नातकों के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं। खास बात यह है कि कॅरियर विकल्प के तौर पर यह लडक़े और लड़कियां दोनों के लिए उपयुक्त है। रेडियोलॉजिस्ट बनने के बाद आप किसी भी नर्सिंग होम, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर्स, अत्याधुनिक अस्पताल या फिर खुद का काम शुरू कर सकते हैं।

कॅरियर ऑप्शन
कई विशेषज्ञों के अनुसार इस फील्ड के प्रोफेशनल रेडियोग्राफर, रेडियोलॉजिक प्रौद्योगिकीविदों, वैज्ञानिक प्रयोगशाला सहायक, क्लिनिक सहायक, एक्से-रे तकनीशियन, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञों के रूप में काम कर सकते हैं। आधुनिक रोगों के कारण आजकल डॉक्टर रेडियोलॉजिस्ट से एमआरआइ, एंजियोग्राफी और इलाज परीक्षण आदि सभी तरह की मदद लेते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37MPNko

इन जॉब्स को पा कर बन जाएंगे करोड़पति, जानिए क्यों हैं खास

आधुनिकता के कारण इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इंटरनेट में फास्ट एडवांस्मेंट के साथ दुनियाभर में कॅरियर चॉइस और जॉब्स प्रेफरेंस में बदलाव आए हैं। ऐसे में कॅरियर के कुछ विकल्प आने वाले दशकों में युवाओं के दिल में एक क्रेज के रूप में अपनी जगह बना लेंगे। जानें कुछ विकल्प -

दो साल में दोगुना हो जाएगी ट्विटर की इनकम, जानिए डॉर्सी की ओर से क्या आया बयान

वर्क फ्रॉम होम के चलते बढ़ी होम लोन की मांग

1. वर्चुअल रियलिटी हैबिटैट डिजाइनर
इसमें ऐसे एन्वायरमेंट को क्रिएट करना होता है जिसके कारण वे रियलिटी का अहसास कराते हैं। इसमें एंटरटेनमेंट की घटनाओं के लिए वीआर गैलेरी का निर्माण करना, किसी ऐतिहासिक महत्व के स्थल का डिजाइन तैयार करना शामिल है। उदाहरण के लिए पायलट को ट्रेनिंग देने के लिए वर्चुअल एअरपोर्ट का डिजाइन तैयार करने का काम एक अहम कॅरियर ऑप्शन बन सकता है।

2. स्पेस टूर गाइड
स्पेस साइंस में नियमित शोध से इसमें यात्रा का सपना अब सपना नहीं रहा है। आगामी वर्षों में स्पेस में ट्रेवल एक कॉमर्स के रूप में विकसित होने वाला है। स्पेस टूर गाइड स्पेस में ट्रेवल करने वाले लोगों को स्पेस ट्रेवलिंग के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराते हैं। स्पेस साइंस में विकास के कारण भविष्य में यह प्रोफेशन फायदेमंद होगा।

3. ह्यूमन बॉडी डिजाइनर
ह्यूमन बॉडी डिजाइनिंग बायो इंजीनियरिंग का लेटेस्ट डोमेन है जिसमें क्षतिग्रस्त व रोगग्रसित कोशिकाओं व शरीर के हिस्सों को फिर से बनाया जाता है। इससे आने वाले दिनों में गंभीर रोगों से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। डिजाइनर बायो इंजीनियरिंग के कॉर्डिनेशन से फैशनेबल मानव शरीर की रचना कर सकता है।

4. फूड क्रिटिक्स
फूड क्रिटिक साहित्य या सिनेमा के समालोचक जैसा ही काम करता है। यदि कोई व्यक्ति लजीज भोजन का शौकीन है तो वह एक अच्छा फूड क्रिटिक बन सकता है। बस, आपको फेवरिट फूड के टेस्ट की फीलिंग्स को शब्दों में एक्सप्रेस करना आना चाहिए। इससे आप मैगजींस व अखबारों में फूड क्रिटिक के रूप में कॅरियर बना सकते हैं।

5. इमेज कंसल्टेंट
भीड़ से अलग सुंदर व स्मार्ट दिखने के लिए आजकल हर कोई अपनी खास इमेज बनाने के लिए कई नुस्खे अपनाता है। वार्डरोब के सलेक्शन, मेकअप, हेयर स्टाइल व फुटवियर तक के चयन में एक इमेज कंसल्टेंट कस्टमर को औरों से अलग दिखने के लिए प्रोफेशनल सलाह देते हैं। हर जगह लोग इनकी सलाह लेते हैं।

6. क्रिएटिव राइटिंग
क्रिएटिव राइटिंग के लिए इमेजिनेशन और इनोवेशन की जरूरत होती है। मन के भाव को जो व्यक्ति दिल छूनेवाले शब्दों में उतार दे, वही एक अच्छा क्रिएटिव राइटर बन सकता है। प्रिंट मीडिया से लेकर टेलीविजन उद्योग में क्रिएटिव राइटर की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऑटोबायोग्राफी के अलावा बायोग्राफी के लिए भी एक क्रिएटिव राइटर का अपॉइंटमेंट किया जाता है और इस दृष्टिकोण से क्रिएटिव राइटिंग एक प्रतिष्ठित कॅरियर ऑप्शन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aXxieI

Direct Recruitment: जीडीएस के 3679 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई

India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। यह भर्ती दिल्ली, ऑध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में जीडीएस के कुल 3679 पदों पर निकाली गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी इंतजार के आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से या नियत तिथि के बाद किए गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

Click Here For Apply Online

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन जारी किए जाने की तिथि को न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Read More: दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
जीडीएस के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं। इसके बाद स्टेप 1 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण पेज पर जाएं और फिर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद स्टेप 2 में उम्मीदवारों निर्धारित आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। इसके बाद उम्मीदवार स्टेप 3 में मांगे गए विवरणों को भरकर सबमिट कर दें। फाइनल सबमिशन वाले आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।

Read More: कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: HAL सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, आज ही करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kBq97r

25 फ़रवरी 2021

Assistant Professor Jobs 2021: विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

UPHESC Assistant Professor Recruitment 2021: प्रदेश के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 2003 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 25 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट शुरू हुई है। कुल 47 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विषयवार रिक्तियों का विवरण और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Click Here For Latest Update

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2021 है। इन पदों पर लिखित परीक्षा 26 मई से शुरू होकर विभिन्न चरणों में आयोजित होगी।

उच्च शिक्षा ऩिदेशालय ने 30 सितम्बर 2020 को असिस्टेंट प्रोफेसर के 2016 पदों का अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा था। लेकिन निदेशालय ने इन पदों पर क्षैतिज आरक्षण का निर्धारण नहीं किया था। आयोग ने रिक्त पदों को वापस उच्च शिक्षा निदेशालय भेजते हुए पदों के क्षैतिज आरक्षण का निर्धारण करने का अनुरोध किया था। निदेशालय से 3 फरवरी को फाइल आयोग को प्राप्त हुई थी। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसरों के 14 पद कम हो गए थे। युवाओं को इस भर्ती का लंबे समय से इंतजार था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aSiVZe

Latest Jobs: क्लर्क और एमटीएस सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

Latest Jobs 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर (IPHB) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती मैट्रन, स्टाफ नर्स और क्लर्क सहित अन्य के कुल 100 पदों पर निकाली गई है। इन पदों के लिए 10वीं पास से ग्रेजुएट डिग्री और डिप्लोमाधारी युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट iphb.goa.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि- 09 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथि:
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2021

पदों का विवरण
कुल पद-100
मैट्रन: 01 पद
स्टाफ नर्स: 74 पद
कलाकार सह फोटोग्राफर: 01 पद
टेक्निशियन: 01 पद
फार्मासिस्ट: 02 पद
स्टीवर्ड: 01 पद
रिक्रिएशनल थेरेपिस्ट: 01 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी): 16 पद
मल्टीटास्किंग स्टाफ: 03 पद

पात्रता
-मैट्रन- बीएससी नर्सिंग और साथ में किसी अस्पताल में इसी तरह के काम में तीन साल का अनुभव
-स्टाफ नर्स- नर्सिंग का सर्टिफिकेट या बीएससी नर्सिंग
-आर्टिस्ट कम फोटोग्राफर- एसएससी या इसके समकक्ष, किसी एजेंसी में तीन साल बतौर फोटोग्राफर काम करने का अनुभव और आर्ट में डिप्लोमा, पेंटिंग की जानकारी भी जरूरी है.
-जूनियर टेक्नीशियन- केमिस्ट्री विषय के साथ बीएससी, डिप्लोमा इन मेडिकल लैबरोटरी, और एक साल का अनुभव
-फार्मासिस्ट- फार्मेसी में डिप्लोमा, तीन साल का अनुभव वाले को वरीयता दी जाएगी.
-स्टूअर्ड- साइंस में डिग्री, स्टोरेज और कैटरिंग जैसे काम का अनुभव
-रीक्रिएशनल थेरेपिस्ट- एसएससी या इसके समकक्ष, फिजिकल एजुकेशन में सर्टिफिकेट कोर्स
-लोअर डिवीजन क्लर्क- 12वीं पास, कंप्यूटर की जानकारी, अंग्रेजी के प्रति मिनट कम से कम 30 शब्द -टाइप करने की क्षमता
-मल्टीटास्किंग स्टाफ- 10वीं पास

अन्य अनिवार्यता - सभी पदों के लिए कोंकणी या मराठी भाषा बोलने, लिखने और समझने में सकक्षम होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी कम से कम गोवा में 15 वर्ष से रह रहा हो।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। दो घंटे की यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें एनालालिटिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज, कंप्रिहेंसिव लैंग्वेज, मैथमेटिकल एबिलिटी, करंट अफेयर्स, भारतीय संविधान, भारतीय इतिहास और भूगोल, राजनीति के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और भाषा से संबंधित सवाल भी होंगे।

ऐसे करें अप्लाई
अभ्यर्थी तय प्रारूप वाले फॉर्म को भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेज दें- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ साइकियाट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर, अपोजिट होली क्रॉस श्राइन, बाम्बोलिम, गोवा Goa, 403202.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bCp0rW

TCL ने ऑडियो एक्सेसरीज सेगमेंट में लॉन्च किए ईयरबड्स और इन-ईयर हेडफोन्स

TCL ने हाल ही वायर्ड और वायरलेस ईयरफोन और हेडफोन सहित कई ऑडियो उत्पादों की लॉन्चिंग के साथ ऑडियो सेगमेंट में अपने विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने वायर्ड इन-इयर हेडफोन – एसओसीएल100, एसओसीएल200, एसओसीएल300, एसीटीवी100, प्रीमियम वायर्ड ओवर-द-इयर हेडफोन्स – एमटीआरओ200, ईएलआईटी400एनसी और हाई-एनर्जी वायरलेस नेकबैंड स्टाइल इन-इयर हेडफोन्स – एसओसीएल200बीटी, एसीटीवी100बीटी, ईएलआईटी200एनसी को लॉन्च किया।

कंपनी के अनुसार, उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला है, जिसकी स्मार्ट क्षमताओं के साथ कोई समझौता नहीं किया है और यह प्रतिस्पर्धी कीमतों में उपलब्ध हैं। टीसीएल मोबाइल के कंट्री मैनेजर (भारतीय उपमहाद्वीप) सुनील वर्मा ने एक बयान में कहा कि जहां तक नवाचार और डिजाइन की बात है तो टीसीएल उत्पादों को बहुमुखी माना जाता है।

इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए हमने ऑडियो श्रेणी में प्रवेश किया है और युवा भारतीय उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए ऑडियो सेगमेंट में कई उत्पादों की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी ने टीसीएल ईएलआईटी200एनसी इन-इयर हेडफोन और टीसीएल ईएलआईटी400एनसी, एमटीआर200 ऑन-इयर इयरबड हेडफोन की भी घोषणा की। पूरी रेंज ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ फ्लिपकार्ट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

जल्द Android TV लॉन्च करेगा TCL
TCL ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी जल्द ही भारत में P सीरीज का एंड्रॉयड टीवी लॉन्च करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि यह कंपनी का ग्लोबल अप्रोच होगा और भारत पहला देश होगा जिसमें यह प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा। यह टीवी पहली ऐसी टीवी होगी जिसमें Android 11 का सपोर्ट दिया जाएगा। यह एक 4K HDR TV होगा जो कि Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि Dolby Vision से बैलेंस्ड ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट, और कलर के साथ विविड पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। वहीं Dolby Atmos से यूजर्स को बेहतरीन साउंड क्वालिटी को एक्सपीरियंस करने का मौका मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NYz0Ur

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...