07 जून 2022

महज 1799 रुपये में लॉन्च हुई pTron Force X10E स्मार्टवॉच, 24 घंटे आपके दिल पर रखेगी नजर

अगर आप कम बजट में फीचर्स लोडेड smartwatch खरीदने का मन बना रहे हैं तो घरेलू कंपनी pTron ने अपनी नई स्मार्टवॉच Force X10E को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी बॉडी मेटल की है और इसमें 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। pTron का दावा है कि नई Force X10E में बेस्ट स्टाइल, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी मिलेगी। कीमत की बात करें तो pTron Force X10E की कीमत 1,899 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत 6 और 7 जून को इस वॉच को 1,799 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस वॉच को ऑनिक्स ब्लैक, स्पेस ब्लू और Suede पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

pTron Force X10E में 1.7 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, खास बात यह है कि डिस्प्ले पर 2.5D स्क्रीन ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इस smartwatch पूरी बॉडी मेटल की है। इसमें 10.5mm का मेटल केस दिया है। फीचर्स की बात करें तो इस वॉच के साथ 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। इतना ही नहीं यह वॉच ब्लड ऑक्सीजन की भी जांच करेगी। इसमें 7 एक्टिव फिटनेस मोड मिलते हैं। साथ ही सतह इसमें स्टेप काउंटर भी दिया गया है।

pTron Force X10E पर फोन के सभी नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया अलर्ट मिलेंगे। इस smartwatch को फुल चार्ज होने में सिर्फ 3 घंटे का समय लगता है। इसमें 250mAh की बैटरी दी गई है। फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 12 दिनों का बैकअप देती है। इस मॉडल को को DaFit एप के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। pTron Force X10E को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। डिजाइन की बात करें तो इस smartwatch देखने में अच्छी है। इसमें अच्छी क्वालिटी का मटिरियल देखने को मिलता है। ऐसे में यह प्रोडक्ट भी लम्बे समय तक आपका साथ देगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Qibs6HW

06 जून 2022

Sony Bravia सीरीज में लॉन्च हुए तीन नए प्रीमियम स्मार्ट टीवी, कंपनी का दावा घर पर मिलेगा सिनेमा हॉल का मज़ा

Sony ने अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज Bravia XR90K को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में मॉडल लॉन्च किया है। ये सभी 4K रेजॉलूशन स्क्रीन के साथ आते हैं। कंपनी का दावा हैं सभी टीवी घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देते हैं। इसके अलावा इन टीवी में शानदार पिक्चर क्वॉलिटी के साथ डॉल्बी-ऐटमॉस के साथ 3D सराउंड अपस्केलिंग दिया गया है।

 

कीमत और उपलब्धता:

 

कीमत की बात करने तो Sony XR-55X90K की कीमत 129,990 रुपये है जबकि Sony XR-65X90K मॉडल की कीमत 179,990 रुपये है इसके अलावा Sony XR-75X90K मॉडल का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसकी भी जानकारी सामने आ जायेगी। Sony के इन टीवी को Sony सेंटर्स के अलावा ऑफलाइन स्टोर्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स से आप खरीद सकते हैं, ये मॉडल अब बिक्री के लिए तैयार हैं।

 

फीचर्स:

 

Sony ने इन टीवी में Full Array LED पैनल लगाए हैं जोकि 4K रेजॉलूशन वाले हैं इनमे 100Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे वीडियो स्मूथ रहते हैं और टीवी देखने का अनुभव भी बेहतर मिलता है। क्लियर और ब्राइट पिक्चर क्वॉलिटी के लिए इसमें कॉग्निटिव प्रोसेसर XR के साथ XR 4K अपस्केलिंग और XR मोशल क्लैरिटी टेक्नॉलजी को शामिल किया गया है। जो लोग टीवी पर गेमिंग का मज़ा लेना चाहते हैं उनके लिए ये टीवी बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

 

ये टीवी HDMI 2.1 कंपैटिबिलिटी के साथ आते हैं। सभी टीवी में ऑटोमैटिक ऐंबिएंट ऑप्टिमाइजेशन के लिए लाइट सेंसर्स भी दिए गए हैं। बेहतर साउंड के लिए इन टीवी में दो फुल रेंज बेस-रिफ्लेक्स स्पीकर और दो ट्वीटर दो ट्वीटर दिए हैं। दोनों मिलकर 40 वॉट का साउंड आउटपुट देते हैं। इसके अलावा ऑडियो क्वॉलिटी को बेहतर बेहतर फील देने के लिए टीवी में डॉल्बी ऐटमॉस, XR साउंड पोजिशन, अकाउस्टिक मल्टी-ऑडियो और 3D अपस्केलिंग मिल रही है। टीवी गूगल टीनी ओएस पर काम करते हैं। इसमें गूगल प्ले के ऐप्स को भी ऐक्सेस किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QjMUTCp

iPhone 14 series में इस बार मिलने वाले हैं ये 5 खास फीचर्स! इतनी हो सकती है कीमत

 

इस समय iPhone 14 सीरीज के आने का इंतजार किया जा रहा है। भारत ही नहींअन्य देशों में भी इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा है। खबर है कि आईफोन 14 सीरीज को सितंबर के दूसरे सप्ताह के आसपास आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस बार Apple अपकमिंग iPhone 14) सीरीज के तहत चार नए फोन यानी iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को पेश कर सकती है। Apple iPhone 14 की कीमत iPhone 13 के समान ही रहने की उम्मीद है, जिसकी कीमत 799 डॉलर यानी लगभग 62,000 रुपये है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है और ये सभी जानकारी लीक रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। लॉन्च से पहले ही iPhone सीरीज के बारे में कुछ जानकारी सामने आई हैं, यहां हम आपको उन 5 फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि इस बार आपको देखने को मिल सकते हैं।

1. डिजाइन

 

इस बार नई मानें iPhone 14 सीरिज के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा, सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर कैमरा पैनल पर हो सकता है। iPhone 13 सीरीज में जहां कैमरा पैनल उभरा हुआ मिलता है वहीं इस बार यह थोड़ा अलग हो सकता है। यह कुछ-कुछ सैमसंग Galaxy S22 Ultra के जैसा हो सकता है।

 

2. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (Always on Display )

 

लीक रिपोर्ट्स की मानें iPhone 14 सीरिज में इस बार ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (Always on Display ) जैसा फीचर मिल सकता है, इस फीचर को आप एंड्रॉयड फोन में खूब देख सकते हैं। लेकिन इस फीचर की मदद से बैटरी लाइफ भी कम होती है। डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन iPhone 13 के समान ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा नए iPhone 14 में iPhone 13 की तरह ही नॉच डिजाइन के साथ 6.1 इंच रेटिना डिस्प्ले मिल सकता है है। iPhone 14 pro और iPhone 14 pro max में पहली बार राउंड आकार का डिजाइन होने की संभावना है।

 

3. परफॉर्मेंस

 

परफॉरमेंस के लिए नए iPhone 14 और iPhone 14 Max में में A15 बायोनिक चिप मिल सकती है जबकि iPhone 14 pro और iPhone 14 pro max में A16 बायोनिक के साथ आने की उम्मीद है। यह इस बार एक बड़ा अपग्रेड होने की उम्मीद है। इससे परफॉरमेंस में भी असर दिखाई देगा।

 

 

 

4. मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ

 

iPhone 14 सीरीज में इस बार iPhone 13 से बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है जोकि फुल चार्ज पर दो दिन तक चल सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने iPhone 13 की बैटरी को इस तरह से अपग्रेड किया कि यह पूरे दिन आसानी से चल सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPhone 14 सीरीज की शुरुआत 6GB रैम वर्जन के साथ होने की उम्मीद है।

5. कैमरे के लिए लार्ज सेंसर

 

इस बार iPhone 14 सीरीज में बेहतर फोटोग्राफी के लिए iPhone 13 के मुकाबले में लार्ज सेंसर देखने को मिलेगा जोकि लो-लाइट में काफी बेहतर रिजल्ट देने में मदद करेगा। फोन में रियर पैनल पर दो कैमरा सेंसर और फ्रंट में सिंगल सेंसर मिल सकता है। फोटो और वीडियो के लिए यह फोन काफी बेहतर साबित हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OCwn0U9

05 जून 2022

Teacher Recruitment 2022: 417 सीनियर शिक्षक की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

RPSC Sr. Teacher Recruitment 2022: सरकारी टीचर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) कॉम्प के 417 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में आवेदन कर सकते है।

417 पदों पर होगी भर्ती
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए 21 जून 2022 तक या उससे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 417 खाली पद भरे जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की शुरुआत : 23 मई 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 21 जून 2022

यह भी पढ़ें- India Post Recruitment 2022 : 10वीं पास के लिए 38,926 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

वैकेंसी डिटेल
अनुशासन के अनुसार वरिष्ठ शिक्षक पद
संस्कृत-91 पद
हिन्दी-56 पद
अंग्रेजी-21 पद
सामाजिक विज्ञान-120 पद
गणित-47 पद
विज्ञान-82 पद

आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें
— सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2s1tv6S पर जाएं और 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
— आप https://ift.tt/6W78XRF पर जाकर लॉग इन भी कर सकते हैं।
— फिर भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर)' भरें
— ओटीआर के बाद अपना विवरण दर्ज करे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

आयु सीमा (01-07-2022 तक)
न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
ऊपरी आयु सीमा में सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट।

यह भी पढ़ें- CUET UG 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई


चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन एक प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/REhlt9V

04 जून 2022

दो साल बाद TikTok की भारत में हो सकती है वापसी! कंपनी कर रही है बड़ी तैयारी

जब साल 2020 में भारत सरकार ने 250 से ज्यादा चाइनीज एप्स को ने बैन कर दिया था, उसी में पॉपुलर एप TikTokभी शामिल था। इतना ही नहीं उस लिस्ट सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम पबजी भी था। हालांकि पबजी की वापसी तो हो गई है लेकिन अभी भी काफी ऐसे एप्स हैं जिनकी भारत में वापसी नहीं हुई वो सभी कमबैक की वापसी की राह देख रहे हैं। इस समय एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि TikTok करीब दो साल बाद फिर से भारत में वापसी करने जा रहा है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance भारत में अब पार्टनर की तलाश कर रही हैं ताकि फिर से TikTok की वापसी हो,नए पार्टनर TikTok को री-लॉन्च करने में भी मदद करेंगे। इतना ही नहीं नए पार्टनर नए कर्मचारियों की भी भर्ती करेंगे। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार ByteDance भारत में वापसी के लिए Hiranandani ग्रुप के साथ बात कर रही है। आपको बता दें कि इस ग्रुप का Data सेंटर का बिजनेस है जो कि Yotta इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन के नाम से है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ByteDance ने TikTok की वापसी को लेकर सरकार से अभी तक कोई बात नहीं की।

 

लेकिन यदि सच में TikTok भारत में फिर से वापसी करता है तो उसे इस बार भारत सरकार के नियमों के अनुसार ही अपना काम करना होगा साथ ही साथ डाटा सेंटर भारत में रखना होगा। आपको बता दें कि ByteDance भी TikTok की वापसी के लिए पबजी की पैरेंट कंपनी Krafton की रणनीति पर काम करेगी।

यह भी पढ़ें: Inverter AC और Non Inverter AC में क्या होता है फर्क, खरीदने से पहले जानिये

 

अब ऐसे में TikTok के लिए मुकाबला काफी मुश्किल भरा भी हो सकता है क्योंकि इस समय भारत में MX Taka Tak, इंस्टाग्राम Reels, shorts और Chingari जैसे प्लेयर्स भी हैं। वैस इस समय भारत में इंस्टाग्राम Reels काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6AKP9lr

Inverter AC और Non Inverter AC में क्या होता है फर्क, खरीदने से पहले जानिये

 

इस समय देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है और ऐसे में कई बार पंखे और कूलर से आपका कमरा ठंडा नहीं हो पता। इसके लिए ज़्यादातर लोग अब AC (air conditioner) लेने के बारें में सोचते हैं क्योंकि मार्किट में कुछ एसी कम बजट वाले भी मिल जाते हैं। मार्किट में आपको एडवांस फीचर से लेकर एनर्जी सेविंग रेटिंग तक आपको सब जानकारी मिल जाती है,लेकिन जब बात इन्वर्टर और नॉन-इन्वर्टर एसी की हो तो ज़्यादातर लोग इसका असली मतलब या फर्क समझे बिना एसी ख़रीद कर ले आते हैं। अगर आपको भी इन दोनों फीचर के बीच का फर्क नहीं पता तो हमारी ये रिपोर्ट आपके लिए मददगार साबित होगी क्योंकि हम आपको इसमें इन्वर्टर एसी और नॉन-इन्वर्टर एसी के बीच का फर्क बताने जा रहें हैं।

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी क्या होती है ?

अगर आप एक नया AC ख़रीदने जा रहे हैं तो यह आपके लिए जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी क्या होती है। AC में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक वोल्टेज, करंट और फ्रीक्वेंसी को कंट्रोल करने वाला छोटा सा कंट्रोलर होता है। यह इन्वर्टर AC को कंप्रेसर में पावर की सप्लाई में बदलाव करके कूलिंग या हीटिंग को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।

क्षमता में फर्क

इन्वर्टर AC और नॉन-इन्वर्टर AC के बीच काम करने की क्षमता में फर्क होता है। जहां एक तरफ इन्वर्टर AC टेम्परेचर के अनुसार स्पीड बदलता है तो वहीं नॉन-इन्वर्टर AC किसी भी तापमान में एक जैसी स्पीड में रहकर काम करता है और आपके कमरे को ठंडा करता है।

 

बिजली की होती है बचत

इन दोनों की AC के यूसेज में बिजली के बिल में भी बड़ा फर्क देखने को मिलता है। इन्वर्टर AC कम बिजली का इस्तेमाल करते हुए आपका बिजली बिल कम रखता है तो वहीं नॉन-इन्वर्टर ऐसे किसी ख़ास फीचर से लैस नहीं आता।

इन्वर्टर AC का ऑप्शन सिर्फ Split AC में मिलता है

आपको बता दें कि इन्वर्टर AC का ऑप्शन आपको सिर्फ Split AC में ही मिलता है और यह फीचर आपको Window AC में नहीं मिलेगा। इसके साथ ही नॉन-इन्वर्टर AC की तुलना में इन्वर्टर AC चलते समय काफी कम आवाज़ भी करता है।

 

कूलिंग और कीमत

खास बात यह है कि नॉन-इन्वर्टर एयर कंडीशनर की तुलना में इन्वर्टर एयर कंडीशनर आपके रूम को जल्दी ठंडा करने में सक्षम होते हैं, लेकिन दोनों की कीमतों में थोड़ा फर्क भी साफ़ देखने को मिलता है।

 

कंप्रेसर रेगुलेट

 

इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेसर मोटर की स्पीड को रेगुलेट करता है और जब तक रूम ठंडा ना हो जाये तब तक तेज़ ठंडी हवा देते और जहां आपका रूम ठंडा हो गया वहां इन्वर्टर एसी कंप्रेसर को बंद नहीं होने देता बल्कि बेहद धीमी स्पीड में चलाए रखता है जिससे आपका कंप्रेसर बार-बार ऑन/ऑफ नहीं होती जिस वजह से आपकी बिजली कम खर्च होती है और रूम में भी नॉर्मल टेम्परेचर बना रहता है।

अब ज्यादातर एयर कंडीशनर निर्माता कंपनियां इन्वर्टर AC ही बना रही हैं, हालांकि ये महंगे जरूर होते हैं लेकिन किफायती और उपयोगी भी होते हैं। आप अपने रूम और बजट के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7ZbdLvH

Truecaller में आने वाले हैं ये 5 जबरदस्त फीचर्स! बेहतर होगा Calling एक्सपीरियंस

Truecaller का इस्तेमाल तो हम सब करते ही हैं। कम से कम स्पैम कॉल्स के बारे में पहले अलर्ट मिल जाता है। अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर करने के लिए Truecaller अब कुछ नए फीचर्स को शामिल करना करने जा रहा है। जीहां Caller id ऐप Truecaller अब जल्दी ही Android यूजर्स कुछ नए फीचर्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। आइये जानते हैं नये फीचर्स के बारे में और कैसे करते हैं ये काम वो भी आपको यहां देखने को मिलेगा।

 

 

 

Enhanced Call Logs:

 

अगर आप Truecaller यूजर हैं तो आपको शायद पता ही होगा कि  अभी तक Truecaller की कॉल लॉग्स लिस्ट में 1000 कॉल्स की जानकारी मिलती थी, लेकिन अब Truecaller ने इसे बढ़ाकर 6,400 कॉल्स तक कर दिया है। जोकि एक अच्छा फीचर और इसमें हम अपनी ओल्ड लॉग्स लिस्ट देख सकते हैं।

Voice Call Launcher:

इस फीचर की मदद से आप अपने सभी Contacts पा सकेंगे। जिससे भी आप बात करना चाहते हैं उसे यहां VOIP बेस्ड Free HD कॉल कर सकते हैं। यह एक अच्छा फीचर है।

Video Callers ID के लिए Face Filters:

Truecaller की ऐप में बिल्ट इन templates शामिल किये हैं जिससे Calling का एक्सपीरियंसकाफी अच्छा होगा । इसमें आपको VR से लैस फ़िल्टर और सेल्फी भी मिलेंगे।Truecaller के मुताबिक सभी फीचर्स Android यूजर्स के लिए जल्द ही उपलब्ध होंगे।

 

Passcode Lock:

 

अपने फोन में अगर आपका biometric या fingerprint सेंसर को सपोर्ट करता है , तो यह फीचर आपके लिए भी अक्फी अच्छा साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस फीचर के जरिये आप अपने फोन के निजी डेटा को अतिरिक्त लॉक के साथ सेफ रख सकते हैं।

 

Instant Call Reason:

 

अक्सर हम किसी को कॉल करते हैं और कई बार सामने वाला फ़ोन नहीं उठाता, अब ऐसे में ये नया फीचर आपके काम आ सकता है। Truecaller के इस नए फीचर्स की मदद से आप कॉल के दौरान ही स्क्रीन पर मेसेज भेज सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Wlo9P6z

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...