28 जनवरी 2021

Motorola ने लॉन्च किया 6 कैमरे वाला स्मार्टफोन Edge S, जानिए इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटरोला Motorola ने साल 2020 में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च किए। अब साल 2021 में भी Motorola ने अपना लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इस स्मार्टफोन में 6 कैमरा दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को Motorola Edge S के नाम से लॉन्च किया किया गया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 870 का प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge S 3 वेरिएंट में उपलब्ध है।

Motorola Edge S की कीमत
मोटरोला के इस स्मार्टफोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बात करें इन वेरिएंट्स की कीमत की तो इसके बेस वेरिएंट यानि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 22,548 रुपए है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 27,000 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टफोन के टॉप मॉडल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को करीब 35,559 रुपए में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें—भारत में लॉन्च हुआ Motorola का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

motorola_2.png

फीचर्स
बात करें Motorola Edge S के फीचर्स की तो इसमें 6.7-इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। मोटरोला का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड-माउंटेड दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो मोटरोला का यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें—Lava बनाएगी Nokia और Motorola के हैंडसेट, चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को मात देने की तैयारी

कैमरा
बात करें इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इसके रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा 16MP अल्ट्रा-वाइड एंगल, 2MP डेप्थ सेंसर और एक ToF स्टीरियोस्कोपिक डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके कैमीा में मैक्रो वीडियो, वीडियो स्पॉट कलर मोड और ऑडियो जूम जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में दो कैमरा मौजूद हैं। इसमें प्राइमरी कैमरा 6MP का है और इसके अलावा एक 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aewH6P

एंटरप्रेन्योर्स के लिए ये हैं फेवरेट बेस्ट बिजनेस पॉडकास्ट

पॉडकास्ट ये नाम अब अक्सर सभी सेक्टर के साथ जुड़ता नजर आता है। चाहे वह मनोरंजन का सेक्टर हो या फिर बिजनेस का। पॉडकास्ट का कॉन्सेप्ट कितना पॉपुलर हो गया है कि केवल अमरीका में 62 फीसदी से अधिक लोग टीवी से अधिक समय पॉडकास्ट पर बिता रहे हैं। जबकि यूरोप और एशिया में पॉडकास्ट कांसेप्ट को पसंद करने वाले लोगों की संख्या 40 फीसदी से अधिक है। पॉडकास्ट जिसे ई-रेडियो भी कहा जाता है दरअसल यह एक ऑडियो कंटेंट होता है, जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म या एप के माध्यम से यूजर सुन सकते हैं।

Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

अब होगी कड़ी टक्कर, भारत में आधिकारिक तौर पर पेश की गई मेड इन इंडिया Renault Kiger

पॉडकास्ट का उपयोग कई बड़े बिजनेस ब्रांड मार्केटिंग के लिए भी कर रहे हैं। पॉडकास्ट की पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है सक्सेसफुल बिजनेस प्रोफेशनल्स और बिजनेस कोच के पॉडकास्ट को सुनने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इंडिया में यंग एंटरप्रेन्योर के बीच पॉडकास्ट का कॉन्सेप्ट अधिक लोकप्रिय नहीं है। इसका प्रमुख कारण है पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म या बिजनेस पॉडकास्ट की जानकारी नहीं होना। इसलिए हम कुछ ऐसे बिजनेस पॉडकास्ट के बारें में बताने जा रहे हैं, जो कि एंटरप्रेन्योर के बीच पसंद किए जाते हैं और उनके फेवरेट्स भी हैं-

दी इंडिकेटर फ्रॉम प्लानेट मनी
इस पॉडकास्ट में बिजनेस व इकोनॉमी से जुड़ी विभिन्न जानकारियों को शेयर किया है। एंटरप्रेन्योर्स के लिए यह खासा यूजफुल साबित हो रहा है। इस पॉडकास्ट में गेम्स, चैलेंज, इंटरव्यू के अलावा अलग-अलग एक्सपर्ट के वैल्यूएबल ओपिनियन भी होते हैं, जो कि बिजनेस स्ट्रेटजी को री-प्लान करने के लिए यूजफुल साबित होते हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व यंग एंटरप्रेन्योर की कम्यूनिटी में इस पॉडकास्ट की काफी चर्चा रहती है। यहां प्रत्येक वीकडे पर नए एपिसोड प्रसारित होते हैं, जिनकी अवधि न्यूनतम 6 मिनट व अधिकतम 20 मिनट तक होती है। इसका फायदा यह है कि कम समय में इसे सुना जा सकता है।

दी सक्सेसफुल माइंड
नीगल एक बेस्ट सेलिंग लेखक होने के साथ दुनिया के जाने माने बिजनेस कोच भी है। वे निजी तौर पर कई बड़े बिजनेस ग्रुप व उनके मालिकों को ट्रेनिंग भी दे चुके हैं। उनके पॉडकास्ट में केवल बिजनेस से संबंधित जानकारियां नहीं होती हैं, अपितु वे बिजनेस को किस प्रकार खुश रहकर मैनेज किया जा सकता है और बिजनेस की परेशानियों को किस प्रकार साधारण तरीकों से दूर किया जा सकता इनकी भी जानकारी होती है। बिजनेस के दौरान आने वाली कई परेशानियों के मैनेजमेंट को भी इसेमें बताया गया है। सभी पॉडकास्ट एपिसोड में इसी प्रकार की जानकारियां होती हैं, जो एंटरप्रेन्योर को काफी पसंद आती है।

योर प्रेन्योर एफएम
क्रिस डकर का यह पॉडकास्ट उन लोगों के लिए काफी इंस्पिरेशनल है जो कि स्टार्टअप के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। क्रिस इस वीकली पॉडकास्ट में ऐसे यंग एंटरप्रेन्योर को इंट्रोड्यूज करते हैं, जिनके यूनिक आइडिया दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हैं। इसके अलावा वे अपने प्रत्येक एपिसोड में उन सभी टॉपिक को कवर करते हैं, जिनके बारे में जानना किसी भी यंग एंटरप्रेन्योर के लिए बेहद जरूरी है। इसमें ब्रांड मेकिंग, प्रोडक्ट की आनलाइन लॉन्चिंग व अन्य इंफोर्मेशन सम्मिलित होती हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YkWuVp

यूं बना सकते हैं सोशल मीडिया के लिए मीम्स

इन दिनों सोशल मीडिया पर मीम का चलन काफी बढ़ गया है। मीम का अर्थ है- किसी व्यक्ति या घटना को उनके नकली अवतार के साथ हास्य के साथ प्रस्तुत करना। क्रिएटिविटी के साथ बनाए गए मीम्स सोशल मीडिया पर बहुत जल्द वायरल होते हैं। आप भी कुछ टूल्स का इस्तेमाल कर मुफ्त में मीम बना सकते हैं। जानते हैं इसका आसान तरीका-

नए ऐलान से रेलवे की बढ़ सकती है रफ्तार, सर्वाधिक आंवटन राशि मिलने की संभावना

अब होगी कड़ी टक्कर, भारत में आधिकारिक तौर पर पेश की गई मेड इन इंडिया Renault Kiger

कैपविंग
इस फ्री और फास्ट मीम जनरेटर की मदद से आप ऑनलाइन इमेज, जिफ या वीडियो मीम तैयार कर सकते हैं। आप अपनी पसंद की कोई इमेज, वीडियो लेकर उसे एडिट कर सकते हैं या फिर ब्लैंक केनवास पर अपनी क्रिएटिविटी से कुछ नया मीम तैयार कर सकते हैं। इसमें एनिमेशन और म्यूजिक भी डाला जा सकता है। पता है-
http://bit.ly/techguru115

आइएमजीफ्लिप
यदि आप किसी इमेज पर टैक्स्ट जोडक़र मीम तैयार करना चाहते हैं तो यह मेकर आपके काम का हो सकता है। इसमें आप अपनी पसंद की इमेज को सलेक्ट कर तीन तरह की टैक्स्ट लेयर इसमें जोड़ सकते हैं। इस टूल का पता है-
http://bit.ly/techguru116

एडोबे स्पार्क
इस टूल की मदद से आप कुछ ही मिनट में आइकैचिंग मीम तैयार कर सकते हैं। इसकी इंटरफेस ड्रैग एंड ड्रॉप स्टाइल की है यानी कि आप इसमें अपनी पसंद की इमेज को सीधे ही ड्रैग कर ड्रॉप कर सकते हैं और उसे एडिट कर सकते हैं। यहां कुछ एडवांस फीचर भी मिलते हैं, जो मीम को प्रोफेशनल लुक देते हैं। पता है-
http://bit.ly/techguru117

मेक ए मीम
यदि आप मीम बनाने के लिए सबसे आसान इंटरफेस की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश यहां पूरी हो सकती है। इस पर अपने मीम बनाकर उनकी प्राइवेसी भी सैट कर सकते हैं। इस वेबटूल का पता है-
http://bit.ly/techguru118

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pue0m9

Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

iPhone निर्माता कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड है। इन दिनों कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियां सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। अब Apple भी सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि एप्पल का यह सस्ता 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल अपने आगामी iPhone SE Plus स्मार्टफोन को अप्रेल में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि iPhone SE Plus एप्पल का सबसे सस्ता 5G फोन होगा।

ये हो सकती है कीमत
बात करें एप्पल अपने आगामी 5जी स्मार्टफोन iPhone SE Plus की कीमत की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 36000 रुपए के आसपास हो सकती है। बता दें कि यह कीमत iPhone SE के मौजूदा मॉडल से 7000 रुपए ज्यादा है। बता दें कि एप्पल ने iPhone SE (2020) को अप्रेल में लॉन्च किया था। वहीं इसके 5जी स्मार्टफोन वर्जन के फीचर्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें—iphone 13 की चर्चा तेज, सामने आई इस फोन से जुड़ी ये महत्वपूर्ण डिटेल्स

iphone2.png

मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स
रिपोर्ट के अनुसार Apple iPhone SE Plus में 6.1 इंच की IPS डिस्प्ले दी जा सकती है, जो कि वाइड नॉच के साथ आएगी। एप्पल के इस आईफोन में होम बटन नहीं दिया जाएगा। ये फोन Apple A14 Bionic चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें चिप ड्यूल मोड 5G फंक्शन को सपोर्ट कर सकती है।

यह भी पढ़ें—अब अपने प्रोडक्ट्स में मिनी एलईडी डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगा Apple, जानें इससे यूजर्स को क्या होगा फायदा

कैमरा
iPhone SE Plus के कैमरा फीचर्स को लेकर भी रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि iPhone SE Plus में सिंगल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का मिल सकता है। साथ ही इसके रियर कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन और 6 पोर्ट्रेट लाइट का इफेक्ट दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में पॉवर बटन और फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड में दिए जा सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iTaFL3

Itel 1 फरवरी को लॉन्च करेगी बड़ी डिस्प्ले और प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन, ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल (Itel) जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन (Smartphone) लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा 1 फरवरी को अमेजन पर एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ एक प्रीमियम लुक वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। रेंडर तस्वीरों के मुताबिक, ए सीरीज पोर्टफोलियो में आईटेल का यह नया डिवाइस एक बड़े डिवाइस और डुअल सिक्योरिटी से लैस होगा। बता दें कि पिछले दिनों ही आईटेल ने फ्लैगशिप आईटेल विजन1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया था।

मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स
बताया जा रहा है कि आईटेल के आगामी प्रीमियम लुक वाले स्मार्टफोन में एक कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 5.5 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। फोन में डुअल सिक्योरिटी के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरटेल स्टोरेज की भी सुविधा होगी यानि कि फोन को ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन बनाने का हर संभव प्रयास किया गया है। इस फोन को 6,000 कीमत की सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

आईटेल विजन1 प्रो में दिए प्रीमियम फीचर्स
हाल ही में लॉन्च किए अपने फ्लैगशिप आईटेल विजन1 प्रो के साथ आईटेल की कोशिश 7,000 रुपये के सेगमेंट में सबसे अधिक चहेते ब्रांड्स में से एक बनने की रही है, जिसमें कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए हैं और यह इस सेगमेंट के सबसे बेहतरीन फोन्स में से एक है। आईटेल नई तकनीकों को किफायती दाम में पेश किए जाने के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें—Oppo ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन Oppo A55, जानिए कीमत व फीचर्स

टीयर-3, टीयर-4 शहरों में हुई स्थिति मजबूत
साल 2020 की चौथी तिमाही के लिए हालिया काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, आईटेल ने अपने फ्लैगशिप विजन सीरीज में से विजन 1 को लॉन्च कर टीयर-3, टीयर-4 शहरों और ग्रामीण भारत में अपनी स्थिति को मजबूत बनाया है। सीरीज में किफायती कीमत पर अनोखी पेशकश के साथ नई पीढ़ी के स्मार्टफोन को पेश किया गया है।

भारतीय बाजार में बढ़ी हिस्सेदारी
काउंटरपॉइंट रिसर्च के ही मुताबिक, भारत में इसके मार्केट शेयर की बात करें, तो साल 2020 में इसकी बाजार हिस्सेदारी में 6 फीसदी से 9 फीसदी तक का इजाफा हुआ है और तो और भारत की पूरी हैंडसेट इंडस्ट्री में इसने टॉप 5 प्लेयर्स में भी अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब हुआ है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cjEd39

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...