30 दिसंबर 2019

admit card: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी

CSBC, बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के लिए 11,880 रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 5 अक्टूबर, 2019 को शुरू किया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर, 2019 थी।

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 और 20 जनवरी, 2020 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह का सत्र सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक होगा। जो अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम नहीं हैं, वे बोर्ड से 6 से 7 जनवरी, 2020 तक बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र के बारे में विवरण 9 जनवरी, 2020 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं
उम्मीदवार अपना बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड या तो आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण आईडी या मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी जो उन्होंने पंजीकरण से दाखिल करते समय दर्ज की है।


बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
@ csbc.bih.nic.in


बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड: महत्वपूर्ण तिथियां


आयोजन दिनांक
बिहार कांस्टेबल परीक्षा 12.01.2020 और 20.01.2020
एडमिट कार्ड (ऑफलाइन) 06.01.2020 से 07.01.2020 तक
परीक्षा केंद्र के बारे में विवरण 09.01.2020 को जारी किया जाएगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rCMaLO

399 रुपये की कीमत में Jio Phone Lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Reliance Jio एक नए फीचर फोन पर काम कर रही है, जो Jio Phone का टोन डाउन वेरिएंट होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को Jio Phone Lite के नाम से लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आयी है। वहीं कंपनी ने Jio Phone Lite को भारतीय मार्केट में 399 रुपये में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी का Jio Phone Lite एक कीपैड फोन होगा। कंपनी इस फोन को कॉलिंग सर्विस के हिसाब से पेश करेगी। हालांकि इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी अपने इस सस्ते फीचर फोन के लिए 50 रुपये से कम का मंथली प्लान भी पेश करेगी। कंपनी इस फोन को बाजार में कब तक उतारेगी इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ सभी जियो फोन यूजर्स उठा सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/368HFYh

399 रुपये की कीमत में Jio Phone Lite जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Reliance Jio एक नए फीचर फोन पर काम कर रही है, जो Jio Phone का टोन डाउन वेरिएंट होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को Jio Phone Lite के नाम से लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इस फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स अभी तक सामने नहीं आयी है। वहीं कंपनी ने Jio Phone Lite को भारतीय मार्केट में 399 रुपये में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी का Jio Phone Lite एक कीपैड फोन होगा। कंपनी इस फोन को कॉलिंग सर्विस के हिसाब से पेश करेगी। हालांकि इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी का ऑप्शन नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी अपने इस सस्ते फीचर फोन के लिए 50 रुपये से कम का मंथली प्लान भी पेश करेगी। कंपनी इस फोन को बाजार में कब तक उतारेगी इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ सभी जियो फोन यूजर्स उठा सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/368HFYh

क्या पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड-द्वितीय परीक्षा होगी रद्द! पर्चा परीक्षा समय से दो घंटे पहले हुआ लीक, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Librarian Grade-2nd exam Latest Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड द्वितीय परीक्षा का प्रश्न पत्र दो घंटे पहले ही लीक हो गया। बताया जा रहा है कि पर्चा पांच -पांच लाख में बिका है।

पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा एवं जिला उत्तर के विशेष दल ने विद्याधर नगर में नयाखेड़ा स्थित आरआर ड्रीम्स बिल्डिंग के जयपुर बॉयज पीजी हॉस्टल में दबिश दी। यहां परीक्षा के प्रश्नपत्र के एक सेट का प्रिंटआउट मिला। पुलिस ने उक्त पेपर को नजदीक बियानी गर्ल्स कॉलेज में 11 बजे शुरू हुई परीक्षा में पेपर से मिलाया तो वह हूबहू मिला। मामले में दो महिला अभ्यर्थी, हॉस्टल के केयरटेकर सहित छह जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से प्रिंटर, लेपटॉप, मोबाइल व नकदी जब्त की गई है। अंबाबाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर मदर्स एजुकेशन हैब के डाइरेक्टर संदीप नेहरा की भूमिका भी संदिग्ध है। तीन-चार मुख्य आरोपी फरार हैं। परीक्षा में 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, पुलिस कि ओर से रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद ही परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

वाट्सऐप ग्रुप बनाकर भेजा पर्चा
मुख्य आरोपी ने वाट्सऐप पर जय श्रीकृष्ण नाम से ग्रुप बनाया और उसमें पांच जनों को जोड़ा। सुबह नौ बजे उसमें पेपर भेजा। आरोपियों ने प्रिंटआउट लेकर महिला अभ्यर्थियों को दिया। कुछ देर बाद ग्रुप में उत्तर कुंजी भी भेजी गई। पुलिस ने यह सब मौके पर उपस्थित प्रदीप के मोबाइल पर देखा। सीकर के करीब 50 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उत्तरकुंजी देने की बात सामने आ रही है।

कोचिंग सेंटर पर शक
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अभ्यर्थियों से पांच -पांच लाख रूपए में सौदा तय हुआ था। मुख्य सरगना द्वारा अपने परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाने, पेपर से मोती कमाई करने के लिए मदर्स एजुकेशन हैब की मिलीभगत से यह किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39qi0ww

29 दिसंबर 2019

RPSC School Lecturer Admit Card 2018: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, सीधे यहां से करें डाउनलोड

RPSC School Lecturer Admit Card 2018: राजस्थान लोकसेवा आयोग ने स्कूल प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह भर्ती 5 हजार पदों पर 3 से 13 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। अभी स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 के ग्रुप A के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। इस हेतु राजस्थान लोकसेवा आयोग ने प्रेस नोट जारी किया है। प्रवेश पत्र ग्रुप के अनुसार ही जारी किए जा रहे हैं।

RPSC School Lecturer Admit Card 2018 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी माह में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2018 का आयोजन 3 से 13 जनवरी 2020 तक किया जाएगा।

ग्रुप ए के तहत 3 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से शाम 5 बजे की पारी में हिंदी की परीक्षा होगी। 4 जनवरी को सुबह 9 से 12 बजे की पारी में संस्कृत व दोपहर 2 से 5 बजे की पारी में राजस्थानी का पेपर होगा। वहीँ, ग्रुप बी के तहत 6 जनवरी को सुबह 9 से 10.30 बजे सामान्य ज्ञान तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे राजनीती विज्ञान की परीक्षा होगी। फिर 7 जनवरी की सुबह 9 से दोपहर 12 बजे भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से शाम 5 बजे बायोलॉजी की परीक्षा होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के अतिरिक्त एक फोटो और वैद्य पहचान पत्र के साथ परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित होवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QrsVgK

28 दिसंबर 2019

SI Recruitment 2019: 6 जनवरी 2020 तक करें अप्लाई, ये हैं डिटेल्स

SI Recruitment 2019: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने इन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 212 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2020 है। हर तरह के आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आएंगे और इसी श्रेणी में आवेदन करने के योग्य होंगे।

ये भी पढ़ेः बच्चों को बागवानी सिखा कर बन गया करोड़पति, जाने कहानी

ये भी पढ़ेः 'दूध' बेच कर भी कर सकते हैं लाखों की कमाई, जानिए कैसे होगा मुनाफा

उम्मीदवार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक अगस्त, 2019 के आधार पर की जाएगी। ओबीसी पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 21 वर्ष और महिलाओं के लिए 45 वर्ष रखी गई है। एससी या एसटी पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 47 वर्ष है।

ये भी पढ़ेः कभी रोज कमाते थे 2.5 रुपए, इस जबरदस्त ट्रिक से बन गए करोड़पति

ये भी पढ़ेः मोदी सरकार की नई स्कीम्स कर देंगी आपको मालामाल, जानिए कैसे काम लें

परीक्षा शुल्क व अन्य जानकारी
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदक को 700 रुपए देने होंगे, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 400 रुपए परीक्षा शुल्क लगेगा। आवेदन पत्र शुल्क नेट बैंकिंग/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआइ या ई-वॉलेट के माध्यम से जमा करा सकते हैं। प्र्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में दिया जाएगा लेकिन सही जवाब अंग्रेजी विषय के ही माने जाएंगे।

ये भी पढ़ेः 100 बार रिजेक्ट होने के बाद यूं जीता दिल, आज दुनिया करती है सलाम

ये भी पढ़ेः ऐसे हासिल करें मनचाही सफलता, चुटकी बजाते सब मानेंगे आपकी बात

यह होगा परीक्षा पैटर्न
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगिता परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा, साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। पहली प्रारंभिक परीक्षा और दूसरी मुख्य परीक्षा। दोनों परीक्षाएं निर्धारित 200 अंकों की होंगी। इनके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

यूं करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदक संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpssc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पेज पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन एंड मेक पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें। फोटोग्राफ्स, साइन, जाति आदि जानकारियां भरें और अंत में पेमेंट करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q2LDMI

UPSSSC Admit Card 2019 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) पदों के लिए यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड 2019 (UPSSSC Admit Card 2019) जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन परीक्षा के लिए हुआ है, वे यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 4 जनवरी, 2020 को होगी। हालांकि, परीक्षा पहले 24 दिसंबर, 2019 को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर यिा गया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा अब 4 जनवरी को दो चरणों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10 से 11.30 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी।

upsssc C Admit Card 2019 : ऐसे करें डाउनलोड
-यूपीएसएसएसी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर UPSSSC Admit Card 2019 for Junior Assistant post link पर क्लिक करें

-फिर नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड डालना होगा

-download admit card button दबाएं

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा एडमिट कार्ड

-एडमिट कार्ड को डाउनलोउ कर उसका प्रिंट आउट ले लें

नोट : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर सहायक के कुल 1 हजार 403 पदों को भरा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2su27UX

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...