27 दिसंबर 2020

BenQ ने भारत में लॉन्च किए दो खास मॉनिटर, आंखों को नहीं होगा नुकसान, जानें कीमत व अन्य फीचर्स

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बेनक्यू (BenQ) ने भारतीय बाजार में अपने दो नए एंटरटेनमेंट मॉनिटर लॉन्च किए हैं। बेनक्यू के यह दो नए आई—केयर एंटरटेनमेंट मॉनिंटर 29,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर इंडिय मार्केट में लॉन्च किए हैं। इन दोनों मॉनिटर को ईडब्ल्यू3280यू (32 इंच) और ईडब्ल्यू2780क्यू (27 इंच) के नाम से लॉन्च किया गया है। बेनक्यू के यह दोनों एंटरटेनमेंट मॉनिटर उन्नत एचडीआरआई तकनीक के साथ पेश किए गए हैं। इनमें ट्रीवोलो टीम की ओर से विशेष रूप से निर्मित स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा मॉनिटर में ब्राइटनेस और कलर टेम्प्रेचर-सेंसिंग ब्राइटनेस इंटेलिजेंस प्लस जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।

आंखों की कम थकान
इन दोनों एंटरटेनमेंट मॉनिटर की लॉन्चिंग के मौके पर बेनक्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह ने कहा कि जीवन के लिए आनंद और गुणवत्ता लाने के हमारे प्रयास के अनुरूप, इन नए मॉनिटरों को आंखों की कम थकान के साथ शानदार इमेज क्वालिटी, स्पष्ट ध्वनि और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए बनाया गया है।

पिक्चर क्वालिटी
साथ ही राजीव सिंह ने कहा कि उपयोगकर्ता एक ही डिवाइस में सभी प्रकार की सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं, जिससे ये बेनक्यू मॉनिटर्स फिल्म, संगीत वीडियो और किसी भी सामग्री को देखने के लिए एक शानदार विकल्प बन जाते हैं, जिसमें प्रभावशाली ध्वनि और चित्र की गुणवत्ता (पिक्चर क्वालिटी) महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -अब न्यू ईयर 2021 के लिए खुद बनाएं अपने WhatsApp Sticker, यहां जानें पूरा प्रोसेस

benq.png

आई—केयर फीचर
कंपनी के अनुसार, मॉनिटर के जरिए फिल्मों और संगीत वीडियो को देखने का अनुभव काफी शानदार होगा, क्योंकि इसमें विस्तृत रंग सरगम (वाइड कलर गैमट) की सुविधा प्रदान की गई है। कंपनी का दावा है कि ये मॉनिटर नेत्र-देखभाल सुविधा (आई-केयर फीचर) के माध्यम से आंखों के स्वास्थ्य को भी नुकसान नहीं पहुंचाते और असाधारण ऑडियो-विजुअल का अनुभव प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें -Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A72 की अहम जानकारियां हुईं लीक, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कैमरे
बता दें कि हाल ही बेनक्यू (BenQ) ने भारत में अपने वीडियो कैमरे की एक नई रेंज लॉन्च की। इन वीडियो कैमरों की शुरुआती कीमत 17,500 रखी गई है। कंपनी का कहना है कि इसे आज के जमाने में काम करने की नई शैली में सामंजस्य बिठाने के लिए तैयार किया गया है। इन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कैमरों को डीवीवाय21, डीवीवाय22 और डीवीवाय23 के नाम से लॉन्च किया गया है। इनकी डिस्प्ले काफी अच्छी है और स्मार्ट प्रोजेक्टर्स से लैस हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aRxgWt

नए साल में Xiaomi लॉन्च करेगी तीन Foldable Smartphone, सैमसंग से होगा कड़ा मुकाबला

इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नई—नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना भी बना रही है। इसी कड़ी में चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi नए साल में तीन Foldable Smartphone लॉन्च कर सकती है। इस बात की पुष्टि खुद रोद योंग (Ross Young) ने की है, जो कि डिस्प्ले सप्लाई चेन के सीईओ हैं। योंग ने इस संबंध में एक ट्वीट किया।

योंग ने ट्वीट कर किया कंफर्म
योंग ने ट्वीट कर शाओमी के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि करते हुए लिखा कि शाओमी के फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन चल रहा है। साथ ही योंग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 की दोनों डिस्प्ले छोटी हैं। बता दें कि सैमसंग और ओप्पो जैसी अन्य कंपनियां भी नए साल में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें -OnePlus ने उड़ाया Apple का मजाक तो Xiaomi ने ऐसे दिया करारा जवाब

xiaomi2.png

आउट फोल्डिंग, इन फोल्डिंग और क्लैमशेल
योंग के ट्वीट के अनुसार, शाओमी 2021 में तीन डिजाइन वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ शाओमी फोल्डबेल स्मार्टफोन बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहती है शाओमी जो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, उनमें आउट फोल्डिंग, इन फोल्डिंग और क्लैमशेल डिजाइन वाले स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो शाओमी ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले के लिए सैमसंग और एलजी से डील की है।

यह भी पढ़ें -इन स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका, iphone 11 पर 20 हजार रुपए की छूट, जानें अन्य ऑफर्स के बारे में

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला
बता दें कि सैमसंग पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में शाओमी के आगामी तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से होगा। हालांकि अभी शाओमी के अपकमिंग फोल्डिंग फोन को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की पकड़ मजबूत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nUcid9

नए साल में Xiaomi लॉन्च करेगी तीन Foldable Smartphone, सैमसंग से होगा कड़ा मुकाबला

इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नई—नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इनमें से कुछ कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लाने की योजना भी बना रही है। इसी कड़ी में चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi नए साल में तीन Foldable Smartphone लॉन्च कर सकती है। इस बात की पुष्टि खुद रोद योंग (Ross Young) ने की है, जो कि डिस्प्ले सप्लाई चेन के सीईओ हैं। योंग ने इस संबंध में एक ट्वीट किया।

योंग ने ट्वीट कर किया कंफर्म
योंग ने ट्वीट कर शाओमी के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि करते हुए लिखा कि शाओमी के फोल्डेबल फोन का प्रोडक्शन चल रहा है। साथ ही योंग ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 3 की दोनों डिस्प्ले छोटी हैं। बता दें कि सैमसंग और ओप्पो जैसी अन्य कंपनियां भी नए साल में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें -OnePlus ने उड़ाया Apple का मजाक तो Xiaomi ने ऐसे दिया करारा जवाब

xiaomi2.png

आउट फोल्डिंग, इन फोल्डिंग और क्लैमशेल
योंग के ट्वीट के अनुसार, शाओमी 2021 में तीन डिजाइन वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ शाओमी फोल्डबेल स्मार्टफोन बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहती है शाओमी जो फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, उनमें आउट फोल्डिंग, इन फोल्डिंग और क्लैमशेल डिजाइन वाले स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो शाओमी ने इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले के लिए सैमसंग और एलजी से डील की है।

यह भी पढ़ें -इन स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका, iphone 11 पर 20 हजार रुपए की छूट, जानें अन्य ऑफर्स के बारे में

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला
बता दें कि सैमसंग पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में शाओमी के आगामी तीनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से होगा। हालांकि अभी शाओमी के अपकमिंग फोल्डिंग फोन को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की पकड़ मजबूत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nUcid9

WhatsApp में जुड़ेगा कमाल का नया फीचर, कई डिवाइसेज पर चला सकेंगे एक ही अकाउंट, जानें डिटेल

इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp दुनियाभर में पॉपुलर है। व्हाट्सएप समय—समय पर अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स रोल आउट करता रहता है। इस साल भी व्हाट्सएप ने कई नए और बेहतरीन फीचर्स जारी किए। बता दें कि हाल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सएप नए साल यानि 2021 में भी कुछ नए फीचर्स लाने की योजना बना रहा है। अब एक अन्य रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर पर भी काम कर रहा है।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही व्हाट्सएप का यह नया फीचर भी जारी हो सकता है। इसके बाद यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को कई डिवाइसेज पर चला पाएंगे।

चल रही है टेस्टिंग
WhatsApp के फीचर्स और अपडेट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo की मानें तो WhatsApp फिलहाल इस मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। साथ ही इस बात का भी टेस्ट किया जा रहा है कि इस फीचर के ऑन होने पर कॉल कैसे कॉन्फिगर होने लगेगी। इसके अलावा इसकी भी टेस्टिंग चल रही है कि मल्टी डिवाइस में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट के लिए कॉलिंग फीचर कैसे काम करेगा।

यह भी पढ़ें -अब न्यू ईयर 2021 के लिए खुद बनाएं अपने WhatsApp Sticker, यहां जानें पूरा प्रोसेस

whatsapp_2.png

चार डिवाइस में चला सकेंगे एक अकाउंट
बता दें कि व्हाट्सएप के मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर को लेकर पहले भी कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इस फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स एक साथ चार अलग-अलग डिवाइसेज पर एक ही व्हाट्सएप अकाउंट चला सकेंगे। इसके अलावा वेब वर्जन यूज करते समय यूजर्स को प्राइमरी डिवाइस पर एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें -नए साल में WhatsApp में होंगे ये 3 बड़े बदलाव, जानिए क्या बदल जाएगा इसमें

ऐसे चला सकेंगे अलग—अलग डिवाइस पर अकाउंट
रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप क मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को इनेबल और डिसेबल करने के लिए होगा बटन। व्हाट्सएप में Linked Devices सेक्शन के जरिए मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया जाएगा। यूजर्स Link a New Device option पर क्लिक करके दूसरे डिवाइस को जोड़ पाएंगे। इसके साथ ही इस फीचर को टॉगल बटन के जरिए इनेबल और डिसेबल भी कर सकेंगे।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह फीचर कब तक रोल आउट किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2021 में व्हाट्सएप इस फीचर को जारी कर सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34JbXlJ

बड़े काम की हैं ये 5 एप्स, आपकी डेली लाइफ को बना देंगी आसान, आपके मोबाइल में है क्या

स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल करने के ही काम नहीं आता है। अब लोग अपना ऑफिस वर्क भी मोबाइल से कर लेते हैं। स्मार्टफोन में लोग अपने जरूरी दस्तावेज भी सुरक्षित रखते हैं। इन कामों में मदद करने के लिए स्मार्टफोन्स में बहुत सारी एप्स होती हैं। इन एप्स की मदद से आप अपनी लाइफस्टाइल को और भी ज्यादा आसान बना सकते हैं। इन मोबाइल एप्स के जरिए कोई भी काम बेहद आसानी से किया जा सकता है। ये एप्स हमारा समय भी बचाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 5 एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी डेली लाइफ में बहुत काम आती हैं।

गूगल मैप्स
गूगल मैप्स एक पॉपुलर एप्स में से एक है। ट्रैवलिंग के दौरान यह एप काफी काम आती है। बता दें कि गूगल मैप्स दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल का ही एक हिस्सा है। गूगल मैप्स की मदद से आप बिना रास्ता भटके एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आप किसी अनजान जब जाते हैं और वहां रास्ता भटक जाते हैं तो गूगल मैप्स की सहायता से आप आसानी से रास्ता खोज सकते हैं। साथ ही इसमें आप किसी मैप का एक सेक्शन भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपनी बाइक या कार में इसे जीपीएस की तरह भी यूज कर सकते हैं।

भीम ऐप
आजकल डिजिलटल ट्रांजेक्शन का चलन बढ़ गया है। ऐसे में लोग यूपीआई से पेमेंट करते हैं। भीम एप के जरिए भी आप आसानी से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें QR स्कैन कर पेमेंट करने का भी विकल्प है। QR स्कैन का उपयोग करने के लिए आपको तुरंत भुगतान का आप्शन मिलेगा। इसके अलावा इस एप से किए गए लेन देन की हिस्ट्री भी आपके मोबाइल में सेव रहती है। इसके साथ ही इस एप में अकाउंट और IFS कोड को यूज कर पैसे भेजने की भी सुविधा दी गई है। इस एप के जरिए आप अपना मोबाइल, टीवी भी रिजार्च कर सकते हैं।

ट्रू-कॉलर ऐप
ट्रू कॉलर भी एक पॉपुलर एप है। इसमें अनजान नंबर से आ रहे कॉल का पता चल जाता है कि आपको कौन कॉल कर रहा है। इस एप के जरिए आप ये भी पता लगा सकते हैं कि कॉल करने वाला परिचित है या अपरचित। इस एप की सहायता से आप फ्रॉड कॉल से बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें -इन Mobile Apps से रहें दूर, नहीं तो पड़ सकता है पछताना, पढ़ लें RBI की यह चेतावनी

apps_2.png

कॉल-रिकॉर्डर
वैसे तो आजकल जो स्मार्टफोन आ रहे हैं उनमेें कॉल रिकॉर्डिंग का विकल्प मौजूद होता है। लेकिन यदि आपके फोन में कॉल रिकॉर्डर पहले से इनबिल्ट नहीं है तो आप इस कॉल रिकॉर्डर एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप किसी भी कॉल को आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह कॉल रिकॉर्डिंग आपके फोन में सेव हो जाती है। जरूरत पड़ने पर यह आपके काम आ सकती है।

यह भी पढ़ें -मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये 17 एप्स, चुराते हैं पर्सनल डेटा, गूगल ने किया बैन

डीजी लॉकर एप
आजकल स्मार्टफोन में लोग अपना निजी डाटा भी रखते हैं। डीजी लॉकर एप के जरिए आप अपने जरूरी और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एक जगह संग्रह कर सुरक्षित रख सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल कर कभी भी अपने डाक्यूमेंट्स को डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। यह एप भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसमें आप अपने डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर इस एप में स्टोर कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M5HY0V

WHO ने लॉन्च की एप, मिलेगी कोरोना से जुड़ी हर अपडेट और फैक्ट्स, यहां जानें पूरी डिटेल

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया त्रस्त है। भारत सरकार ने इस महामारी से बचने के लिए देश में आरोग्य सेतु एप लॉन्च किया था। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO ने भी एक एप लॉन्च किया है। यह एप कोरोना से बचाव के लिए सेफ्टी एडवाइस और कोरोना से जुड़े फैक्ट्स व अन्य जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इस एप WHO COVID-19 Updates के नाम से लॉन्च किया गया है। इस एप को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

अप्रेल में भी लॉन्च किया था एक एप
WHO ने यह एप कोरोना वायरस की अपडेट और गाइडलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि इस एप में यूजर्स को कोरोना से जुड़ी बिल्कुल सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यूजर्स को कोरोना से जुड़े फैक्ट्स और डाटा भी यहां पर मिलेगा। बता दें कि WHO ने इससे पहले अप्रेल माह में भी एक कोरोना से जुड़ा एक एप लॉन्च किया था। हालांकि बाद में उसे प्ले स्टोर से हटा लिया गया था।

यह भी पढ़ें -अनोखा मैसेजिंग एप, इसमें सेंड का बटन नहीं, टाइप करते ही मैसेज दिखने लगेगा सामने वाले को, कमाल के फीचर्स

who_2.png

एक्सपर्ट्स से पूछ सकेंगे सवाल
WHO Covid-19 Updates एप में यूजर्स हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से सवाल भी पूछ सकेंगे। बता दें कि यह सुविधा डब्लूएचओ के पुराने एप में थी। साथ ही इस एप में दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या, वायरस के लक्ष्ण, मिथ जैसी अपडेट्स मिलेंगी। इस पप को एंड्रॉयड वर्जन 4.1 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर इंस्टॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -अब न्यू ईयर 2021 के लिए खुद बनाएं अपने WhatsApp Sticker, यहां जानें पूरा प्रोसेस

ट्रस्टेड मेडिकल सोर्स करेंगे गाइड
WHO की इस एप पर ट्रस्टेड मेडिकल सोर्स के जरिए यूजर्स को कोरोना वायरस महामारी से बचाव, पॉजिटिव व्यक्ति के लिए प्रिकॉशंस को लेकर गाइड किया जाएगा। साथ ही यूजर्स को कोरोना से रिलेटेड नई साइंटिफिक फाइंडिंग्स के बारे में भी बताया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Ld6tl

अनोखा मैसेजिंग एप, इसमें सेंड का बटन नहीं, टाइप करते ही मैसेज दिखने लगेगा सामने वाले को, कमाल के फीचर्स

ऐसे तो कई इंस्टैंट मैसेजिंग एप्स हैं, लेकिन इनमें व्हाट्सएप सबसे ज्यादा पॉपुलर मैसेजिंग एप है। अब नए तरह का इंस्टैंट मैसेंजिंग एप आया है। इस एप का नाम Honk है। सबसे खास बात यह है कि इसमें न तो कोई सेंड का बटन है और न ही इसमें चैट हिस्ट्री रहती है। इस एप में सबकुछ रियल टाइम होता है। इस एप के जरिए जब आप किसी से चैट कर रहे होंगे तो आप क्या टाइप कर रहे हैं वो दूसरी तरफ रियल टाइम दिखेगा। फिलहाल यह एप सिर्फ आईफोन यूजर्स के ही है।

कोई ट्रेस नहीं कर पाएगा
आमतौर पर जब हम किसी दूसरी मैसेजिंग एप में टाइप करते हैं तो सामने वाले को सिर्फ यह दिखता है कि आप टाइप कर रहे हैं, लेकिन Honk एप में आपको रियल टाइम दिखेगा कि क्या टाइप हो रहा है। साथ ही इस एप पर की गई चैटिंग को कोई ट्रेस नहीं कर पाएगा। जैसे ही आप टाइप करके खत्म करेंगे तो चैट अपने आप गायब हो जाएगी।

सेंड बटन नहीं
इस एप में मैसेज को सेंड करने के लिए कोई बटन नहीं हैं इसमें रिफ्रेश का बटन है। जब आपको दूसरा मैसेज टाइप करना हो तो रिफ्रेश के बटन पर क्लिक करें। इससे पहले वाला मैसेज गायब हो जाएगा और आप दूसरा मैसेज टाइप कर सकेंगे। अगर चैटिंग के बीच कोई कोई चला जाता है तो आपको इसका नोटिफिकेशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें -हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

honk_2.png

फोटोज और इमोजी भी भेज सकते हैं
इस एप से चैटिंग करने के लिए जरूरी है कि जिससे आप चैट करना चाहते हैं, उसके फोन में भी यह एप इंस्टॉल हो। एप ओपन करने के बाद आपको ग्रे और ब्लू दो बड़े कॉन्वर्सेशन बबल्स दिखाई देंगे। ग्रे बबल में आपका कोई दोस्त टाइप करेगा जबकि इसके नीचे ब्लू बबल है, इसमें आपको टाइप करना है। आप जैसे ही ब्लू बबल में टाइप करना शुरू करेंगे तो दूसरे दोस्त को आपकी चैट दिखना शुरू हो जाएगी। इसमें आप रियल टाइम फोटोज और इमोजी भी भेज सकते हैं, लेकिन इसमें सेंड का बटन नहीं है।

यह भी पढ़ें -अब आसानी से चुन पाएंगे बेस्ट एप, Google ला रहा नया फीचर

सेट कर सकते हैं मैजिक वर्ड्स
इस एप में आप मैजिक वर्ड्स भी सेट कर सकते हैं। मान लिजिए आप मैजिक वर्ड्स के तहत किसी टेक्स्ट के लिए इमोजी सेट कर सकते हैं तो आप जैसे ही वो टेक्स्ट टाइप करेंगे तो पूरी स्क्रीन पर वो सेट की गई इमोजी फ्लोट करने लगेगी। हालांकि यह एंड टु एंड एन्क्रिप्शन है या नहीं इसकी भी फिलहाल जानकारी नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hjzxdY

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...