27 फ़रवरी 2019

Samsung Galaxy M30 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: Samsung भारत में M सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy M30 आज लॉन्च करने जा रहा है। फोन की लॉन्चिंग को अमेजन इंडिया पर शाम 6 बजे देख सकते है। माना जा रहा है कि अमेजन पर ही बिक्री के लिए हैंडसेट को उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत 15,000 रुपये रखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी Samsung Galaxy M20 को 3GB RAM/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,990 रुपये और 4GB RAM/ 64GB RAM स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये में उतार सकती है। Samsung Galaxy M10 के 2GB RAM/ 16GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये और 3GB RAM/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 में उतार सकती है।

Samsung Galaxy M30 के के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.38 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसमें 1080x2220 का पिक्सल होगा। इसके अलावा पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लैक व ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन का पूरा वजन 175 ग्राम है। कंपनी फोन को 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

गैरतलब है कि हालांकि इस हैंडसेट को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2019 में Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 को लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कल भारत में भी इसे लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A30 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने फोन को 3GB रैम व 32GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

सबसे पहले Samsung Galaxy A50 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने फोन को 4GBरैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। Galaxy A50 में फोटोग्राफी के लिए रियर में पहला कैमरा एफ/ 1.7 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल और तीसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Exy6Hl

कल Xiaomi Redmi Note 7 होगा लॉन्च, 2 दिन चलेगी बैटरी

नई दिल्ली: भारत में कल यानी 28 फरवरी को Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन redmi note 7 को लॉन्च करने जा रहा है। इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से दी गयी है। इस फोन को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इस फोन की खासियत है कि बेहद ही कम बजट में यह आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 दिन तक चलने वाला बैटरी बैकअप भी दे रहा है। इस फोन को जनवरी में चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसके अवाला कंपनी Redmi Note 7 Pro को भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Jio ग्राहक अब कर सकते हैं आसानी से डेटा ट्रांसफर, बस करना होगा ये काम

Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। चीन में Redmi Note 7 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 999 युआन (10,999 रुपये) और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 1,199 युआन (12,400 रुपये )रखी गयी है, जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन (14,500 रुपये)रखी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत 9,999 रुपये से लेकर 14,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है। इतना ही नहीं फोन में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TbEI6n

26 फ़रवरी 2019

APPSC Recruitment 2019 : 31 पदों के लिए निकली भर्ती, प्रतिमाह मिलेंगे 93 हजार रुपए

appsc Recruitment 2019 : आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (Andhra Pradesh Public Service Commission) (APPSC) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से Civil assistant surgeons, Zilla Sainik Welfare Officers और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 31 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च को शुरू होकर 16 अप्रेल तक चलेगी।

APPSC recruitment 2019 : रिक्ति विवरण
कुल पद : 31

पद का नाम

Technical Assistant (Automobile Engineering) in A.P Police Transport Organisation: 1 post

Technical Assistant (Geophysics) in A.P. Ground Water Sub-Service: 8 posts

Technical Assistants (Hydrogeology) in A.P. Ground Water Sub-Service: 1 post

Technical Assistant in A.P. Mines and Geology Sub-Service: 8 posts

Deputy Inspector of Survey in A.P. Survey and Land Records Sub Service: 1 post

Technical Assistants in A.P. Archaeology & Museums Sub-Service: 3 posts

Assistant B.C. Welfare Officer in A.P. B.C. Welfare Service: 4 posts

Assistant Social Welfare Officer in A.P. Social Welfare Service: 3 posts

Assistant Tribal Welfare Officer in A.P. Tribal Welfare Service: 2 posts

Civil Assistant Surgeons in A.P Insurance Medical Service: 9 posts

Zilla Sainik Welfare Officers in Sainik Welfare Service: 6 posts

Assistant Director in Andhra Pradesh Town & Country Planning: 2 posts

Assistant Chemist in A.P. Ground Water Service: 1 post

Town Planning Assistant in A.P. Town & Country Planning Service: 1 post

Royalty Inspector in A.P. Mining Service: 2 posts

Welfare Organiser in A.P. Sainik Welfare Sub-Service: 1 post

APPSC Recruitment 2019 : मांगी गई शैक्षिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, उनके पास पद के अनुसार स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर उसका अध्ययन कर सकते हैं।

APPSC Recruitment 2019 : उम्र सीमा
Zila Sainik Welfare officers and technical assistant in AP police transport organisation : उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।

Technical Assistant : इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए

Zila Sainik : उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 52 साल होनी चाहिए।

APPSC Recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-APPSC की आधिकारिक वेबसाइट ap.psc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर 'online application for various gazetted posts' लिंक पर क्लिक करें

-लॉग इन अकाउंट बनाने के बाद फिर से वेबसाइट पर लॉग इन करें

-अपना रजिस्टरड आईडी और पासवर्ड डालें

-आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें

-सबमिट पर क्लिक करें

APPSC Recruitment 2019 : वेतन संरचना
A-ssistant Director : चयनिक उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40 हजार 270 रुपए से 93 हजार 780 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे

-Assistant Chemist : चयनिक उम्मीदवारों को प्रतिमाह 31 हजार 460 रुपए से 84 हजार 970 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे

-Town Planning Assistant : चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35 हजार 120 रुपए से 87 हजार 130 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे

-Royalty Inspector : उम्मीदवारों को प्रतिमाह 29 हजार 760 रुपए से 80 हजार 930 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे

-Technical Assistant : चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40 हजार 270 से 93 हजार 780 रुपए वेतन के रूप में मिलेंगे

-Assistant social welfare officer : चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 31 हजार 460 से 84 हजार 970 रुपए के बीच मिलेंगे

-Civil Assistant Surgeons : चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 40 हजार 270 रुपए से 93 हजार 780 रुपए के बीच मिलेंगे

Zilla Sainik Welfare Officers : चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 31 हजार 460 रुपए से 84 हजार 970 रुपए के बीच मिलेंगे

नोट : आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर आवेदकों की संख्या 25 हजार के पार जाती है तो आयोग ऑफलाइन मोड में स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन करता है और स्क्रीनिंग टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाता है।

जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 26 मार्च

-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 अप्रेल

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TgBVZn

GK Mock Test Paper: इस पेपर के जरिए जांचें अपनी तैयारी

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर अंत में दिए गए हैं।

प्रश्न (1) - किस भारतीय फिल्मकार को एकेडमी ऑफ कैनेडियन सिनेमा एंड टेलीविजन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया?
(अ) शबाना आजमी
(ब) दीप मेहता
(स) फरहा खान
(द) जोया अख्तर

प्रश्न (2) - हाल ही में सुर्खियों में रहा होल्लोंग मोड्यूलर गैस प्रसंस्करण प्लांट किस राज्य में स्थित है?
(अ) असम
(ब) गुजरात
(स) राजस्थान
(द) हरियाणा

प्रश्न (3) - हाल ही में किसे चुनाव आयुक्त बनाया गया है?
(अ) सुशील चंद्र
(ब) अरविंद पनगडिय़ा
(स) राजीव महर्षि
(द) आनंद कुमार

प्रश्न (4) - विश्व सरकार शिखर सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
(अ) दुबई
(ब) पाकिस्तान
(स) अरुणाचल प्रदेश
(द) श्रीनगर

प्रश्न (5) - किस राज्य सरकार ने हाल ही में किसानों के बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालिया छात्र छात्रवृत्ति योजना शुरू की?
(अ) ओडिशा
(ब) पंजाब
(स) गुजरात
(द) मणिपुर

प्रश्न (6) - हाल ही में भारत में नेपाल के नए राजदूत कौन बने?
(अ) नीलाम्बर आचार्य
(ब) पी.एस.कृष्णन
(स) महेश गुजराल
(द) मोहिंदर सिंह

प्रश्न (7) - हाल ही में किस राज्य ने सिन्धु नदी डॉलफिन को राज्य जलीय जीव घोषित किया?
(अ) पंजाब
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) कश्मीर
(द) पश्चिम बंगाल

प्रश्न (8) - विश्व कुष्ठरोग उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 30 जनवरी
(ब) 25 जनवरी
(स) 13 जनवरी
(द) 02 फरवरी

प्रश्न (9) - जम्मू-कश्मीर के किस जिले में हाल ही आंतकी हमला किया गया?
(अ) पुलवामा
(ब) कारगिल
(स) अनंतनाग
(द) बारामूला

प्रश्न (10) - हाल ही में 100 अंतरराष्ट्रीय टी-ट्वेंटी मैच खेलने वाली पहली महिला एशियाई क्रिकेटर कौन बनीं?
(अ) सना मीर
(ब) मिताली राज
(स) झूलन गोस्वामी
(द) पूनम यादव

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H3ScKI

Xiaomi का जलवा कायम, 53 सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Mi 9

नई दिल्ली: Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन को 24 घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने प्री-बुकिंग की है। इसके साथ ही पहले फ्लैश सेल ये हैंडसेट महज 53 सेकेंड में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस हैंडसेट को चीन में 20 फरवरी को लॉन्च किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 का सीपीयू प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडसेट को तीन रैम वेरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती कीमत 31,800 रुपये है।

Xiaomi Mi 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का यूज किया गया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को पहले से बेहतर करने के लिए इस फोन में Adreno 640 GPU चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 5000 से भी कम

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलेफोटो कैमरा और तीसरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,300mAh की बैटरी दी गयी है जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को इनडिस्प्ले फिंगर प्रिट के साथ उतारा गया है।

कीमत की बात करें तो 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,800 रुपये, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 35,000 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 42,300 रुपये के करीब पेश किया गया है। ग्राहक के लिए फोन लैवेंडर वॉलेट, ओसियन ब्लू और पियानो ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में फोन की प्री-सेल आज रात से शुरू हो जाएगी जो 26 फरवरी को दिया जाएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट का केस भी पेश किया है जिसकी कीमत 500 रुपये के आस-पास है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NsoWyF

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...