03 जून 2022

OnePlus 10T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

 

OnePlus के स्मार्टफोन का इंतजार यूजर्स को हर साल रहता है, क्योंकि हर बार कंपनी एक ऐसा नया डिवाइस लेकर आती है जो अपनी जगह मार्केट में बनाने में सफल हो जाता है। इस साल OnePlus 10 Pro भारत में लॉन्च किया गया जोकि एक सफल फोन बन चु का है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी T Series में नया स्मार्टफोन OnePlus 10T 5G लॉन्च कर सकती है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। आइये जानते हैं इस नए डिवाइस में मिलने वाले संभावित फीचर्स।

 

OnePlus 10T 5G के संभावित फीचर्स

सोर्स और Tipster Max Jambor ने अपने ट्विटर अकाउंट में इस बात की जानकारी दी है कि OnePlus का नेक्स्ट स्मार्टफोन OnePlus 10T होगा औए इस पर कंपनी काम कर रही है।इतना ही नहीं इस साल के लिए यह कंपनी का लास्ट डिवाइस भी होगा जोकि जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। अन्य रिपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी इस साल OnePlus 10 Ultra को भी मार्केट में उतार सकती है, लेकिन इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

 

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन OnePlus 10 Ultra ही हुआ तो इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए नया पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर मिल सकता है। इतना ही नहीं इसमें 6.7 इंच का AMOLED FHD + डिस्प्ले भी मिलेगा।इसके अलावा डिवाइस में 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन LPDDR5 RAM and UFS 3.1 flash स्टोरेज के साथ आ सकता है।

 

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप मिल सकता है।हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब देखना होगा भारत में इसे किस तारीख को लॉन्च किया जाएगा ।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wevIl9p

02 जून 2022

खत्म हुआ रिमोट का झंझट! बिना Cast किए ही TV से कनेक्ट होगा स्मार्टफोन, YouTube ने लॉन्च किया नया फीचर

 

YouTube on TV: यूजर्स के लिए YouTube ने एक नया फीचर्स लॉन्च किया है जोकि स्मार्टफ़ोन से YouTube TV ऐप को आसानी से कनेक्ट कर देगा। अब, यूजर्स बिना किसी परेशानी के कुछ ही सेकंड में YouTube टीवी ऐप को अपने फ़ोन से कनेक्ट कर सकते हैं। यह एक बढ़िया ऑप्शन है क्योंकि जिनके घर में स्मार्ट टीवी है वे इस तथ्य से अवगत हैं कि रिमोट का उपयोग करके अपने टीवी को कंट्रोल करना काफी मुश्किल है। क्या आपको नहीं लगता कि यह बहुत अच्छा होगा यदि आपको कास्ट फीचर का उपयोग किए बिना अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके टीवी को नियंत्रित करने का विकल्प मिल जाए? ठीक है, Google ने आपके अनुभव को सहज बनाने के लिए कुछ ऐसा ही किया है।

 

अब, आपको बस अपने स्मार्ट टीवी पर YouTube ओपन है और फिर अपने स्मार्टफोन पर ऐप को ओपन है, जिसके बाद आपको कनेक्ट करने का संकेत मिलेगा। आपको बस अपने फोन पर कनेक्ट बटन पर टैप करना होगा और ऐप आपको वह वीडियो दिखाएगा जो YouTube पर चल रहा है या जो भी कंटेंट आपके स्मार्ट टीवी पर दिखाई दे रहा है। इस सुविधा के बारे में अच्छी बात यह है कि YouTube को अब आपके टीवी में किसी फायर स्टिक या कास्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी और यदि आपका वाई-फाई ठीक से कॉन्फ़िगर नहीं किया गया है तो कोई समस्या नहीं होगी। जानकारी के लिए आपको बता दे कि एक ब्लॉग पोस्ट में, YouTube ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आपके YouTube खाते का पता चलने और अलग-अलग स्क्रीन पर खुले होने पर आपका टीवी और फ़ोन अपने आप सिंक हो जाते हैं।

 

लेटेस्ट अपडेट से किसी के लिए भी वीडियो का डिटेल्स पढ़ना, कमेंट करना या दोस्तों के साथ वीडियो शेयर करना आसान हो जाता है क्योंकि यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर फुल कंट्रोल प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि यह सब कास्ट फीचर के साथ भी संभव था, लेकिन अनुभव बहुत सहज नहीं था। इसलिए, लोग अब आसानी से किसी भी चैनल की सदस्यता ले सकते हैं, अगले वीडियो को कतार में लगा सकते हैं, या अपने फोन का उपयोग करके आसानी से कुछ भी कर सकते हैं।

इससे पहले यूजर्स को YouTube टीवी ऐप का उपयोग करने के लिए अपने फ़ोन को टीवी से कनेक्ट करने के लिए कास्ट सुविधा का उपयोग करना पड़ता था। जोकि काफी परेशान कर देने वाला था और जिसे करने में काफी समय भी लगता था।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZJrhqaj

लॉन्च होते ही iQOO Neo 6 बना बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन, सिर्फ 1412 रुपये में लायें घर

हाल ही में iQoo Neo 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है जोकि दो स्टोरेज वेरिएंट में आया है। इस फोन की बिक्री अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है और कंपनी की मानें तो लॉन्च के पहले ही दिन यह फोन अमेजन इंडिया पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन बन गया। लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर काफी enquiries मिल मिली थी। यहां हम आपको बता दें कि 8GB+128GB वेरिएंट अमेजन पर बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल हुआ है। आइये आपको बता रहे हैं वो 7 कारण जिनकी बजह से ग्राहकों को यह डिवाइस इतना पसंद आ रहा है।

 

1. कीमत:

 

नए iQOO Neo 6 को दो वेरिएंट में उतारा गया है, इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन अभी इस फोन को आप 25,999 के इफेक्टिव प्राइस में खरीद सकते हैं जबकि 12GB+256GB वेरिनेंट की कीमत 33,999 रुपये है लेकिन अभी इस फोन को आप 29,999 के इफेक्टिव प्राइस में खरीद सकते हैं। यह फोन Dark Nova और Cyber Rage कलर में उपलब्ध हैं। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेटं करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस फोन की EMI 1,412 रुपये से शुरू हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिए अमेजन इंडिया पर जायें ...

 

2. डिस्प्ले:

 

नए iQOO Neo 6 में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्पले रिच है और इस पर आपको गेम्स, वीडियो और फोटो देखने में काफी मज़ा आने वाला है। तेज धूप में भी आप इस फोन को आसानी से रीड कर सकते हैं।

 

 

3. हीटिंग की नहीं होगी दिक्कत:

 

गर्मी में कोई भी स्मार्टफोन जल्दी गर्म होने लगता है जिसकी वजह से उसे ऑफ करना पड़ता है लेकिन नए iQOO Neo 6 में लिक्विड कूलिंग वेपर चेंबर लगा है जिसकी मदद से फोन में गर्म होने जैसी दिक्कत नहीं होती, ऐसा दावा किया गया है। यह फीचर ग्राहकों को काफी पसंद भी आ रहा है।

 

 

4. पावरफुल प्रोसेसर:

 

इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसका प्रोसेसर... जी हां फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया है जोकि अपने सेगमेंट का काफी पॉपुलर और भरोसेमंद है। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean पर काम करता है।

 

5. महज 12 मिनट में होता है 50% चार्ज

 

फोन में डुअल सेल 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की Flash चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि महज 12 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

6. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप:

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप दिया है जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

 

7. कनेक्टिविटी फीचर्स:

 

iQoo Neo 6 के साथ 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट दिया है।

 

इनसे है मुकाबला:

 

Samsung Galaxy M53 5G, OnePlus Nord CE 2 और Xiaomi 11 Lite NE 5G जैसे स्मार्टफोन से होगा, ये सभी फोन्स 30 हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vgnc2XS

Motorola ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन, फुल चार्ज पर मिलेगा 40 घंटे का बैकअप

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला (Motorola) ने अपना नया moto e32s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन के जरिये कंपनी अपने e series को आगे बढ़ाएगी। यह नया स्मार्टफोन अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन और नए स्टाइल में आया है। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जोकि कफी स्मूथ है। कंपनी का यह काफी सस्ता मोबाइल है जोकि 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट को टारगेट करता है। तो चलिए जानते हैं नए moto e32s की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में...

 

कीमत और उपलब्धता:

 

moto e32s स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है, इसके 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है जबकि 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 6 जून से आप इस फोन को JioMart Digital, Reliance Digital, JioMart और Flipkart से खरीद सकते हैं। यह फोन Slate Gray और Misty Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

 

 

डिजाइन और डिस्प्ले:

 

नए moto e32s का डिजाइन सिंपल है, यह बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं करता। इस फोन में 6.5 इंच का 90Hz IPS LCD डिस्प्ले दिया है जोकि काफी स्मूथ है। यह फोन IP52 Water repellent के साथ आता है। फ़ोन का वजन 185 ग्राम है और इनकी मोटाई कुल 8.49mm है।

 

कैमरा सेटअप:

 

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप मिलता है जिसमें सिंगल LED के साथ 16MP+2MP+2MP कैमरे मिलते हैं। जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

 

प्रोसेसर और बैटरी:

 

नए moto e32s में 1.8GHz वाला ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया है। फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है जोकि 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। यह फ़ोन Android 12 पर काम करता है। इस नए फोन का सीधा मुकाबला सैमसंग, रियलमी, रेडमी, माइक्रोमैक्स और नोकिया जैसे ब्रांड्स से होगा।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n5WybfY

SCAPE TV ने भारत में लॉन्च किये सबसे सस्ते Smart TV, 32 इंच से लेकर 86 इंच के साइज़ में मिलेंगे

 

भारत में कम बजट में आने वाले स्मार्ट टीवी काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं, नए-नए ब्रांड्स भी इस सेगमेंट में दस्तक दे रहे हैं। ऐसा ही एक भारतीय ब्रांड ‘SCAPE TV’ ने अपने नए टीवी लॉन्च किए हैं। ये सभी Made in India है। खास बात यह है कि इनमें IPS स्मार्ट TV , OLED TV और QLEDs TV की रेंज शामिल है। कंपनी ने 32 इंच के टीवी से लेकर 86 इंच साइज के टीवी पेश किये हैं। आइये जानते हैं।

 

Regular IPS Smart TV के फीचर्स:

 

इस सीरीज में 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 13,990 रुपये है। यह एक 4K Ready Smart LED TV है। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं जो 10W के हैं।, यह Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।इस सीरिज में दूसरा मॉडल 40 इंच का है जो 4K Ready Smart LED TV है। इसकी कीमत 16,990 रुपये है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।इस सीरिज का तीसरा मॉडल UHD 43 इंच का है जो 4K Ready Smart LED TV है। इसकी कीमत 24,500 रुपये है। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गई है। यह 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता हैं। यह भी Android 9.0 CLOUD पर काम करता है।

 

 

इसके अलावा इस सीरीज में UHD 50 इंच का 4K Smart LED TV भी शामिल है जिसकी कीमत 35,000 रुपये है। यह 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एंड्रॉइड 11 दिया गया है। इसमें AMP चिप दी गई है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में अगला TV 55 इंच का है जोकि एक Ultra HD Smart LED TV है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। इसमें भी AMP चिप दी गई है और साथ ही 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें 65 इंच का एक Ultra-HD Smart LED TV मॉडल भी आया है जिसकी किमत 59,000 रुपये है। यह एंड्रॉइड 11 के साथ आता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Digital Plus, DTS Tru Surround सर्टिफाइड ऑडियो मिलता है।इसके साथ भी मैजिक रिमोट शामिल है।

 

 

 

OLED TV रेंज के फीचर्स:

 

OLED TV रेंज में कंपनी ने 65 इंच टीवी पेश किया है जोकि 4k UHD+ HDR स्क्रीन के साथ आता है। इसकी कीमत 1,29,990 रुपये है। इसमें 60W के 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह यह टीवी Whale OS Android 9.0 पर काम करता है।

 

 

 

QLED TV रेंज के फीचर्स:

 

इस रेंज में 50 इंच का 4K METAL TV शामिल है जिसकी कीमत 45,990 रुपये है। यह 40W के 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इसमें IPS पैनल दिया गया है। साथ ही इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी दी गई है। यह Whale OS पर काम करता है। इस सीरिज में दूसरा मॉडल 55 इंच का 4K METAL TV है जिसकी कीमत 54,990 रुपये है। यह 50W के 2 स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज भी दी गई है। इसमें IR LG इम्पोर्टेड रिमोट दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीसरा मॉडल 65 इंच का है और यह भी 4K METAL TV है। इसकी कीमत 73,990 रुपये है। इसमें 50W स्पीकर दिया गया है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मौजूद है। QLED TV रेंज में एक 75 इंच वाला मॉडल है जिसकी 1,25,990 रुपये है। इसमें 55W आउटपुट के साथ 2 स्पीकर्स दिए हैं। इसमें भी 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मौजूद है। वहीं इस सीरीज मेंसबसे बड़ा TV 86 इंच साइज़ में है जोकि 4K METAL TV है। इसकी कीमत 2,49,990 रुपये है। इसमें 55W स्पीकर आउटपुट दिया गया है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है।

 

 

इनसे है मुकाबला:

 

SCAPE TV का सीधा मुकाबला Thomson, Kodak, oneplus, Samsung, LG, Sony, realme, Xiaomi और TCL जैसे ब्रांड्स से होगा। अब देखना होगा भारत में इन TV को कितना पसंद आते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QbqGwKs

01 जून 2022

ये हैं सस्ते वायरलेस Keyboard और Mouse Combo, लैपटॉप से लेकर डेस्कटॉप पर काम करना होगा आसान!

वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस से ही काम करना हो, सबको काम फ़ास्ट चाहिये, लोग रोजाना 8-12 घंटे लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करते हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि काम करते-करते या तो की-बोर्ड में खराबी आ जाती या माउस स्लो हो जाता है, जिसकी वजग से काम में बाधा पैदा होती है। अब ऐसे में अगर एक अच्छे ब्रांड का Keyboard और Mouse Combo मिल जाए तो काम काफी अच्छा हो सकता है क्योंकि ओरिजिनल प्रोडक्ट्स की लाइफ भी ज्यादा होती है। अब ऐसे में यहां हम आपको 1500 रुपये से भी कम में वायरलैस कीबोर्ड-माउस की जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Dell KM117 वायरलेस कीबोर्ड-माउस:

 

Dell ब्रांड का वायरलेस कीबोर्ड-माउस कॉम्बो (मॉडल: KM117) आपको ऑनलाइन 1,339 रुपये की कीमत में मिलेगा और साथ में 3 साल की वारंटी भी मिलेगी। इसमें एंटी-फीड, स्पिल-रेज़िस्टेंट कीज़ मिलते हैं जो आपके काम को सुविधाजनक बनाते हैं। यह फुल-साइज़ कीबोर्ड है जो आपके वर्कफ़्लो में क्विक एक्सेस के साथआता है जैसे मल्टीमीडिया कीज़ औरआसान नंबर पैड आपको मिल जाते हैं। इसके अलावा आपको 1000 DPI माउस मिलता है जो आपके सिस्टम को अपने तीन बटन और स्क्रॉल व्हील के साथ नेविगेट करना आसान बनाता है। यह की-बोर्ड आपको स्पिल रेज़िस्टेंस से एंटी-फेडिंग कीकैप तक और साथ ही एडजस्टेबल टाइपिंग पोजीशन के लिए झुकाव पैरों तक की सुविधा इसमें आपको मिल जाती है। स्मूथ वर्क फंक्शन के लिए ये कॉम्बो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

 

Logitech MK215 वायरलेस कीबोर्ड-माउस:

 

Logitech कंपनी का MK215 वायरलेस कीबोर्ड-माउस काफी अच्छा ऑप्शन है। ऑनलाइन 1,195 रूपए की कीमत पर मिल जाएगा और इस पर आपको 1 साल वारंटी भी मिल जाती है। यह वायरलेस कीबोर्ड और माउस आपके काम को सुविधाजन बनाने में मदद कर सकता है। इसमें आपको 2.4GHz वायरलेस तकनीक मिलती है और साइज की बात करें तो यह आपको कॉम्पैक्ट साइज में मिलेगा। कीबोर्ड में मीडिया हॉट कीज़ का ऑप्शनभी आपको मिलेगा। बात कुछ ख़ास फीचर्स की करें तो कीबोर्ड आपको अड़जस्टबल हाइट,स्पिल रेसिस्टेंट, कॉम्पैक्ट और नमपैड के साथ आपको मिल जाएगा। वहीं माउस में हाई डेफ़िनीशन ऑप्टिकल ट्रेकिंग, हाई बैटरी, स्मूथ कर्सर कंट्रोल और प्लग और प्ले सेटअप के साथ मिल जाता है।

 

HP वायरलेस कीबोर्ड-माउस:

 

लैपटॉप और डेस्कटॉप के साथ HP के वायरलेस कीबोर्ड-माउस भी काफी अच्छी क्वालिटी से लैस होते हैं। आप कंपनी का 4SC12PA मॉडल वाला वायरलेस कीबोर्ड-माउस खरीदने का विचार कर सकते हैं। ऑनलाइन कीमत 1,099 रुपये है और साथ ही कमपनी 3 साल की वारंटी भी ऑफर करती है। यह आपको कॉम्पैक्ट और स्लीक डिज़ाइन में मिलेगा जिसमें आपको 2.4G वायरलेस टेक्नोलॉजी मिल जाती है। इसके साथ ही आपको 10 मीटर वर्किंग रेंज, नैनो रिसीवर, एनर्जी सेविंग डिवाइस और स्टैंड बाय फंक्शन का ऑप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही आसान स्क्रॉलिंग के साथ स्मूथ रेस्पॉन्सिव कर्सर कंट्रोलर, प्रोफेशनल या गेमिंग उपयोग के लिए भी डिज़ाइन किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GzUJ8yx

Supercomputer: आ गया दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर, एक सेकंड में करता है क्विंटिलियन कैलकुलेशन

सुपर कंप्यूटर(Super Computer)की बात हम हमेशा करते आये हैं। लगातार इस पर काम भी हो रहा है। 59वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ कम्प्युटर एक्सपर्ट में दुनिया के TOP 500 सुपरकम्प्युटर्स की लिस्ट तैयार की, जिसमें अमेरिकी सुपरकम्प्युटर Frontier को दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्युटर चुना गया है। रिसर्च एक्सपर्ट्स ने सभी सुपरकम्प्युटर की प्रोसेसिंग स्पीड को एक्सास्केल (Exascale) के आधार पर मापी है, जो एक सेकेंड में किए गए क्विनटिलियन कैल्कुलेशन पर आधारित है। जबकि दूसरे पायदान पर जापान का कुगासू (Fugaku) कंप्यूटर है। इसे रिकेन इंस्टीट्यूट और फुजित्सु ने मिलकर तैयार किया है।

इससे पहले तक दुनिया का सबसे फास्ट सुपर कंप्यूटर जापान का Fugaku था, जो पिछले दो साल तक दुनिया का सबसे फास्ट कंप्यूटर रहा है। लेकिन इस बार अमेरिका ने जापान को पीछे छोड़ते हुए सबसे फास्ट सुपर कंप्यूटर का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Frontier सुपरकम्प्युटर की खूबियां:

 

Frontier जापानी सुपरकम्प्युटर Fungaku से दोगुना से भी ज्यादा फ़ास्ट है। यह एक सुपरकम्प्युटर एक सेकेंड में करोड़ों कैल्कुलेशन करने में सक्षम है। यह पावरफुल कंप्यूटर्स मौसम, समुद्री हलचल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत कई और तरह के कार्य करते हैं। यह सुपरकम्प्युटर साइंटिस्ट्स को देश की एनर्जी, इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी के लिए रिसर्च करने में काफी मददगार साबित होगा। इस इस सुपरकम्प्युटर की एक्सास्केल परफॉर्मेंस को Hawlett Packard (HP) Enterprise और Advance Micro Devices (AMD) ने इनेबल किया है।

supr_computer.jpg

इसमें हैं 74 केबिनेट्स:

 

कुछ अन्य फीचर्स की बता करें तो यह सुपरकम्प्युटर 62.68 गिगाफ्लॉप्स प्रति वॉट की परफॉर्मेंस जनरेट करता है। इसमें 8000 पाउंड्स के 74 केबिनेट्स फिट किते हैं। इसमें 9,400 AMD पावर नोड्स लगाए गए हैं। वहीं, नेटवर्किंग केबल के लिए 90 मीलके वायर लगे हैं। आपको बता दें कि Frontier सुपरकंप्यूटर को चीनी सुपर कंप्यूटर Sunway Taihulight से जबरदस्त सामना करना पड़ा था। खैर यह काफी विशाल साइज़ में डिजाइन किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/skJRfMe

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...