02 जून 2021

Punjab Teacher Recruitment 2021: 67 लेक्चरर और 13 डीपीई पदों पर भर्ती के परिणाम हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

Punjab Teacher Recruitment 2021: पंजाब सरकार ने मैरिटोरियस स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 11 अप्रैल को हुई परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिए है। इन भर्ती के तहत अलग अलग विषयों के लिए बायोलॉजी, फिजिक्स, मैथ्स, केमिस्ट्री, पंजाबी और इंग्लिश में 67 लेक्चरर और 13 डीपीई की भर्ती की जानी है। जिसकी भर्ती के लिए विज्ञापन 9 अक्टूबर, 2020 को जारी किया गया था और परीक्षा 11 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी।

जिन उम्मीदवारों ने इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन किया था और इस परीक्षा में सम्मलित हुए थे वे लोग अपनी 'उत्तर कुंजी' पंजाब एजुकेशन डिपार्टमेट की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। भर्ती के लिए विज्ञापन 9 अक्टूबर, 2020 को जारी किया गया था और परीक्षा 11 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी।

पंजाब शिक्षा विभाग के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र के दौरान, पंजाब देश का एकमात्र राज्य था, जहां महामारी के बावजूद सरकारी स्कूलों में प्रवेश में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। इस साल अब तक दाखिले में 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34CQxGv

JKSSB Recruitment 2021: पटवारी और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, 10 जून तक करें अप्लाई

JKSSB Recruitment 2021: जम्मू-कश्मीर सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ( JKSSB ) ने हाल ही में विभिन्न विभागों के जिला/डिविजन/यूटी कैडर में विज्ञापित 2311 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। जेकेएसएसबी ने कोरोना महामारी के चलते इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में 31 मई 2021 को जारी विभागीय नोटिस के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। काफी संख्या में उम्मीदवार लॉकडाउन की वजह से आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं। इसलिए उम्मीदवारों के अनुरोध पर विज्ञापन सं.02/2021 के माध्यम से भरी जाने वाली 2311 रिक्तियों के लिए आवेदन अब 10 जून तक स्वीकर किए जाएंगे। जेकेएसएसबी ( JKSSB ) ने इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2021 को शुरू की थी। पहले चरण में आखिरी तारीख 12 मई थी जिसे बढ़ाकर 20 मई किया गया था। अब आखिरी तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है।

Read More: GMC Bhopal Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

JKSSB Recruitment 2021

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या 2311

रेवेन्यू डिपार्टमेंट - 528 पद

कोऑपरेटिव डिपार्टमेंट - 256 पद

डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, जस्टिस एवं पार्लियामेंट्री अफेयर्स - 21 पद

हेल्थ एवं मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट - 1444 पद

फ्लोरीकल्चर, गार्डेन्स एवं पार्क्स डिपार्टमेंट - 4 पद

जनरल ऐडमिनिस्ट्रेशन डिपोर्टमेंट - 52 पद

डिपार्टमेंट ऑफ स्किल डेवेलपमेंट - 6 पद

कैसे करें आवेदन

आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी को सबसे पहले जेकेएसएसबी ( JKSSB ) की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारो को वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये विज्ञापन संख्या 02/2021 के लिए अप्लीकेशन फॉर्म के लिए लिंक क्लिक करना होगा। उसके बाद नए पेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल मेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर संबंधित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट करें। आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी अपने रख लें।

Read More: APSSB CGL Recruitment 2021: ग्रैजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Web Title: JKSSB Recruitment 2021 application last date extend once again for 2311 posts in various department



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vLtjdd

APSSB CGL Recruitment 2021: ग्रैजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

APSSB CGL Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ( APSSB ) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 के तहत विभिन्न विभागों में ग्रेड सी के पदों यानि अपर डिवीजन क्लर्क ( UDC ) पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत यूडीसी के कुल 43 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होना है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए 02 जून से 25 जून 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन मानदंड और अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More: GMC Bhopal Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता

डीईओ पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कंप्यूटर एप्लीकेशन में न्यूनतम 6 महीने का डिप्लोमा कोर्स। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित और कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार APSSSB UDC भर्ती के लिए 02 जून से 25 जून 2021 के बीच ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in. पर जाकर कर सकते हैं। ध्यान रखें, आवेदन तय प्रारूप में ही करें।

APSSB CGL Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 02 जून 2021

आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून 2021

लिखित परीक्षा प्रस्तावित तिथि 01 अगस्त 2021

कौशन प्रशिक्षण की प्रस्तावित तिथि 08 अगस्त 2021

पदों का विवरण

डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल पदों की संख्या 43

यूडीसी का वेतनमान - 29,200 से 92,300 रुपए

Read More: SBI clerk recruitment exam 2021: एसबीआई क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, जल्द हो सकता है नई तारीख का ऐलान

Web Title: APSSB CGL Recruitment 2021 notification released



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SNBmYv

HPPSC Recruitment 2021: असिस्टेंट इंजीनियर, डिप्टी डायरेक्टर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

HPPSC Recruitment 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने लोक निर्माण विभाग असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल एंड सिविल) डिप्टी डायरेक्टर, कल्याण और मत्स्य पालन सहायक निदेशक के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आंमत्रित किए हैं। जिसके तहत कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021 रात 11:59 pm है।

Read More:- Bihar Teachers Recruitment 2021: बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती , किया जाएगा शिक्षकों की कमी को दूर

महत्वपूर्ण तीथि:-

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जून 2021 रात 11:59 pm

वैकेंसी डिटेल्स

1-असिस्टेंट इंजीनियर (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-मैकेनिकल) इन हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड – 6 पद

2- असिस्टेंट इंजीनियर( एग्जीक्यूटिव ट्रेनी-सिविल) इन डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक वर्क्स – 26 पोस्ट

3- असिस्टेंट इंजीनियर (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी- एनवायरमेंट) – 2 पद

4 असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फिशरीज इन द डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज – 2 पद

5- कंप्यूटर प्रोग्राम इन फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स -1 पद

चयन प्रक्रिया

बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट / ऑफलाइन टेस्ट में मिनिमम पास प्रतिशत मार्क्स 25 प्रतिशत हैं और रिजर्व कैटेगिरी के लिए ये 20 प्रतिशत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vW5G1C

Bihar Teachers Recruitment 2021: बिहार में जल्द शुरू होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती , किया जाएगा शिक्षकों की कमी को दूर

Bihar Teachers Recruitment 2021: बिहार में रहने वाले युवा यदि टीचिंग फील्ड में जॉब ढूंढ रहे हैं तो उन्हे जल्द ही मिलने वाला है सुनहरा मौका। दरअसल राज्य में जल्द ही प्राइमरी और अपरप्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती की जाने वाली है। क्योंकि इस राज्य में शिक्षकों के खाली पड़े पदों की जानकारी एकत्र की जा रही है। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के खाली पड़े पदों के डाटा इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं। विषयवार रिक्त पदों की लिस्ट सामने आते ही शिक्षा विभाग इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाएगा।

Read More:- Haryana Board 12th Exam 2021: CBSE-ICSE के बाद हरियाणा राज्य सरकार ने भी रद्द की 12वीं की बोर्ड परीक्षा

बताया जा रहा है कि बिहार राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है। कई स्कूल तो ऐसे भी हैं, जहां पर कई विषय के लिए एक भी टीचर नहीं हैं। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही है। शिक्षा विभाग ने इसी कमी को दुर करने के लिए रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Read More:-HAL Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स

इस संबंध में डीईओ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तेजी से काम शुरी किया जा रहा है। अभी इस बात की जांच कर रहे है कि किन-किन स्कूलों में किस विषय में कितने पद खाली हैं। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद ही रिक्त पदों को शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vIqr0Y

RBSE 10th and 12th Exam 2021: राजस्थान और एमपी बोर्ड का आज आ सकता है फैसला, पढें डिटेल

RBSE 10th & 12th Exam 2021: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) 12वीं कक्षा की परीक्षा स्थगित होने के बाद आज यानि दो जून को राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने 1 जून 2021 को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आज कैबिनेट की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read More: CBSE Board 12th Exam 2021: 12वीं की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक में फैसला

रिजल्ट तैयार करने के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति लिया जा सकता है सहारा

राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का यह बयान सीबीएसई ( CBSE ) की कक्षा 12वीं की महामारी के कारण ही लंबित चल रही बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद आया है। इससे पहले राजस्थान शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी थी कि पिछले माह 23 मई को हुई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य शिक्षा मंत्रियों एवं राज्य शिक्षा सचिवों की बैठक में सीबीएसई द्वारा महामारी के बीच बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए दो विकल्प सुझाए गए थे। इनमें दूसरे विकल्प के अनुसार राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर अभी तक तैयारियां चल रही थीं। इस बीच मंगलवर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द किए जाने की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड भी कक्षा 10 और कक्षा 12 की लंबित परीक्षाओं को रद्द कर दे। परीक्षा रद्द होने की स्थिति में सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं रिजल्ट तैयार करने के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति का सहारा लिया जा सकता है।

अन्य राज्यों से भी मिले परीक्षा रद्द होने के संकेत

भी परीक्षा रद्द इससे पहले 2020 में भी कोविड-19 महामारी के चलते ही राजस्थान बोर्ड ( RBSE ) की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को तय कार्यक्रम के बीच में रोकना पड़ा था। बाद में राजस्थान बोर्ड द्वारा रद्द की गई परीक्षाओं के लिए आयोजित पेपरों के औसत के आधार पर अंक देते हुए परिणामों की घोषणा की गई थी। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, कर्नाटक, एमपी सहित अन्य राज्य से भी 12वीं की परीक्षा रद्द होने के संकेत मिले हैं।

Read More: CGBSE 12th Board Exams 2021: सीजीबीएसई 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 2.71 लाख छात्र घर से देंगे बोर्ड की परीक्षा

Web Title: RBSE And Others sState Board Take Decision On 10th And 12th Exam 2021 Cancellation Today



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Reed13

01 जून 2021

REET 2021 Exam Dates: राजस्थान रीट परीक्षा की तिथि इसी सप्ताह हो सकती है घोषित, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू

REET 2021 Exam Dates: राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 31000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रीट के जरिए की जा रही है। कोरोना संक्रमण के चलते रीट भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 20 जून को प्रस्तावित रीट परीक्षा की नई तिथि इसी हफ्ते घोषित हो सकती है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि रीट परीक्षा को लेकर फैसला एक-दो दिन में ही लिया जाएगा। इसके बाद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों से भी आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रीट के आवेदन नए सिरे से लिए जाएंगे इसके लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

Read More: कम्युनिटी ऑफिसर के 900 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए रीट 2021 परीक्षा के आवेदन
20 जून को होने को प्रस्तावित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) को स्थगित करते हुए राजस्थान बोर्ड के अध्यक्षा डीपी जरोली ने बताया था कि आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा। लेकिन कोरोना महामारी के चलते अभी तक ये आवेदन शुरू नहीं हो सके हैं। रीट 2021 के जरिए राज्य में 31 हजार से ज्यादा शिक्षकों की तैनाती होनी है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि रीट 2021 की आवेदन अपडेट के लिए रीट की आधिकारिक वेबसाइट (http://reetbser21.com) और राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in का भी अवलोकन करते रहें।

Read More: कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, यहां चेक करें डिटेल्स

16 लाख से ज्यादा ने किया अप्लाई
राजस्थान रीट के परिणाम के बाद सरकार 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती करेगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) के लिए इस साल रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। लेकिन ईडब्ल्यूएस के आवेदन के बाद यह संख्या और भी बढ़ेगी। अब तक लेवल -1 और 2 के लिए 9 लाख अभ्यर्थी और लेवल -1 और लेवल 2 के लिए अलग-अलग 3 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

Read More: 12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yU3TME

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...