30 मई 2019

जबरदस्त डिस्काउंट के साथ Jio Phone 2 की आज सेल, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: Jio Phone 2 को आज फ्लैश सेल में लगाया जाएगा, जो जियो फोन का अपग्रेड वर्जन हैं। इस फीचर फोन को Jio.com से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन का अगर Paytm से भुगतान करते हैं तो 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऐसे में इस फोन की कीमत 2,799 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा इस फोन को EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इस कूलर को कर सकते हैं मोबाइल से कंट्रोल, AC जैसी मिलेगी ठंडक

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- आपके हाथ के पंजे जीतना है ये AC, नहीं लगती बिजली, पावर बैंक से कर सकते हैं चार्ज

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YZH7QS

आज फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Infinix Smart 3 Plus, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: Infinix के लेटेस्ट स्मार्टफोनSmart 3 Plus को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन की ख़ासियत यह है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। तो आइए जानते हैं कि आज की सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को क्या ऑफर्स दे रही है।

यह भी पढ़ें: Vodafone अपने नए ग्राहकों को मुफ्त में दे रहा 1 साल के लिए Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन

Infinix Smart 3 Plus कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है जो 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। आज की सेल में अगर आप खरीदारी के दौरान एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Cooling Days Sale: यहां एसी और फ्रिज पर मिल रही है 60% तक की छूट

Infinix Smart 3 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और ये फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: ऐसे जनरेट करें वर्चुअल Aadhaar, नहीं पड़ेगी जेब में कार्ड लेकर चलने की जरूरत

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wszV3t

जॉइंट बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, विनोद कुमार ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश बीएड जॉइंट प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रयागराज के विनोद कुमार दुबे ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य बीएड प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. बी.आर. कुकरेती ने बताया कि बीएड का फाइनल परिणाम अभ्यर्थी वेबसाइट पर देख सकते हैं। रैंक के साथ परिणाम वेबसाइट पर मौजूद है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रैंक व रिजल्ट देख सकते हैं। जून में काउंसलिंग शुरू कराने की तैयारी है। उन्होंने बताया, इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज के विनोद कुमार दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। वहीं, वाराणसी के अरुण कुमार चौरसिया ने दूसरी व बरेली के सुनील कुमार ने तीसरी रैंक पाई है। टॉप टेन रैंक की सूची में प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, गाजियाबाद व कानपुर के अभ्यर्थियों ने स्थान पाया है।

कुकरेती ने बताया, 15 अप्रैल को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा में 6,09,209 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 5,66,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बीते 21 मई को विवि प्रशासन ने आंसर-की के साथ अंकों के आधार पर रिजल्ट जारी किया था। लेकिन रैंक तैयार नहीं हुई थी। इसके अलावा अभ्यर्थियों से परिणाम पर आपत्तियां भी मांगी गई थीं। 23 मई तक शिकायतों का निपटारा कर लिया गया। तब जाकर यह अंतिम परिणाम तैयार हुआ।

उन्होंने बताया, बीएड की प्रवेश परीक्षा में इस बार रिकॉर्ड 6,09,209 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें 5,66,400 ने परीक्षा दी थी। पिछले कई सालों में बीएड की परीक्षा में अभ्यर्थियों की यह रिकॉर्ड संख्या है। प्रदेश में बीएड की सीटें सवा दो लाख के आस-पास हैं। इस स्थिति में इस बार प्रवेश को लेकर मारामारी रहेगी। बीएड परीक्षा में प्रथम रैंक पाने वाले विनोद कुमार दुबे भदोही जिले के संतरविदास नगर में दशरथपुर गांव के रहने वाले हैं। वह स्नातक और परास्नातक (प्राचीन इतिहास) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हैं। विनोद ने बताया कि वह प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

दुबे 2018 में सिविल मुख्य परीक्षा में कुछ अंकों से चूक गए थे। उन्होंने कहा, इस बीच बीएड के आवेदन आए, तो उन्होंने फॉर्म भर दिए। इस सफलता में मेरी मेहनत और बड़े बुजुर्गों वशिक्षकों के आशीर्वाद की भूमिका है। मेरे पिता सुरेंद्र नाथ दुबे भदोही जिले में ही एक इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। परिवार में अन्य कुछ लोग भी शिक्षक हैं। ऐसे में मेरा रुझान भी इसी ओर हो गया।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W01CdY

29 मई 2019

सिर्फ एक SMS से आधार कार्ड में करें करेक्शन और वर्चुअल ID जेनरेट

नई दिल्ली: भारत में आधार कार्ड की कितना जरूरी है ये बात कहने की जरूरत नहीं, क्योंकि आज हर काम के लिए आधार नंबर का होगा जरूरी हो गया है। इसी को देखते हुए uidai ने ‘Aadhaar SMS सर्विस’ शुरू की है, जो आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) जारी करता है। इसे खास करके उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास इंटरनेट, स्मार्टफोन और एम-आधार नहीं होता है वो मैसेज के जरिए आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। जैसे आधार कार्ड को अनलॉक या लॉक, E-KYC मेनटेन करने और वर्चुअल ID की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Apple iPod Touch लॉन्च, 40 घंटे तक लगातार सुन सकते हैं म्यूजिक

आधार कार्ड को ऐसे करें लॉक

अगर आप अपने आधार कार्ड को लॉक करना चाहते है तो इसके लिए 2 मैसेज सेंड करना होगा। इसमें पहला मैसेज OTP रिसीव करने के लिए GETOTP <आधार संख्या के आखिरी चार संख्या> को 1947 नंबर सेंड करना होगा, जिसके बाद UIDAI आपको 6 अंकों वाला OTP सेंड करेगा । इसके बाद आपको दूसरा नंबर LOCKUID<आधार नंबर के आखिरी चार डिजिट> <ओटीपी कोड> लिख कर 1947 नंबर पर सेंड करना है, जिसके बाद आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

Aadhaar Card को ऐसे करें अनलॉक

आधार कार्ड को अनलॉक करने के लिए भी दो मैसेज सेंड करने होंगे। पहला मैसेज GETOTP < आधार कार्ड के आखिरी छह डिजिट> लिख कर 1947 पर सेंड करना होगा, जिसके बाद UIDAI आपको OTP भेजेगा। इसके बाद दूसरा मैसेज UNLOCKUID < आधार कार्ड के आखिरी छह डिजिट> <ओटीपी नंबर> लिखकर 1947 में भेज दे, जिसके बाद आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 4 जून को OnePlus 7 की भारत में पहली सेल, देखिए फीचर्स

वर्चुअल ID मैसेज से करें जेनरेट

मैसेज के लिए आधार कार्ड का वर्चुअल आईडी ( Virtual ID ) जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए GVID लिखकर 1947 पर सेंड करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर 16 अंकों का वर्चुअल आईडी UIDAI की तरफ से सेंड कर दिया जाएगा। अगर आपका र्चुअल ID गुम हो जाता है तो फिर से मैसेज करके दोबारा पा सकते है। इसके लिए RVID लिखकर 1947 पर सेंड करना होगा। बता दें कि वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल E-KYC के दौरान किया जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W3zTte

Apple iPod Touch लॉन्च, 40 घंटे तक लगातार सुन सकते हैं म्यूजिक

नई दिल्ली: Apple ने ipod Touch लॉन्च किया है। इसमें म्यूजिक और गेम के साथ डिजिटल कंटेंट भी एक्सेस कर सकते हैं। ये आईपॉड आईफोन की तरह ही काम करेगा बस इससे कॉल या मैसेज नहीं किया जा सकता है। इस आप एप्पल के ऑनलाइस स्टोर से खरीद सकते है। कीमत की बात करें तो iPod Touch के 32GB स्टोरेज की कीमत 18,900 रुपये, 128GB स्टोरेज की कीमत 28900 रुपये और इसके सबसे महंगे वेरिएंट 256GB स्टोरेज की कीमत 38900 रुपये है।

यह भी पढ़ें- खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

iPod Touch के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4इंच की मल्टी टच सपोर्ट IPS डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (1136×640) पिक्सल है और ये iOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। ग्राहक आईपॉड टच को पिंक, सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड, ब्लू और रेड वेरिएंट में खरीद सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 1080P एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और फ्रंट में 1.2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

यह भी पढ़ें- जून में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन्स, किसी में होगा पॉप-अप कैमरा तो कोई होगा 5 रियर कैमरे से लैस

कंपनी का दावा है कि आईपॉड की बैटरी काफी दमदार है जो 40 घंटे का म्यूजिक और 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक की क्षमता रखती है। iPod touch में Apple का A10 फ्यूजन प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है जो iPhone 7 और iPhone 7 Plus में है। बता दें कि Apple ने चार साल बाद iPod को लॉन्च किया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, लाइटनिंग केबल और 3.5 एमएस हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I7EYLP

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...