25 मई 2021

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: हेल्थ सेक्टर में काम करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) जोधपुर ने 2021 की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एम्स जोधपुर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 106 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन किए गए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर अधिसूचना उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स जोधपुर की वेबसाइट पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Read More: KSP Constable Recruitment 2021: सीपीसी के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, @recruitment.ksp.gov.in पर करें अप्लाई ने

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर ( AIIMS Jodhpur ) में सीनियर रेजिडेंट डॉकटर्स के पदों पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 है। उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अनिवार्य योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी धारण करने वाले उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिएं। इस भर्ती अभियानके तहत एम्स जोधपुर में कुल 106 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 1000 और एससी और एसटी श्रेणियों के लिए 800 रुपए बतौर आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

पदों की संख्या के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन 1 बटा 6 के अनुपात में किया जाएगा। एक पद के लिए 6 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक संशोधित वेतनमान दिया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने की सूचना समय से पहले एसएमएस और ईमेल पते पर दी जाएंगी। उम्मीदवार को इंटरव्यू के दिन जरूरी मूल दस्तावेज और फोटो कॉपी स्वयं सत्यापित दस्तावेज लाने का कहा गया है। इसके अलावा पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पीपी साइज फोटो भी लाना होगा।

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 22 मई 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2021

पदों की कुल संख्या - 106

पद का नाम - सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर

चयन - डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा।

वेतनमान - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक दिया जाएगा।

Read More: GPSC Prelims 2021 Final Answer key released: प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Web Title: AIIMS Jodhpur Recruitment 2021 For 106 Senior Resident Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fITP09

GPSC Prelims 2021 Final Answer key released: प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

GPSC Prelims 2021 Final Answer key released: गुजरात लोक सेवा आयोग ( GPSC ) ने प्रीलिम्स परीक्षा फाइनल आंसर की 2021 जारी कर दी है। गुजरात प्रशासनिक सेवा वर्ग-I, गुजरात सिविल सेवा, क्लास-I, क्लसय-II और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा वर्ग II परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी 24 मई को जारी की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार गुजरात लोक सेवा अयोग ( Gujarat public service commission ) की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की 2021 चेक कर सकते हैं। साथ ही अपने आंसर की का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।

Read More: UPSC CDS Final result 2020 announced: सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, यहां से करें चेक

22 मार्च को जारी हुई थी प्रोविजनल की

गुजरात लोक सेवा आयोग ( Gujarat public service commission ) से मिली ताजा अपडेट के मुताबिक आयोग जल्द ही अपनी वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए GPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 अपलोड करेगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए अन्य परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। बता दें कि गुजरात लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की गई थी। इसका प्रोविजनल आंसर की 22 मार्च को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 29 मार्च, 2021 तक उचित अभ्यावेदन प्रदान करके उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

GPSC प्रीलिम्स परीक्षा फाइनल आंसर की ऐसे करें चेक

सबसे पहले परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ( जीपीएससी ) GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं या यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें। होमपेज पर आंसर टैब पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर अंतिम कुंजी ( प्रारंभिक ) 26/2020-21 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रिन पर खुलकर आ जाएगा। पहले इसे डाउनलोड करें उसके बाद इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

Read More: KSP Constable Recruitment 2021: सीपीसी के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, @recruitment.ksp.gov.in पर करें अप्लाई ने

Web Title: GPSC Prelims 2021 Final Answer Key Released For Various Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bQ5b16

KSP Constable Recruitment 2021: सीपीसी के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, @recruitment.ksp.gov.in पर करें अप्लाई ने

KSP Constable Recruitment 2021: बारहवीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। कर्नाटक राज्य पुलिस ( KSP ) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी recruitment.ksp.gov.in या cpc21.ksp-online.in पर 25 जून 2021 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। पुरुष कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के लिए कुल 4000 रिक्तियां उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें और अन्य जानकारी केएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: APS RK Puram Teacher Recruitment 2021: पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल ( Karnataka Police Constable ) के लिए चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)/ एंड्योरेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून 2021 तक rec21.ksp-online.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 ( KSP Constable Recruitment 2021 ) के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी और ओबीसी के अभ्यर्थियों को बतौर आदेदन शुल्क 400 रुपए और एससी, एसटी और कैट श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपए जमा कराने होंगे।

Read More: SFIO Recruitment 2021: एसएफआईओ में 66 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

KSP Constable Recruitment 2021

केएसपी कांस्टेबल महत्वपूर्ण तिथियां

केएसपी कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 मई 2021

केएसपी कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021

आयु सीमा - 19 से 25 वर्ष

शैक्षिक योग्यता - 12वीं पास या उसके समकक्ष।

Read More: MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: एमओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Web title: KSP Constable Recruitment 2021 Notification Released For 12th Pass Youth



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SswdVr

APS RK Puram Teacher Recruitment 2021:  पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

APS RK Puram Teacher Recruitment 2021: शिक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। आर्मी पब्लिक स्कूल ( APS ) आरके पुरम फ्लाई ओवर, सिकंदराबाद ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एपीएस सिकंदराबाद ने इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवदेन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 10 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारी उम्मीदवार एपीएस ( Army Public School ) सिकंदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट apsrkpuram.edu.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: SFIO Recruitment 2021: एसएफआईओ में 66 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर - संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड। प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंकों के साथ डिग्री का होना जरूरी। .

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक - स्नातक के साथ बीएड और प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंक या उसके समकक्ष योग्यता। यदि उम्मीदवार ने स्नातक में 50% अंक प्राप्त नहीं किए हैं, लेकिन उसी विषय के साथ स्नातकोत्तर के रूप में अर्हता प्राप्त की है और पीजी में 50% या अधिक अंक प्राप्त किए हैं, तो उस पर विचार किया जाएगा।

प्राइमरी टीचर - स्नातक के साथ बी.एड./डी.ई.एड. प्रत्येक में न्यूनतम 50% अंकों के साथ।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल ( APS ) आरके पुरम सिकंदराबाद के पते पर आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन के साथ 100 रुपए का डीडी भी जमा करना होगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट apsrkpuram.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 है।

APS RK Puram Teacher Recruitment 2021

एपीएस सिकंदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जून 2021

पदों से संबंधित विवरण

कुल पदों की संख्या - 20

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर - 05 पद

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक - 05 पद

प्राइमरी टीचर - 10 पद

Read More: MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: एमओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Web title: APS RK Puram Teacher Recruitment 2021 Apply for PGT, TGT and PRT Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fKuPpb

UPSC CDS Final result 2020 announced: सीडीएस का अंतिम परिणाम जारी, यहां से करें चेक

UPSC CDS Final result 2020 announced: संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को संयुक्त रक्षा सेवा 2020 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम upsc.gov.in पर उपलब्ध है। सीडीएस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम परिणाम चेक कर सकते हैं। यूपीएससी के अधिकारियों के मुताबिक सीडीएस परीक्षा I 2020 और चेन्नई में रक्षा मंत्री के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित साक्षात्कार के बाद कुल 147 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया है। ध्यान रखें कि अंतिम परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों तक ही यूपीएससी की वेबसाइट पर अंक उपलब्ध होंगे।

एनडीए का परिणाम भी जल्द आने की संभावना

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ( Union Public Service Commission ) ने सीडीएस 2020 मेरिट सूची तैयार करने में उम्मीदवारों की मेडिकल परीक्षा के परिणाम को ध्यान में नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों की जन्म तिथि का अनंतिम सत्यापन है। इन उम्मीदवारों की शिक्षा योग्यता चयन प्रक्रिया के लिए जांच का काम सेना मुख्यालय द्वारा की जाएगी। ताजा अपडेट के मुताबिक यूपीएससी जल्द ही संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एनडीए परिणाम भी जारी करेगा। इस बारे में डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Read More: MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: एमओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सिविल सेवा प्रीलिम्स सहित कई अन्य परीक्षाएं स्थगित

इससे पहले कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित कर दी थी। यह परीक्षा अब 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली है। साथ ही यूपीएससी ने कई अन्य परीक्षाओं को भी कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया है। इसके अलावा एसएससी और अन्य भर्ती बोर्डों ने भी अपनी-अपनी परीक्षाएं स्थगित कर दिया है।

Read More: DRDO DRDL Recruitment 2021: जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Web Title: upsc cds final result 2020 announced on upsc.gov.in



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3unvamZ

24 मई 2021

SFIO Recruitment 2021: एसएफआईओ में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

SFIO Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुट युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ( Serious Fraud Investigation Office ) ने अनुबंध के आधार पर अल्प समय के लिए अलग-अलग 66 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए एसएफआईओ ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान आवेदन की अंतिम तारीख 19 जून 2021 है। उम्मीदवार एसएफआईओ की आधिकारिक वेबसाइट sfio.nic.in पर जाकर योग्यता, आयुसीमा, आवेदन की तारीख, कैंसे करें आवेदन, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

SFIO Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 19 जून 2021

Read More: MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: एमओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पदों का विवरण

जूनियर कंसल्टेंट विधि - 10 पद, सीनियर कंसल्टेंट विधि - 7 पद, यंग प्रोफेशनल विधि - 4 पद, जूनियर कंसल्टेंट वित्तीय विश्लेषण/फोरेंसिक ऑडिट - 14 पद, सीनियर कंसल्टेंट वित्तीय विश्लेषण/फोरेंसिक ऑडिट - 4 पद, यंग प्रोफेशनल वित्तीय विश्लेषण/फोरेंसिक ऑडिट - 8 पद, जूनियर कंसल्टेंट बैंकिंग फाइनेंशियल ट्रांसजेक्शन - 9 पद, सीनियर कंसल्टेंट बैंकिंग फाइनेंशियल ट्रांसजेक्शन - 3 पद, जूनियर कंसल्टेंट प्रशासनिक - 4 पद, जूनियर कंसल्टेंट सीएफडीएमएल/आईटी - 2 पद, यंग प्रोफेशनल सीएफडीएमएल/आईटी - 1।

एसएफआईओ भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएफआईओ ( SFIO ) की ऑफिशियल वेबसाइट sfio.nic.in पर उपलब्ध कराए गए आवेदन पत्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वेकेंसीज लिंक पर क्लिक करना होगा। सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। यहां से उम्मीदवार आवेद पत्र डाउनलोड करें। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। इस अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानि 18 जून 2021 तक निदेशक, गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय, द्वितीय तल, पं. दीनदयाल अन्त्योदय भवन, बी-3 विंग, सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003 के पते पर जमा कराना होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन जारी की गई ऑफिशियल ईमेल आईडी Admin.HQ@sfio.nic.in पर भी ईमेल कर सकते हैं।

Read More: DRDO DRDL Recruitment 2021: जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Web Title: Serious fraud Investigation office SFIO Recruitment 2021 Notification Download



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SkneWC

MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: एमओ इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर पद के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमपीपीएससी एमओ 2021 परीक्षा में शामिल और मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने में सफल रहे उम्मीदवारवार एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in। पर जाकर चेक कर सकते हैं। एमपीएससी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक साक्षात्कार 1 जून 2021 से शुरू होगा। साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब mppsc.nic.in के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी साक्षात्कार प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10 बजकर 30 मिनट है। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 1 घंटे पहले साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य

MPPSC की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक इंटरव्यू 1 जून से आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरा कोरोना गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा। एमपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले सभी लोगों को कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। तभी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति दी जाएगी। रिपोर्ट 3 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पानी की बोतल, सैनिटाइजर और मास्क अपने साथ रखें। इसके अलावा उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऐसा न करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

Read More: DRDO DRDL Recruitment 2021: जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( Madhya Pradesh Public Service Commission ) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें। एमओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। एमओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

Read More: India Post GDS Recruitment 2021: जीडीएस के 4368 पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Web Title: MPPSC MO Interview 2021 Admit Card Released



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oKUxy1

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...