30 अगस्त 2018

Jivi Mobiles ने भारत में लॉन्च किए अपने शानदार फीचर फोन्स, जानें कीमत

नई दिल्ली: मोबाइल निर्माता कंपनी Jivi Mobiles ने हाल ही भारत में अपने 4 नए फोन्स को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने S3, N3 और X39 मॉडल्स को पेश किया गया। ये फोन 899 रुपये से लेकर 1399 रुपये में उपलब्ध हैं।

Jivi N3 स्पेसिफिकेशंस

ड्यूल सिम सपोर्ट करने वाले जीवी के इस फोन का स्क्रीन साइज 6.09 CM है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैस के साथ रियर कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 1450 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फीचर फोन को ग्राहक 1399 रुपये में खरीद सकते हैं।

Jivi S3 स्पेसिफिकेशंस

कंपनी का सबसे सस्ता फोन एस 3 की कीमत 899 रुपये है। डुअल सिम सपोर्ट करने वाले इस फोन में 4.57 CM की स्क्रीन साइज है। कैमरा की बात करें तो इस फोन में फ्लैस के साथ रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 1000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Jivi X 111 स्पेसिफिकेशंस

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें बड़ी एलईडी टॉर्च दी गई है। साथ ही इस फोन की खरीदारी पर इसके साथ कंपनी की तरफ से एक छाता तोहफा में दिया जाता है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 4.57 CM का स्क्रीन साइज मौजूद है। फोन के बैक पर रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 800एमएएच की बैटरी जान फुकने का काम करती है।

यह भी पढ़ें: अब नहीं बेचा जाएगा Realme 1, जानिए क्या है पूरा मामला

Jivi Mobiles के एक अधिकारी ने कहा है माकेर्ट में पहले से मौजूद मोबाइल हैंडसेट की तुलना में यह संपूर्ण श्रेणी डिजाइन, फिनिश, स्पीकर और बैटरी कॉन्फिगरेशन के मामले में कुछ अलग और नया है। सभी फोनों में आकर्षक रंगों के विकल्प उपलब्ध होंगे। यह फीचर फोन उन सभी लोगों के लिए एक बेहरीन विकल्प होगा जो कि स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और साथ ही फीचर फोन को अपने दूसरे फोन के रूप में रखना चाहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ooxuLg

झारखंड लोक सेवा आयोग में असिस्टेंट प्राेफेसर के 522 पदाें पर भर्ती, आज ही करें आवेदन

JPSC assistant professor recruitment 2018, झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्राेफेसर के 522 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड राज्य के अंतर्गत विभिन्न् विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागाें एवं अंगीभूत महाविद्यालयाें में विभिन्न विषयाें के लिए सहायक प्राध्यापक ( Assistant Professor ) के पदाें पर नियमित नियुक्ति की जाएगी। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट प्राेफेसर: 522 पद

वेतनमानः 15,600-39,100+ ग्रेड पे - 6,000 रूपए।


योग्यता:
- अच्छे शैक्षणिक रिकार्ड के साथ संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष।
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) आैर झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) उत्तीर्ण।
- पीएचडी धारक उम्मीदवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) आैर झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) उत्तीर्ण की बाध्यता नहीं है।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व साक्षात्कार में योग्यता प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। अाैर निर्धारित प्रारूप में, परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग सर्कुलर रोड रांची, 834001, झारखंड के पते पर भेजे। आवेदन 31 अगस्त 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।


आवेदन शुल्क:
सामान्य / पिछड़ा वर्ग और उच्च पिछला वर्ग 600 के लिए।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
दिव्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट है।
परीक्षा शुल्क डेबिट / क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग / चालान के माध्यम से एसबीआई क्लेक्ट के जरिए स्वीकार किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथिः आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2018

JPSC Assistant Professor recruitment 2018, झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्राेफेसर के 522 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C1Ckrk

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कोर्ट का फैसला सुरक्षित

नैनीताल । उत्तराखंड उच्च न्यायालय में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल' निशंक के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को निःशुल्क भूमि आवंटन के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने सुनवाई पूरी कर ली है और न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

दरअसल यह मामला वर्ष 2005 का है जब पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के शासनकाल में हिमालयन आयुर्वेदिक सोसाइटी को श्यामपुर ऋषिकेश में सरकार ने 10 एकड़ जमीन आवंटित कर दी थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता के एल वर्मा ने बताया कि निःशुल्क जमीन के आवंटन के इस मामले में प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। वर्मा के अनुसार तत्कालीन सरकार ने निःशुल्क भूमि का आवंटन राजस्व विभाग की आपत्ति के बावजूद कर दिया, जो कि गलत है। भूमि का निःशुल्क आवंटन मंत्रिमंडल की अनुमति के बगैर नहीं हो सकता और सरकार ने भूमि आवंटन के लिये तत्कालीन मंत्रिमंडल की अनुमति नहीं ली थी।

याचिकाकर्ता ने इस मामले को एक जनहित याचिका के माध्यम से वर्ष 2013 में उच्च न्यायालय में चुनौती दी और कहा कि यह सोसाइटी पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता निशंक की है। उनके निकट संबंधी एवं बेहद नजदीकी लोग इस सोसाइटी के कर्ताधर्ता हैं। याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि भूमि आवंटन की तय समय सीमा के अंदर मेडिकल कॉलेज का संचालन नहीं किया गया और भूमि आवंटन की तय शर्तों के अनुसार सरकार ने भी इस जमीन को वापस नहीं ली। प्रावधानों के अनुसार तीन साल की अवधि के अंदर यदि आवंटित भूमि का प्रयोग तय प्रयोजन के लिये नहीं किया जाता है तो आवंटित की गयी भूमि वापस सरकार में समाहित हो जाती है। वर्मा ने बताया कि वर्ष 2009 में डॉ. निशंक के मुख्यमंत्री बनने के बाद मेडिकल कॉलेज की गतिविधियों में यकायक तेजी आ गयी। दूसरी ओर बुधवार को पूरी हुई सुनवाई में प्रदेश सरकार ने भी अपना पक्ष रखा और सरकार की ओर से कहा गया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करते हुए सोसाइटी को जमीन का आवंटन किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wtybHn

Vodafone के नए प्लान में यूजर्स को हर रोज मिलेगा 10GB 4G डेटा

नई दिल्ली: vodafone ने अपना नया प्लान पेश किया है। यह पैक 597 रुपये का है, जिसकी वैधता 168 दिनों की है। इसके आने से Airtel और Jio को कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि इस पैक में 168 दिनों की वैधता फीचर यूजर्स को दिया जा रहा है, जबकि स्मार्टफोन यूजर्स को सिर्फ 112 दिन का ही लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Nokia 6.1 plus की पहली सेल आज, मिल रहा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर

इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 10GB 4G डेटा, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल और सौ मैसेज प्रतिदिन मिलेगा। यह ऑफर स्मार्टफोन व फीचर फोन दोनों यूजर्स के लिए है। हालांकि अनलिमिटेड कॉलिंग की समय सीमा तय की गयी है। यूजर्स हर दिन 250 मिनट कॉल का लाभ ले सकते है और हफ्ते में 1000 कॉल मिलेगा। इस पैक को देशभर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- अगर Facebook पर 'Hi-Hello' का दिया जवाब तो हो सकती है मौत, 'वो' लोग कर रहे ऐसी प्लानिंग

Vodafone का 597 रुपये वाला प्लान Airtel के 597 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। इस प्लान की वैधता 168 दिनों की है, जिसमें Airtel यूजर्स को 10 जीबी डाटा, प्रतिदिन 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हालांकि फीचर फोन यूजर्स के लिए यह पैक नहीं है।

यह भी पढ़ें- गलती से भी डाउनलोड न करें ये App, नहीं तो आसानी से हैक हो जाएगा आपका Smartphone

बता दें कि हाल ही में Vodafone ने अपने 458 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया है। इसकी वैधता 84 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को 235 जीबी डेटा दिया जाएगा। प्रति दिन 2.8GB डेटा 3G/4G स्पीड के तहत मिलेगा। हालांकि यह ऑफर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए जारी किया गया है। अभीतक इस प्लान में प्रतिदिन 1.4GB डेटा मिलता रहा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी, लेकिन एसएमएस नहीं दिया जाएगा। गौरतलब है कि वोडोफोन ने हाल ही में अपने प्लान में कई बदलाव किए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wsZaDb

RRB Group D Exam 2018: रेलवे ने ग्रुप डी लेवल-1 CBT परीक्षा का पैटर्न किया जारी

RRB Group D 2018 Exam pattern: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए होने वाली कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट का परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आॅफिशिल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर सीबीटी परीक्षा के सेक्शन वाइज मार्क्स की जानकारी दी है। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को पेपर को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।


ये भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती, बिना किसी शुल्क के करें आवेदन

 

आपको बता दें ग्रुप डी परीक्षा लेवल 1 की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आएंगे। ये प्रश्न चार कैटेगरी में बंटे हुए होंगे, जिनमें मैथ्स, जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर शामिल है।

 

आॅफिशियल नोटिफिकेशन

ये होंगे सेक्शन वाइज मार्क्स
गणित: 25 अंक
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग: 30 अंक
जनरल साइंस: 25 अंक
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर: 20 अंक

 

ये भी पढ़ें: BSEB 10th Compartment exam result 2018 अगले सप्ताह हो सकते हैं जारी, ऐसे करें चेक

ग्रुप डी के पदों पर होने वाली सीबीटी परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। साथ ही इस नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि यह सेक्शन वाइज वर्गीकरण सांकेतिक है असली प्रश्नपत्र में वेरिएशन हो सकती हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 26 अगस्त को नोटिस जारी कर यह जानकारी दी थी कि ग्रुप डी के पदों (CEN 02/2018) लेवल-1 के लिए सीबीटी परीक्षा 17 सिंतबर से शुरू हो सकती है। अभ्यर्थियों को अपने एग्जाम सेंटर के शहर और पाली की जानकारी दस दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परीक्षा के चार दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जोनल रेलवे ही लेगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BZNj4t

अब Facebook से ऐसे करें लाखों की कमाई, Youtube की होगी छुट्टी

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे लोकप्रीय सोशल मीडिया साइट Facebook ने अपने नए वीडियो प्लेटफॉर्म facebook watch को दुनियाभर के लिए रिलीज कर दिया है। इसे सबसे पहले पिछले साल अगस्त में अमेरिका में लॉन्च किया गया था। हालांकि, शुरुआत में इस सर्विस को अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड में शुरू किया जाएगा। फेसबुक के इस कदम से यूटयूब को अच्छी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: अगर Facebook पर 'Hi-Hello' का दिया जवाब तो हो सकती है मौत, 'वो' लोग कर रहे ऐसी प्लानिंग

ऐसे होगी कमाई

फेसबुक की यह नई सर्विस यूट्यूब की तरह ही होगी। यूट्यूब की तरह ही फेसबुक वॉच में भी ज्यादा वीडियोंज पर ज्यादा व्यूज होने पर यूजर्स को विज्ञापन मिलेंगे। इसके जरिए यूजर्स अब यूट्यूब की तरह ही फेसबुक से भी कमाई कर सकते हैं। हालांकि, इस सर्विस के जरिए फेसबुक ने पैसे कमाने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। कंपनी के इस शर्त के अनुसार यूजर्स को कम से कम तीन मिनट का वीडियो बनाना होगा, जिसके 10,000 फॉलोअर्स होने चाहिए, दो महीने की समय सीमा के भीतर 30,000 से भी ज्यादा वन-मिनट व्यूज होना चाहिए। बता दें वीडियो से हुई कमाई का 55% हिस्सा यूजर्स को मिलेगा जबकि 45% हिस्सा फेसबुक खुद रखेगा।

यह भी पढ़ें: Jio Giga Fiber को टक्कर देने के लिए ये कंपनियां दे रहीं अतिरिक्त डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

कंपनी के इस वॉच फीचर के जरिए अब क्रिएटर्स और यूजर्स के बीच संवाद स्थापित होने में मदद मिलेगी। साथ ही इस नए सर्विस को लेकर फेसबुक ने कहा है कि यह इंग्लिश कंटेंट के अलावा दूसरे लोकल लैंग्वेज के कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा। इस नई सर्विस में यूजर्स को नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और यूट्यूब की तरह ही वीडियो कंटेंट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Nokia 6.1 plus की पहली सेल आज, मिल रहा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LFxIXf

हरियाणा लोक सेवा आयोग में सिविल जज के 107 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

HPSC Civil Judge Recruitment, हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ज्युडिशियल ब्रांच ने सिविल जज के रिक्त 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 30 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना यहां क्लिक करें।


हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

सिविल जज: 107 पद

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ज्युडिशियल ब्रांच में सिविल जज के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

अभ्यर्थी को भारत में कानून द्वारा स्थापित, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री होनी चाहिए।
उसे बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा अनुमोदित / मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


उम्र सीमा:

21 से 42 वर्ष

 

चयन प्रक्रियाः आवेदकाें का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।


हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ज्युडिशियल ब्रांच में सिविल जज के रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रियाः
योग्य उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/1hbiDeu के माध्यम से 30 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क ः 1000 रूपए।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ज्युडिशियल ब्रांच में सिविल जज के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथिः

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2018


HPSC Civil Judge Recruitment 2018:
हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) ज्युडिशियल ब्रांच ने सिविल जज के रिक्त 107 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ( HPSC ) के कार्यः
- हरियाणा राज्य के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं पर नियुक्तियां करना।
- राज्य की सिविल सेवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर परामर्श देना।
- राज्य में नियुक्तियों एवं नीति निर्धारण के साथ ही विभिन्न विभागीय पदोन्नतियों स्थानांतरणों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा में तबादले पर भी लोक सेवा आयोग से परामश किया जाता है।
- शासकीय सेवकों की सेवा के मामले में अनुशासनात्मक सलाह देना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MASsF0

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...