25 नवंबर 2020

IBPS: आरआरबी ऑफिसर स्केल-2 और 3 भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, यहां से करें डाउनलोड

IBPS RRB officer results 2020: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 के पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए हुए उम्मीदवार, अपना रिजल्ट आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Click Here For Check IBPS RRB officer results 2020 Scale-2

Click Here For Check IBPS RRB officer results 2020 Scale-3

आईबीपीएस ने ऑफिसर स्केल 2 & 3 लिखित परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 18 अक्टूबर, 2020 को आयोजित करवाई थी। ईबीपीएस ऑफिसर स्केल 2 और 3 परीक्षा एकल परीक्षा है। विदित है कि आईबीपीएस आरआरबी स्केल 2 और 3 के रिजल्ट का लिंक 24 नवंबर, 2020 से 1 दिसंबर, 2020 तक एक्टिव रहेगा. इसके बाद यह लिंक स्वतः इनएक्टिव हो जायेगा।


How To Check IBPS RRB officer Scale-2 and 3 results 2020
आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट 2020 देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आईबीपीएस की वेबसाइट in पर जाएं या फिर ऊपर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद होम पेज पर 'click here to view your result' पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज खुलेगा ,इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि लिखें और अन्य डिटेल्स भरें। सारी डिटेल्स भरकर लॉगिन करें। लॉगिन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल में है अगर आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fwh3Gp

UPPCS Recruitment 2020: आयोग ने विभिन्न श्रेणी के 328 पदों पर निकाली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

UPPCS Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, चिकित्सा शिक्षा (एलोपैथी) विभाग में सहायक आचार्य, चिकित्सा शिक्षा (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता, लोक निर्माण विभाग में सहायक वास्तुविद और प्रशासनिक सुधार निदेशालय में शोध अधिकारी के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 328 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।

Click Here For Download Official Notification

UPPCS Recruitment 2020 Post Details
उच्च शिक्षा विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर – 128 पद
चिकित्सा शिक्षा (एलोपैथी) विभाग सहायक आचार्य – 61 पद
चिकित्सा शिक्षा (होम्योपैथी) विभाग प्रवक्ता – 130 पद
गृह पुलिस विभाग (रेडियो सेवा) – 2 सहायक रेडियो अधिकारी
लोक निर्माण विभाग सहायक वास्तुविद – 3 पद
प्रशासनिक सुधार निदेशालय शोध अधिकारी – 4 पद

योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

How To Apply For UPPCS Recruitment 2020
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिये गये ‘ऑल नोटिफिकेशंस/एडवर्टीजमेंट्स’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर सम्बन्धित विज्ञापन के साथ दिये गये अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद नये पेज पर सम्बन्धित पद के साथ दिये गये रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आवेदन के समय उन्हें 105 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3648bo9

Vivo भारत में लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही भारत में अपना एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वीवो इस स्मार्टफोन को बजट रेंज सेगमेंट में लॉन्च करेगा। रिपोर्ट के अनुसार Vivo का यह बजट सेगमेंट स्मार्टफोन Vivo Y1s हो सकता है,जिसे कंपनी ने इसी वर्ष अगस्त माह में कंबोडिया में लॉन्च किया था। MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 10,000 से कम हो सकती है। इस प्राइस रेंज में वीवो के इस स्मार्टफोन को Redmi 9, Motorola E7 सहित कई बजट स्मार्टफोन्स से टक्कर मिलेगी।

Vivo Y1s के फीचर्स
कंबोडिया में लॉन्च किए Vivo Y1s के फीचर्स के अनुसार भारत में इसे 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन मे MediaTek Helio P35 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन सिंगल वेरिएंट 2GB RAM + 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढज्ञया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—मेड इन इंडिया स्मार्टफोन का जलवा: पहली सेल में कुछ मिनटों में ही बिक गए सारे Micromax In Note 1 फोन

कैमरा
Vivo Y1s स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें इसके बैक में सिंगल कैमरा दिया जा सकता है, जो कि 13MP का दिया जा सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ओलिव ब्लैक और अरूरा ब्लू कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध हो सकता है।

यह भी पढ़ें—Redmi के इस स्मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में बिके एक लाख हैंडसेट

Vivo Y51 भी हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट के अनुसार वीवो अपने Vivo Y1s स्मार्टफोन के साथ Vivo Y51 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि Vivo Y51 स्मार्टफोन दो वेरिएंट 2GB RAM + 32GB स्टोरेज व 3GB RAM + 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 2जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए हो सकती है। वहीं 3जीबी रैम वाले वेरिएंट को 7,999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित FuntouchOS पर काम करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39rlnG3

BSF Recruitment 2020: बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

BSF Constable Exam Result 2020: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह रिजल्ट BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जो कैंडिडेटस BSF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट bsf.nic.in या bsf.gov.in या jmu.bsf.gov.in से सकते हैं।

Click Here For Check Result

यह भर्ती परीक्षा बीएसएफ व सीआईएसएफ में कांस्टेबल पुरुष/ महिला (जीडी) के पद पर भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 8 नवंबर 2020 को एक स्पेशल रिक्रूटमेंट रैली के जरिए आयोजित हुई थी। जो अभ्यर्थी बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं अब उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। मेडिकल टेस्ट में जो अभ्यर्थी फिट घोषित किये जायेंगे। उनकी लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जायेगी। इस मेरिट लिस्ट के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।

आपको बतादें कि बीएसएफ कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा इसके पहले 18 अक्टूबर 2020 को 13 रिक्रूटमेंट सेंटर्स पर होनी थी. परन्तु प्रशासनिक कारणों के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.जो अब 8 नवंबर को आयोजित की गई।

How To Check BSF Constable Recruitment exam result 2020
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘What’s New’ सेक्शन में “Latest” पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
इस पेज पर Result of written examination for the post of CT in BSF and CISF for Jammu and Kashmir and Ladakh and calling of shortlisted candidates for appearing medical examination” के लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39b7CLm

UPPSC PCS Prelims Revised Result: पी.सी.एस प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

UPPSC PCS Prelims Exam Revised Result 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS प्रारंभिक परीक्षा 2020 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 21 नवंबर को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों को निरस्त कर दिया गया है।

Click Here For Download Official Notification

UPPSC PCS Prelims Exam Revised Result 2020
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 नवंबर 2020 को जारी यूपी पीसीएस प्री-2020 का रिजल्ट तकनीकी खामी होने के कारण गलत जारी हो गया था। खामी पकड़े जाने के बाद पीसीएस प्री परीक्षा-2020 के परिणाम निरस्त करते हुए संशोधित परिणाम आयोग ने जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जो रिजल्ट 21 नवंबर को जारी किया गया था उसमें कुल 5393 अभ्यर्थी प्री परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वहीं, संशोधित रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 5535 हो गई है। हालांकि 21 नवंबर 2020 को जारी रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 1131 कैंडिडेट्स बाहर हो गए हैं।


आयोग ने बताया कि दो पदों श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी में तकनीकी खामी के कारण पीसीएस प्री-2020 के परिणाम गलत जारी हो गए थे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में अंकित पद क्रमांक तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में प्रदर्शित पद क्रमांक में भिन्नता होने से नतीजों में त्रुटि हुई. बाल विकास परियोजना अधिकारी के 967 कैंडिडेट्स अर्हता पूरी नहीं करने के चलते परिणाम से बाहर हुए हैं. वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद की पूर्व में चयनित सूची से 139 अभ्यर्थी अर्हता पूरी नहीं करने की वजह से बाहर हो गए हैं। जबकि 25 कैंडिडेट्स कटऑफ की वजह से बाहर हुए हैं।


विदित है कि यूपी पीसीएस एवं एसीएफ व आरएफओर प्री परीक्षा-2020 उत्तर प्रदेश के 19 शहरों के 1282 परीक्षा केन्द्रों पर 11 अक्टूबर 2020 को आयोजित किया गया था। यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 5,95,696 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 3,14,699 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V1vmcG

Sarkari Naukri: क्लर्क और एमटीएस सहित अन्य के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Sarkari Naukri: भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनाती के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 2020 को जारी संविदा भर्ती के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ, क्लर्क (एलडीसी/यूडीसी), लीगल असिस्टेंट और अन्य पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं। संविदा की अवधि आरंभ में एक वर्ष की होगी, जिसे उम्मीदवारों को कार्य-प्रदर्शन और संगठन की आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट, moef.gov.in पर प्रकाशित की गयी संविदा भर्ती अधिसूचना में दिये गये अप्लीकेशन फॉर्मट के माध्यम से 26 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

Click Here For Download Official Notification

रिक्तियों का विवरण
साइंटिस्ट डी - 1 पद
साइंटिस्ट सी - 2 पद
रिसर्च ऑफिसर (आरओ)/रिसर्च असिस्टेंट (आरए)- 1 पद
टेक्निकल ऑफिसर (टीओ)/रिसर्च इन्वेस्टीगेटर (आरआई): 1 पद
एलडीसी/यूडीसी- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 1 पद
लीगल असिस्टेंट - 1 पद

पात्रता मानदंड
पर्यावरण मंत्रालय एसोशिएट संविदा भर्ती के अंतर्गत एमटीएस पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) और क्लर्क पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण है। वहीं, लीगल असिस्टेंट के लिए एलएलबी, टेक्निकल ऑफिसर और रिसर्च ऑफिसर के लिए सम्बन्धित विषय में मास्टर्स डिग्री और साइंटिस्ट पदों के लिए पीएचडी डिग्री योग्यता निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट या उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करके अंतिम तिथि 26 नवंबर 2020 तक जमा करा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fv8zzc

Chinese Apps पर फिर डिजिटल स्ट्राइक, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने 43 एप्स किए बैन, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाते हुए 43 चीनी मोबाइल एप्स (Chinese Mobile Apps) को बैन कर दिया है। इन एप्स पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए (Section 69A of the Information Technology Act) के तहत बैन लगाया गया है। बैन की गईं इन चीनी मोबाइल एप्स में चीन की दिग्गज IT कंपनी अलीबाबा ग्रुप के प्रमुख एप्स अली सप्लायर मोबाइल एप (AliSuppliers Mobile App), अलीबाबा वर्कबेंच (Alibaba Workbench), अलीएक्सप्रेस (AliExpress) और अलीपे कैशियर (Alipay Cashier) शामिल हैं।

भारत की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा
सरकार को इन एप्स के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि ये एप्स ऐसी गतिविधियों में संलग्न पाए गए थे, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय और साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से प्राप्त व्यापक रिपोर्टों के आधार पर सरकार ने इनको बैन करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें—यह पॉपुलर एप हैकर्स तक पहुंचा रहा था यूजर्स के निजी फोटो-वीडियोज, डिलीट करने से पहले करें ये काम

chinese_app_ban_2.png

इस वर्ष 267 एप्स पर लगाया बैन
बता दें कि भारत सरकार ने 29 जून, 2020 को 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद सितंबर में 47 और 118 मोबाइल एप्स पर दूसरी डिजिटल स्ट्राइक की गई। अब फिर से 43 चीनी मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में अब तक सरकार कुल 267 एप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। हालांकि इनमें से पबजी मोबाइल की भारत में फिर से वापसी हो रही है।

यह भी पढ़ें—क्या आपके फोन में हो रही है जासूसी? खुद फोन देगा संकेत, ये हैं बचने के उपाय

सरकार ने इन 43 एप्स पर लगाया बैन
भारत सरकार ने जिन 43 चीनी मोबाइल एप्स पर बैन लगाया है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है।

1. अली सप्लायर मोबाइल ऐप
2. अलीबाबा वर्कबेंच
3. अली एक्स्प्रेस-स्मार्ट शॉपिंग, बेटर लिविंग
4. अली पेय कैशियर
5. लालामूव इंडिया- डिलीवरी ऐप
6. ड्राइव विद लालामूव इंडिया
7. स्नेक वीडियो
8. कैम कार्ड- बिजने कार्ड रिडर
9. कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न)
10. सोल
11. चाइनीज सोशल- डेटिंग ऐप
12. डेट इन एशिया
13. वि डेड- डेटिंग ऐप
14. फ्री डेटिंग ऐप
15. एडोर ऐप
16. ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप
17. ट्रूली एशियप- डेटिंग ऐप
18. चाइना लव
19. डेट माइ ऐज
20. एशियन डेट
21. फ्लर्ट विश
22. गायज ओनली डेटिंग
23. ट्यूबिट- लाइव स्ट्रीम
24. वि वर्क चाइना
25. फस्ट लव लाइव
26. रिला
27. कैशियर वॉलेट
28. मैंगो टीवी
29. एमजीटीवी
30. विटीवी- टीवी वर्जन
31. विटीवी- सीडीरामा
32. विटिवी लाइट
33. डिंग टॉक
34. आइडेंटिटी वी
35. आइसोलेंड 2
36. बॉक्स स्टार
37. हीरोज इवोलवड
38. हैप्पी फिश
39. जैलीपॉप मैच
40. टाओबा लाइव
41. मंचकिन मैच
42. कॉन्क्विस्टा ऑनलाइन II
43. लकी लाइव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UYVHrF

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...