29 अप्रैल 2019

Jharkhand JPSC recruitment 2019 : टीचरों के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Jharkhand jpsc recruitment 2019 : झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) (JPSC) ने आधिकारिक नोटिाफिकेशन जारी कर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (assistant professor) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 262 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 मई, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार 16 मई, 2019 तक फीस अदा कर सकते हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 24 मई, 2019 (शाम 6 बजे तक) JPSC office में ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी (print out) को जमा करवाना होगा। फॉर्म के साथ ही उम्मीदवारों को फीस जमा करवाने का प्रमाण भी आयोग में देना होगा।

Jharkhand JPSC recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ साथ मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में तीन साल जूनियर रेसिडेंट के तौर पर काम किया हो और संबंधित विषय में एक साल सीनियर रेसिडेंट के तौर पर काम किया हो।

उम्र सीमा : उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 45 साल रखी गई है। नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। ऊपरी आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2019 के अनुसार की जाएगी।

Jharkhand JPSC recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘latest recruitments’ लिंक के तहत ‘assistant professor in medical colleges’ पर क्लिक करें

-इसके बाद नया पेज खुलेगा

- ‘click here for online application’ लिंक पर क्लिक करें

-फिर ‘click here for new registration’ लिंक पर क्लिक करें

-रजिस्टर करने के लिए जरूरी जानकारी भरें, रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल करें

-लॉग इन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करें

-फॉर्म भरें, इमेज अपलोड करें

-फीस का भुगतान करें

Jharkhand JPSC recruitment 2019 : फीस
आवेदकों को फीस के तौर पर 600 रुपए अदा करने होंगे। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार और राज्य के मूल निवासियों को बैंक चार्जेज के अलावा 150 रुपए फीस के रूप में अदा करने होंगे।

Jharkhand JPSC recruitment 2019 : सैलेरी
चयनित उम्मीदवारों को 6600 रुपए के अतिरिक्त ग्रेड पे के साथ 15 हजार 600 रुपए से 39 हजार 100 रुपए के वेतन बैंड पर काम पर रखा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PzFNAw

6,999 रुपये वाले Infinix Smart 3 Plus की कल पहली सेल, बैक में 3 कैमरा मौजूद

नई दिल्ली: भारत में कल infinix Smart 3 Plus को पहली बार सेल में लगाया जाएगा। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे खरीद सकते हैं। इसके लिए Flipkart पर एक अलग पेज का आयोजन किया गया है। इस स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 23 अप्रैल को लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Realme 3 Pro की आज पहली सेल, Jio यूजर्स दे रहा 5,300 रुपये का फायदा

कीमत

Infinix Smart 3 Plus को कंपनी ने एक ही रैम वेरिएंट में उतारा है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसे ग्राहक दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और शफायर स्यान में खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी लॉन्चिंग ऑफर भी दे रही है। जियो की तरफ से इस हैंडसेट पर 4,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 90 दिनों की वैधता वाले Airtel के ये 4 प्लान, हर दिन 2GB डेटा समेत सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

 

Infinix Smart 3 Plus

फीचर्स

Smart 3 Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और ये फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो Android 9 Pie पर रन करता है। पावर के लिए फोन में 3,500mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी और जीपीएस दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Nubia Red Magic 3 लॉन्च, मई में शुरू होगी बिक्री, जानिए कीमत व फीचर्स

कैमरा

Infinix Smart 3 Plus में फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZGWqir

6,999 रुपये वाले Infinix Smart 3 Plus की कल पहली सेल, बैक में 3 कैमरा मौजूद

नई दिल्ली: भारत में कल infinix Smart 3 Plus को पहली बार सेल में लगाया जाएगा। इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे खरीद सकते हैं। इसके लिए Flipkart पर एक अलग पेज का आयोजन किया गया है। इस स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ 23 अप्रैल को लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- Realme 3 Pro की आज पहली सेल, Jio यूजर्स दे रहा 5,300 रुपये का फायदा

कीमत

Infinix Smart 3 Plus को कंपनी ने एक ही रैम वेरिएंट में उतारा है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। इसे ग्राहक दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और शफायर स्यान में खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी लॉन्चिंग ऑफर भी दे रही है। जियो की तरफ से इस हैंडसेट पर 4,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 90 दिनों की वैधता वाले Airtel के ये 4 प्लान, हर दिन 2GB डेटा समेत सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

 

Infinix Smart 3 Plus

फीचर्स

Smart 3 Plus के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.2- इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 इतना है। इस फोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और ये फोन OS XOS-5 चीता पर बेस्ड है जो Android 9 Pie पर रन करता है। पावर के लिए फोन में 3,500mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी और जीपीएस दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Nubia Red Magic 3 लॉन्च, मई में शुरू होगी बिक्री, जानिए कीमत व फीचर्स

कैमरा

Infinix Smart 3 Plus में फोटोग्राफी के लिए बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला कैमरा 2 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा सेंसर लो लाइट फोटोग्राफी के साथ है। साथ ही बैक में ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZGWqir

HP Board 10th Result 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, ऐसे करें चेक

hp board 10th result 2019 : हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of Secondary Education) (HPBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को HPBOSE Class 10th result 2019 घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

HP Board 10th Result 2019 : इतने बच्चे बैठे थे परीक्षा
इस साल, 6 से 29 मार्च के बीच आयोजित परीक्षा में करीब एक लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

HP Board 10th Result 2019 : ऐसे करें चेक
-हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर लॉग इन करें

-रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

-अपना नाम और रोल नंबर एंटर करें

-'Search Result' विकल्प पर क्लिक करें

-स्क्रीन पर HPBOSE Class 10 result डिस्पले हो जाएगा

-रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

HPBOSE Class 10th result : SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
-HPBOSE Class 10th March 2019 exam result जानने के लिए स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर एसएमएस (SMS) करके भी जान सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को SMS -HP10ROLL NUMBER लिखकर उसे 56263 पर भेजना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GK8QgE

ग्रेजुएट्स के लिए निकली हजारों सरकारी नौकरियां, जल्दी करें अप्लाई

ONGC की सहायक कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने ग्रेजुएट/ टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 195 पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग के 29, सिविल इंजीनियरिंग के 07, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के 08, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 10, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के 09 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 24 पद रिक्त हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 17 मई, 2019

आवश्यक योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में BE/ B.Tech. डिग्री अथवा तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त हो। जिन उम्मीदवारों ने वर्ष 2016, 2017 और 2018 में संबंधित विषय में BE/ B.Tech./ डिप्लोमा प्राप्त किया है, केवल वही आवेदन करने के पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया : योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 50 बहुविकल्पिय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.mrpl.co.in

भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी यहां देखें: https://www.mrpl.co.in/careers

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स के बारे में...

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
पद : लेक्चरर, टीचर, असिस्टेंट टीचर (14,580 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 16 जून, 2019

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
पद : क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) (8,904 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 03 मई, 2019

त्रिपुरा पुलिस
पद : राइफल मैन (1,488 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 08 जून, 2019)

एनएचपीसी लिमिटेड
पद : अप्रेंटिस (36 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
पद : रिसर्च एसोसिएट (30 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 14 मई, 2019

आइटीबीपी
पद : कॉन्सटेबल (121 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून, 2019

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा
पद : क्लर्क (198 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई, 2019)

गुजरात हाईकोर्ट
पद : जिला जज (26 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 अप्रेल, 2019

उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, मैनपुरी
पद : शिक्षक और अन्य पद (21 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 27 अप्रेल, 2019



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZJr2zF

TN SSLC 10th Results 2019 जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

तमिल नाडु बोर्ड ने सोमवार को class 10th sslc exam का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बोर्ड (Tamil Nadu Board) ने 14 से 29 मार्च, 2019 तक TN class 10 examination 2019 या TN Secondary School Leaving Certificate Examination का आयोजन किया था। पिछले साल के मुकाबले क्लास 10 के रिजल्ट में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। इस साल रिजल्ट 95.2 प्रतिशत रहा।

इस साल करीब 10 लाख स्टूडेंट्स TN Class 10th board exams में शामिल हुए थे। TN Board 2019 SSLC exam 14 मार्च को शुरू होकर 29 मार्च, को समाप्त हो गई थी। जो स्टूडेंट्स क्लास 10 परीक्षा में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। तमिल नाडु एसएसएलसी रिजल्ट (Tamil Nadu SSLC result) या टीएन एसएसएलसी रिजल्ट (TN SSLC result) इस साल समय से तीन हफ्ते पहले जारी किया गया है। 2017 में TN SSLC result 20 मई को जारी हुआ था, जबकि 2018 में रिजल्ट 23 मई को जारी किए गए थे।

TN SSLC 10th results : इन वेबसाइटस पर देख सकते हैं रिजल्ट
-tnresults.nic.in

-dge.tn.gov.in

-dge1.tn.nic.in


TN SSLC 10th results : ऐसे करें चेक
-आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर लॉग इन करें

-TN 10th results 2019 लिंक पर क्लिक करें

-अपना रोल नंबर, जन्म तिथि एंटर करें

-स्क्रीन पर रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा

-TN 10th result 2019 को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

हालांकि, मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्टूडेंट्स को उनके संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी। 2018 में SSLC exam का परिणाम 94.5 प्रतिशत था। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लडक़ों को पीछे छोड़ दिया था। लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 96.4 प्रतिशत था, जबकि लडक़ों का पास प्रतिशत 92.5 प्रतिशत था।

तमिल नाडु बोर्ड पहले की क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर चुका है। इस साल 8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स Tamil Nadu Board 12th examination में शामिल हुए थे। क्लास 12 का परिणाम इस बार 91.3 प्रतिशत रहा था। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए लडक़ों को पीछे छोड़ा। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.64 रहा, जबकि लडक़ों का पास प्रतिशत 88.57 रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZH1p2B

28 दिनों की वैधता के साथ Airtel के 2 सस्ते प्लान लॉन्च, मिलेगा डेटा का लाभ

नई दिल्ली: airtel ने जियो को टक्कर देने के लिए दो सस्ते प्लान पेश किए हैं, जो प्री-पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 48 रुपये और 98 रुपये है जो देश के सभी सर्कल के लिए उतारा गया है। ग्राहक इस प्लान को Airtel की वेबसाइट और तीसरी थर्ड पार्टी के वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 90 दिनों की वैधता वाले Airtel के ये 4 प्लान, हर दिन 2GB डेटा समेत सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

यह भी पढ़ें- गर्मी में मिलेगी शिमला जैसी ठंडक, मात्र 300 रुपये है इस AC की कीमत

Airtel के 48 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 3 जीबी 3G/4G डाटा का लाभ मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं Airtel के 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 6 जीबी 3G/4G डाटा मिलेगा और इसकी भी वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इन दोनों प्लान में कॉलिंग और मैसेज का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एयरटेल ने 29 रुपये वाला प्लान पेश किया था , जिसमें यूजर्स को 520 एमबी 3G/4G डाटा का लाभ मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने अपने 3 प्रीपेड प्लान में किया बदलाव, मिलेगा 25 गुना ज्यादा डाटा

यह भी पढ़ें- आपके ATM का पासवर्ड कभी भी हो सकता है हैक, ऐसे बनाएं मजबूत Password

गौरतलब है कि हाल ही में कपंनी ने 76 रुपये वाले प्लान को रिवाइज किया है, जिसमें यूजर्स को 26 रुपये का टॉक टाइम और 100MB डेटा 2G/3G/4G मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं 176 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग के साथ 100SMS का लाभ मिलेगा। साथ ही 1GB 3G/2G डेटा मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिनों की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VAEOW9

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...