04 मई 2022

Apple iphone13 खरीदने के ये हैं 5 बड़े कारण, आप भी जानिए

Apple का LOGO भी आप देख सकते हैं। फोन का कुल वजन 173 ग्राम है, जो पहले के मुकाबले 10 ग्राम ज्यादा है। इसकी मोटाई 7.65mm है। फोन के लेफ्ट साइड पर साइलेंट बटन, वॉल्यूम रोकर कीज़ और सिम कार्ड ट्रे देखने को मिलती है जबकि राईट साइड पर आपको पावर बटन मिलता है। नीचे की तरफ स्पीकर्स और चार्जिंग पॉइंट दिया है। इस फोन की बिल्ड क्वॉलिटी काफी अच्छी है।फोन का फ्रेम एयर

डिस्प्ले

iPhone 13 में 6.1 इंच की OLED रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जोकि 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ है।स्मार्टफोन का डिस्प्ले Super Retina XDR OLED पैनल वाला है। डिस्प्ले के कलर रिच और काफी बढ़िया हैं। आउटडोर में डिस्प्ले को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती। डिस्प्ले का प्रोटेक्शन भी मजबूत है। डिस्प्ले का टच बहुत ही नेचुरल और स्मूथ हैं, ऐसे में इस फोन पर फोटो और वीडियो देखना में काफी मज़ा आएगा और गेमिंग के दौरान भी आपको मज़ा आएगा। फोन का डिस्प्ले आंखों पर जोर नहीं डालता। कंपनी ने नॉच साइज को 20 फीसदी घटा दिया है।

कैमरा

फोटोग्राफी और वीडियो के लिए iPhone 13 में LED फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का ट्रू डेप्थ कैमरा सिस्टम दिया गया है। कैमरा ऐप में आपको बिल्कुल नया सिनेमैटिक मोड, फोटो, वीडियो, पोर्ट्रेट, पैनो, स्लो-मो और टाइम-लैप्स जैसे मोड्स मिलते हैं। इसका सिनेमैटिक मोड आपको ब्लर बैकग्राउंड वाले वीडियोज में मदद करता है और काफी बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। आप जिस सब्जेक्ट को फोकस करना चाहते हैं आपको निराश होने का मौका नहीं मिलेगा। फोकस को आप वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद भी एडिट में जाकर बदल सकते हैं। इस फोन से आप 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी अल्ट्रा वाइड का सपोर्ट मिलता है। फ़ोन में साथ मैक्रो मोड नहीं मिलता है। अगर आप वीडियो मेकिंग करना पसंद करते हैं तो आप इससे बेहतर स्मार्टफोन नहीं मिलेगा। इसका अल्ट्रा वाइड लेंस बढ़िया आउटपुट देता है और पोट्रेट मोड का कोई जवाब नहीं है। फोन के फ्रंट में 12MP सेंसर मिलता है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा स्किन टोन को नैचुरल रखता है और आपको ओरिजिनल शॉट्स देता है।

परफॉरमेंस

परफॉर्मेंस के लिए iPhone 13 में Apple का लेटेस्ट A15 बायॉनिक चिपसेट मिलता है। लेटेस्ट iOS 15 के जरिए कंपनी ने कुछ अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। इसमें नया फोकस फीचर यूजर्स को डिस्ट्रैक्ट होने से बचाता है। इतना ही नहीं इसमें नोटिफिकेशन को रिडिज़ाइन किया गया है। इसमें मिलने वाला लाइव टेक्स्ट फीचर भी काफी जबरदस्त है। तस्वीर में लिखे टेक्स्ट को कॉपी या वेबसाइट पर सर्च कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग के दौरान कोई दिक्कत अभी तक नहीं हुई, हैवी गेम्स खेलने पर भी इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई फोन के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं जिनकी आवाज़ काफी अच्छी हैं। फेस अनलॉक भी फास्ट है। तो परफॉरमेंस के मामले में यह फोन निराश होने का मौका तो बिलकुल भी नहीं देता । लेकिन अगर आप ज्यादा देर तक इस फोन पर वीडियो देखते हैं तो यह गर्म भी हो जाता है।

 

कीमत

Apple iPhone 13 (512 GB) वेरिएंट की कीमत 1,03,990 रुपये है। जबकि Apple iPhone 13 (256 GB) वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है। ये कीमतें इसके स्पेशल Green कलर वेरिएंट की है।

Apple iPhone 13 में लगा A15 Bionic प्रोसेसर काफी तेज है और अपना काम काफी बेहतर ढंग से करता है और शिकायत का मौका नहीं देता। इसका डिस्प्ले पहले की तुलना में बेहतर और ब्राइट है। अब इस फोन में छोटा नॉच भी देखने को मिलता है। स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और यह एक घंटे से थोड़े ज्यादा समय में फुल चार्ज ओ जाता है। लेकिन इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता तो और भी बेहतर रहता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PXrLHjb

JBL ने लॉन्च किये दो प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, 40 घंटे मिलेगा नॉन-स्टॉप म्यूजिक का मज़ा

म्यूजिक लवर्स के लिए JBL ने भारत में अपने दो नए ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने JBL Tune 230 NC और JBL Tune 130 NC को मार्केट में उतारा है। इन दोनों को अपनी ट्यून सीरीज को आगे बढ़ाने के लिए किया है। ये दोनों ईयरबड्स 6,000 रुपये से कम कीमत में आये हैं। इसके अलावा इसमें ये हाई क्वालिटी से लैस हैं और ये दोनों ईयरबड्स एक्टिव नॉइज़ कैंसिलिंग (ANC) के साथ आते हैं। साथ ही इनमें Pure बास मिलता है और ये 40 घंटे के प्लेटाइम के साथ आते हैं। ये 4 माइक्रोफोन से लैस हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो JBL Tune 130 NC की कीमत 4,999 रुपये से शुरू होती है,जबकि JBL Tune 230 NC की कीमत 5,999 रुपये है। ये नए ईयरबड तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध हैं। इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है और आप इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, हरमन ब्रांड स्टोर्स और अन्य सभी प्रमुख रिटेल और ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें: महज 40 ग्राम वजन के साथ लॉन्च हुई Crossbeats की सबसे हल्की स्मार्टवॉच

JBL Tune 230 NC और JBL Tune 130 NC के फीचर्स

फीचर्स की बात करें इन नए ईयरबड्स में काफी अच्छे फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें ANC, एम्बिएंट अवेयर के साथ स्मार्ट एम्बिएंट और टॉक थ्रू फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक ये ईयरबड्स फुल चार्ज पर40 घंटे तक का प्लेटाइम ऑफर करते हैं जबकि सिर्फ 10 मिनट चार्ज होने पर एक घंटे का प्लेटाइम देते हैं। ये दोनों मॉडल स्टिक शेप फॉर्म फैक्टर के साथ आता है।

ये दोनों ईयरबड्स JBL हेडफोन्स ऐप, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को भी सपोर्ट करते हैं। इसमें IPX4 की वाटर और स्वेट रेसिस्टेंट रेटिंग है। खास बात यह है कि इन दोनों में बेहतर कॉलिंग के लिए हर ईयरबड में दो माइक दिए गये हैं। दोनों ईयरबड्स में टच कंट्रोल की भी सुविधा दी गई है, जबकि और कनेक्टिविटी के लिए Google द्वारा सक्षम फास्ट पेयर के साथ ब्लूटूथ 5.2 को सपोर्ट करते हैं। इनका डिजाइन भी आपके हिसाब से तैयार किये गये हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Tq0vcMS

03 मई 2022

सिर्फ 254 रुपये में घर लायें सबसे ज्यादा बिकने वाले ये कूलर, ठंडक ऐसी कि पड़ जायेगी रजाई की ज़रूरत

 

गर्मी में इस समय कूलरों की डिमांड काफी ज्याद बढ़ गई है। ब्रांड्स भी ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हर प्रकार के कूलर ला रही हैं। अब जो लोग AC अफोर्ड नहीं कर सकते उन के लिए कुलर ही एक मात्र उपाय बचता है गर्मी से राहत पाने के लिए। अब ऑनलाइन कूलर आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं साथ ही बेस्ट EMI का भी ऑप्शन आपको मिल रहा है, इस रिपोर्ट में हम आपको अमेजन इंडिया पर मिलने वाले बेस्ट सेलिंग कूलर की जानकरी दे रहे है जोकि आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी एक नया कूलर खरीदने के लिए। आइये जानते हैं।

Bajaj का बेस्ट सेलिंग एयर कूलर

Bajaj का PX 97 Torque 36L पर्सनल एयर कूलर इस समय अमेजन इंडिया पर बेस्ट सेलिंग मॉडल है। इसलिए वजह है इसका डिजाइन, परफॉरमेंस और किफायती दाम। इस मॉडल में कंपनी ने काफी अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल किया है जो इसे एक लंबी उम्र देता है। फीचर की बात करें तो यह एयर कूलर हनीकॉम्ब पैड के साथ साथ आता है और इसमें टर्बो फैन टेक्नोलॉजी लगी है। इसमें शक्तिशाली एयर थ्रो और 3-स्पीड कंट्रोल मिलता है। इसमें 36-लीटर पानी की टंकी मिलती है। यह 30 फीट तक हवा फैंक सकता है। यह सफ़ेद कलर में आपको मिलेगा। यह कॉम्पैक्ट है और आप इसे अपने या दफ्तर में आसानी से रख सकते हैं। हेक्सागोनल डिज़ाइन के साथ विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया कूलिंग मीडिया, कम से कम पानी खपत के साथ ज्यादा कूलिंग देता है। यह 100 वॉट की पावर पर चलता है। यह अपने मीडिया रूम के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। Amazon India पर इस कूलर की कीमत 5,979 रुपये है और आप 281रुपये की EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं।

 

Symphony डाइट 12T 12 लीटर एयर कूलर

अगर आपके कमरे का साइज़ छोटा है तो आप Symphony डाइट 12T 12 लीटर एयर कूलर के बारे में विचार कर सकते हैं। आप इस कूलर को ऑफिस या शॉप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कूलर की ख़ास बात यह है कि यह आपके क्षेत्र/कमरे में क्रॉस-वेंटिलेशन करने देता है, जबकि दूसरे कूलर इतने प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाएंगे। यह 100 Sq ft साइज़ के कमरे के लिए उपयुक्त है और जिसका अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक होना चाहिए । बेहतर कूलिंग के लिए इसमें आइस चैम्बर की सुविधा मिलती है। यह 170 वॉट की पावर लेता है। इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट है जिसकी वजह से आप इसे आसानी से घर या दफ्तर में रख सकते हैं। Amazon India पर इस कूलर की कीमत 5,399 रुपये है और आप 254 रुपये की EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं। इस कूलर का कुल वजन 7 किलोग्राम है। यह कूलर भी अमेजन इंडिया पर बेस्ट सेलिंग लिस्ट में शामिल है।

 

Crompton Ozone 75Ltrs डेजर्ट एयर कूलर

Crompton का यह मॉडल अमेजन इंडिया पर बेस्ट सेलिंग मॉडल है। इस कूलर की कीमत 9,999 रुपये है जिसे आप सिर्फ 471 रुपये की EMI पर भी घर ला सकते हैं। यह 75 लीटर टैंक के साथ आता है, यानी एक बार पानी भरो और पूरी रात चैन से सोइये। यह 190 वॉट की पावर लेता है। यह कूलर एक 550 Sq Ft. तक के आकार वाले कमरे के लिए आदर्श है। Honeycomb pad की वजह से इसमें ज्यादा देर तक कूलिंग रहती है। यह चारों दिशा में हवा फेंकता है। यह आपके क्षेत्र/कमरे में क्रॉस-वेंटिलेशन करने देता है, दूसरे कूलर इतने प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाएंगे। इस कूलर का डिजाइन काफी अच्छा है और यह हाई क्वालिटी से बना है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rAUHun4

सिर्फ 29 रुपये की शुरूआती कीमत में Vodafone Idea ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान्स , मिलेगें इतने सारे फायदे

 

टेलिकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड ग्राहकों को लेकर आये दिन कुछ न कुछ नए प्लान्स ऑफर्स करती रहती हैं। वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने 5 नए प्रीपेड प्लान को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। कंपनी ने 29 रुपये, 39 रुपये, 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये के प्रीपेड प्लान्स की घोषणा की है। इन प्रीपेड प्लान को ऐसे ग्राहकों को देखते हुए लाया गया है जोकि किफायती प्लान की तलाश में रहते हैं। इनमें से कुछ डेली डेटा के लिए हैं जबकि कुछ प्लान्स डेली डेटा सीमा समाप्त होने पर ऐड-ऑन के रूप में इस्तेमाल किये जा सकते हैं। तो अगर आप भी vodafone idea यूजर्स हैं तो आपको हम इन नए प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपमें लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते है।

 

Vodafone Idea का 29 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

29 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान एक ऐड ऑन प्लान है, यानी आप इस पैक का इस्तेमाल तब कर सकते हैं जब आपका डेली डेटाखत्म हो गया हो । आपको बता दें कि यह प्रीपेड प्लान 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 2GB डेटा मिलता है जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्लान के साथ अन्य लाभ शामिल नहीं है।

Vodafone Idea का 39 रुपये वाला प्लान

39 रुपये वाले प्रीपेड प्लान एक 4G डेटा वाउचर है और इसमें 3GB FUP डेटा शामिल है।यह प्लान 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध नहीं हैं। फिलहाल इस प्लान का लाभ सिर्फ गुजरात सर्किल में मिलेगा। अन्य सर्किल में इसे कब तक पेश किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है सर्किल

Vodafone Idea का 98 रुपये वाला प्लान

98 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान को दो अलग-अलग सर्किल में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि अलग-अलग सर्किल में फायदे अलग-अलग हैं। टेलीकॉम टॉक के मुताबिक , 98 प्रीपेड प्लान भी एक 4G डेटा वाउचर है जोकि सिर्फ 21 दिनों के लिए उपलब्ध है और इसमें 9GB डेटा मिलता है। लेकिन ये बेनेफिट्स सिर्फ गुजरात सर्किल तक ही सीमित हैं। महाराष्ट्र और गोवा में प्रीपेड प्लान सही मायने में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 200MB डेटा और 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea का 195 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के फीचर्स की बात करें तो 2GB FUP डेटा के साथ 300sms और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। प्रीपेड प्लान 31 दिनों की वैवैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea का 319 रुपये वाला प्लान

कंपनी ने 319 रुपये की कीमत वाला एक नया प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 sms की भी सुविधा मिल रही है । अन्य लाभों में बिंज ऑल नाइट, डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Yzojft4

1000 रुपये से कम में खरीदें ये बेस्ट TWS Earbuds, 60 घंटे नॉन-स्टॉप मिलेगा म्यूजिक का मज़ा

 

 

म्यूजिक सुनना किसे पसंद नहीं होगा, एक अच्छा म्यूजिक आपके मन को काफी रिलैक्स कर देता है और आपको पॉजिटिव रखने में भी मदद करता है। म्यूजिक लवर्स के लिए आजकल मार्केट में ब्लूटूथ TWS Earbuds की काफी डिमांड है । इस समय मार्केट में आपको काफी मॉडल्स मिल जायेंगे जोकि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आपका बहुत कम और आप एक अच्छा डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको 1000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कुछ बेहतर और हाई क्वालिटी वाले True Wireless Earbud की जानकारी दे रहे हैं जिनकी बैटरी लाइफ भी जबरदस्त है। आइये जानते हैं ...

 

 

Zebronics Zeb-Sound Bomb 5 TWS Earbuds

घरेलू कंपनी Zebronics हमेशा से ही अपने ग्राहकों के लिए कम बजट में शानदार प्रोडक्ट्स पर काम करती रहती है। अगर आप अपने लिए एक बढ़िया ब्लूटूथ ईयरबड की तलाश में हैं तो आप Zebronics के Zeb-Sound Bomb 5 TWS ईयरबड ब्लूटूथ आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं, वैसे तो इनकी MRP 3,999 रुपये है लेकिन इस समय अमेजन इंडिया पर 78 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आप इन्हें महज 899 रुपये की कीमत खरीद सकते हैं। ब्लैक कलर में आप इन्हें खरीद सकते हैं। बेहतर साउंड के लिए इनमें 10mm ड्राइवर्स दिए हैं। ये बिल्ट-इन माइक्रोफ़ोन के साथ आते हैं कॉल के दौरान आवाज़ एकदम क्लियर रहती है। फीचर्स की बात करें तो ये फ़्लैश कनेक्ट, स्प्लैश प्रूफ, वॉयस असिस्टेंट और टच कंट्रोल के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ v5.0 और टाइप C की सुविधा मिलती है। एंड्रॉइड और आईओएसडिवाइसेस पर वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। पोर्टेबल चार्जिंग केस के साथ सी पोर्ट टाइप दिया है, फुल चार्ज के बाद ये 22 घन्टे की बैटरी लाइफ देते हैं।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अपनी स्मार्टवॉचेज और ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड अंबेसडर बनाया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने कैंपेन #ZebronicsFortlife की भी शुरुआत की है। Zebronics के सह-संस्थापक और निदेशक राजेश दोषी ने कहा कि मौजूदा बाजार में तेजी से बदलाव आ रहे हैं। यूजर्स की बदलती पसंद के मुताबिक, प्रोडक्ट्स भी बदल रहे हैं। हमने अपने डॉल्बी साउंडबार, एलेक्सा इनेबल्ड, वायरलेस इयरबड्स आदि के साथ असंभव को संभव कर दिखाया है। पिछले वर्षों के दौरान हमारा स्मॉर्टवॉच सेगमेंट भी तेजी से विकसित हुआ है। जाह्नवी कपूर एक यूथ आइकॉन से कहीं बढ़कर हैं। हमारे ब्रांड का डिजाइन, स्टाइल और फंक्शनेलिटी उन्हीं के व्यक्तित्व की तरह है।

 

Tagg Liberty Buds Pro

कम बजट में आप Tagg Liberty Buds Pro के बारे में भी विचार कर सकते हैं। ये ब्लूटूथ ट्रूली वायरलेस इन ईयर ईयरबड माइक के साथ आते हैं। अमजेन पर इनकी कीमत 999 रुपये है। अप इन्हें ब्लैक और वाइट कलर में खरीद सकते हैं। ये ईयरबड 3 इन-बिल्ट इक्वलाइज़र प्रदान करते हैं जिन्हें 3 टैप में बदला जा सकता है। बैकग्राउंड नॉइज़ कैंसलेशन से लैस क्वाड माइक के साथ कहीं भी कॉल के दौरान क्रिस्टल क्लियर वॉयस क्वालिटी का अनुभव मिलता है। इनमें 10mm ड्राइवर्स दिए हैं जोकि पावरफुल ऑडियो का अनुभव देते हैं। टाइप सी फास्ट चार्जिंग की मदद से ये 5 मिनट चार्ज के साथ 75 मिनट प्लेबैक प्रदान करते हैं। इक्वलाइज़र, कॉल, म्यूजिक और वॉल्यूम को अपने ईयरबड पर सिर्फ एक टच के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। इनका वजन सिर्फ 37 ग्राम है। ये एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसेस से आसानी से कनेक्ट होते हैं।

truke Buds Q1 True Wireless Earbud

ऑडियो सेगमेंट में truke के बड़ा और भरोसेमंद नाम है और कंपनी हर बार के नए डिजाइन के साथ True Wireless Earbud मार्केट में पेश करती है। कम बजट में आप truke Buds Q1 True Wireless Earbud के बारे में विचार कर सकते हैं। अमेजन इंडिया पर इनकी कीमत 999 रुपये है। इस प्रोडक्ट क डिजाइन और ऑडियो आपको जरूर पसंद आएगा। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.1 की सुविधा मिलती है और ये IPX4 से लैस है। इनमें दमदार साउंड के लिए 10mm ड्राइवर्स दिए हैं। फुल चार्ज पर ये करीब 60 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें आपको Noise Cancellation की भी सुविधा मिल जाती है। ये एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसेस से आसानी से कनेक्ट होते हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया है ताकि इस्तेमाल के दौरान ये आपके कानों में फिट हो सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pyleoIL

02 मई 2022

न जंग लगेगी न धूल चिपकेगी, महज 298 रुपये देकर घर लायें आवाज़ से कंट्रोल होने वाले ये स्मार्ट सीलिंग फैन

गर्मियों में सबसे पहले सीलिंग फैन का इस्तेमाल शुरू होता है। आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक मॉडल्स उपलब्ध हैं जोकि आपके बजट और जरूरत के हिसाब से मिलते हैं। जिन पंखों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो जो न सिर्फ आपकी आवाज़ से कंट्रोल होंगे बल्कि ये ऑटो मोड पर भी काम करते हैं। साथ ही साथ ये हाई स्पीड कूलिंग भी देते हैं। यानी आप जैसा चाहेंगे ये पंखें वैसा ही काम करेंगे। अगर आप इन गर्मियों में स्मार्ट सीलिंग फैन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम आपको भारतीय बाजार से उपलब्ध कुछ खास स्मार्ट पंखों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Havells स्टैल्थ वुड-I (कीमतः 15,715 रुपये)

 

नया हैवल्स स्टैल्थ वुड-I फैन अपने डिजाइन की वजह से लुभाता है। यह कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी औैर लो-नॉइज़ की खूबी मिलती है। वुड फिनिश में डिज़ाइन किये गये इस सीलिंग फैन को मोबाइल ऐप्लीकेशन, रिमोट से संचालित किया जा सकता है तथा मशहूर वॉइस असिस्टेंट्स- अलेक्सा व गूगल होम के साथ भी यह काम करता है। सिर्फ यही नहीं, यह स्मार्ट सीलिंग फैन कमरे का तापमान और नमी को जान लेता है और उसी हिसाब से गति को ऐडजस्ट कर लेता है। इसमें अनेक मोड भी हैं जैसे ‘स्लीपऔर ‘ब्रीज़ जो रात को आराम देते हैं और कुदरती हवा का प्रभाव पैदा करते हैं, साथ में हैं पांच स्तरीय नियंत्रण, टाइमर सैटिंग तथा ऑटोमेटिक ऑन व ऑफ। यह पंखा 100 प्रतिशत ज़ंग मुक्त है, इसके ब्लेड धूल प्रतिरोधी हैं और इसका स्वीप 1200 mm का है। 280 रिवोल्यूशंस प्रति मिनट की गति और 78 वाट बिजली खपत करता है। इस फैन कीकीमत 15,715 रुपये है और आप इसे अमेजन इंडिया से 400 रुपये की EMI पर घे ले सकते हैं।

Panasonic IoT सीलिंग फैन (कीमत: 7000 रुपये)

इस फैन का डिजाइन आपको पहली ही नज़र में पसंद आ जाएगा। यह फैन आईओटी फैन अमेज़न अलेक्सा व गूगल होम से कनेक्ट व इनके जरिए नियंत्रित किए जा सकते हैं। इस पंखे में सेंसर्स के साथ एक इनबिल्ट इंटेलीजेंट मोड होता है जो वातावरण की नमी के मुताबिक रफ्तार को ऐडजस्ट कर सकता है। इसे MirAIe ऐप्लीकेशन द्वारा आदेश दिया और नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त इस पंखे में टैम्परेचर सेंसर भी है जो पंखे की गति की निगरानी में मदद करता है। यह टाइमर के संग नेचर, टर्बो और स्लीप मोड में आता है जिन्हें स्पेसिफिकेशंस के अनुसार सैट किया जा सकता है। कैप्टर आई-क्राफ्ट सीलिंग फैन ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं जिसे वाई-फाई से कनेक्ट किया जा सकता है और इसकी मदद से यह सीलिंग फैन स्मार्ट डिवाइसिस से कनेक्ट किया जा सकता है। टैबलेट, मोबाइल फोन व अन्य उपकरणों के साथ इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। इस फैन कीकीमत 7000 रुपये है और आप इसे अमेजन इंडिया से 298 रुपये की EMI पर घे ले सकते हैं।

 

 

 

ओरियेंट इलेक्ट्रिक एयरोस्लिम (कीमतः 9,990 रुपये)

 

ओरियेंट के इस स्मार्ट फैन को मोबाइल ऐप के जरिए स्पीड कंट्रोल केना, रिवर्स रोटेशन व डिमिंग ऑप्शन के साथ अंडरलाइट को मैनेज किया जा सकता है। इन्वर्टर मोटर फैन केवल 45 वाट बिजली की खपत करता है जिससे आम पंखों के मुकाबले बिजली की 40 प्रतिशत बच होती है। इसमें उन्नत एयरोडायनमिक ब्लेड डिज़ाइन है जो 240 सीएमएम की प्रभावशाली एयर डिलिवरी देता है और 140 वोल्ट की कम वोल्टेज पर भी खामोशी से काम करता है। इसमें टेलीस्कोपिक ऐडजस्टेबल माउंटिंग है जो पारंपरिक और आधुनिक दोनों किस्म की सीलिंग को पूर्णता प्रदान करती है। एयरोस्लिम का स्वीप 1200 mm का है और इसके 100 प्रतिशत जंग मुक्त ब्लेड हाइ ग्रेड ग्लास फिल्ड कम्पाउंडेड एबीएस के बने हैं जो ब्लेडों को मजबूती देते हैं, इसलिए ये मुड़ते नहीं, ज़ंग से मुक्त रहते हैं और आसानी से साफ किए जा सकते हैं। इसका स्लिम सिलिंडर जैसा डिज़ाइन, इसमें लगी अंडरलाइट और हाइड्रोग्राफिक फिनिश के संग पीयू पेन्ट एयरोस्लिम पंखे को प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। यह रिमोट के साथ भी आता है। इस फैन की कीमत 7000 रुपये है और आप इसे अमेजन इंडिया से 470 रुपये की EMI पर घर ले जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YjPQfNZ

Patna High Court Recruitment 2022: अगर आप ग्रेजुएट हैं, तो टाइपिंग टेस्ट देकर मिल सकती है हाई कोर्ट में नौकरी, 30000 होगी सैलरी

पटना हाईकोर्ट ने कुछ दिनों पहले पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया था। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवार पटना हाईकोर्ट रेक्रूटमेंट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Patna High Court की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 45 पद भरे जाएंगे।


शैक्षिक योग्यता


उम्मीदवार जो इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते है उन्हे किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने का डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट होना चाहिए।


आयु सीमा


इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है।


परीक्षा शुल्क


इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।


चयन प्रक्रिया


इस पद पर सिलेक्शन प्रक्रिया के रूप में उम्मीदवारों का अंग्रेजी शॉर्टहैंड- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों से 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड की उम्मीद की जाती है और साथ ही अंग्रेजी कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की एक अलग परीक्षा 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति और वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।


वेतन


आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पटना हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 45 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kK3uyZo

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...