03 मई 2021

NILERD Recruitment 2021: एनआईएलईआरडी में उच्च पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

NILERD Recruitment 2021: सार्वजनिक क्षेत्र में उच्च पदों पर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट ( NILERD ) ने डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के 17 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र व्यक्ति नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट ( NILERD ) की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/3b0lUhQ पर जाकर इन पदों के लिए जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2021 है।

Read More: OPSC Group B Recruitment 2021: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने ये भर्तियां खासतौर से M.A, M.Tech, M.E, PhD, Master Degree पूरा करने वाले योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए निकाली है। योग्य उम्मीदवार 01 मई 2021 से 31 मई 2021 तक डाक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार योग्यता, वेतन, आयु सीमा जानने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना ठीक से पढ़ लें। आवश्यक योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, अनुभव, आवेदन करने की अंतिम तिथि और अन्य जानकारियां आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/3b0lUhQ पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2021

NILERD Recruitment 2021

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या - 17

निदेशक - 03 पद

संयुक्त निदेशक - 04 पद

उप निदेशक - 06 पद

सहायक निदेशक - 04 पद

NILERD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर करें क्लिक।

Read More: DSSC Recruitment 2021: एलडीसी, ड्राइवर और एमटीएस सहित अन्य पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर इकोनॉमिक्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट ( NILERD ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2021 है।

Read More: CASB IAF Airmen 2021 Result: वायु सैनिक भर्ती की प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट 31 मई तक स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Web Title: NILERD Recruitment 2021 Apply for Director JD DD and Ad posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uhKrGT

OPSC Group B Recruitment 2021: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

OPSC Group B Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 18 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 जून 2021

Read More: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली सीधी भर्ती, डाइरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

रिक्तियों का विवरण
आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के कुल पदों की संख्या - 170 पद
सामान्य - 100 पद
एससी - 14 पद
एसटी - 56 पद

Read More: 13 PTMC स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता :

उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी (BAMS) में स्नातक डिग्रीधारी होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार का ओडिशा राज्य मेडिकल काउंसिलल में रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा - आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read More: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

चयन प्रक्रिया
आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर Govt Jobs के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अकैडमिक में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। कुल अंकों में से 30 अंक अकादमिक क्वालिफिकेशन और 70 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क -
आवेदक को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुंपए का भुगतान करना होगा।

 

OPSC Group B Recruitment 2021 Application process


मेडिकल ऑफिसर के पदों पर Sarkari Naukri के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in/ पर शुरू होगी। उम्मीदवार 18 मई से रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए उक्त पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Web Title: Govt Jobs: Job Application of OPSC Group B Recruitment 2021



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gSXMlf

DSSC Recruitment 2021: एलडीसी, ड्राइवर और एमटीएस सहित अन्य पदों के लिए निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

DSSC Recruitment 2021: डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज ने ग्रेड सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती स्टेनोग्राफर, एलडीसी, मोटर ड्राइवर, कारपेंटर और एमटीएस के रिक्त पदों पर निकाली गई है। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसुचना जरूर पढ़ लेनी चाहिए। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For DSSC Group C Recruitment 2021 Notification

डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में ग्रेड सी के कुल 83 पदों को भरा जाएगा। 10वीं और 12वीं और आईटीआई डिप्लोमाधारी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त पदों के चयनित उम्मीदवारों की ड्यूटी तमिलनाडु में होगी।

DSSC Recruitment 2021 Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 1 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 22 मई 2021

Read More: 41 डिप्टी मैनेजर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

DSSC Recruitment 2021 Post Details
कुल पदों की संख्या - 83 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 04 पद
एलडीसी - 10 पद
सिविलियन मोटर ड्राइवर- 7 पद
सुखानी- 1 पद
कारपेंटर- 1 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)- 60 पद

Read More: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

DSSC Recruitment 2021 Education Qualification
स्टेनोग्राफर - आवेदक का बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट की स्टेनो गति होनी चाहिए।
एलडीसी - आवेदक का बारहवीं पास होने के साथ ही 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए।
सिविलियन मोटर ड्राइवर -मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 2 वर्ष के अनुभव सहित, भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए।
सुखानी - आवेदक का बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही बोट चालन का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को तैराकी अच्छे से आनी चाहिए।
कारपेंटर - न्यूनतम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
एमटीएस - मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण युवा आवेदन का पात्र है।

Read More: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

DSSC Recruitment 2021 Age Limit
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- उक्त पद के लिए आवेदक की आयु 18-27 वर्ष निर्धारित की गई है।
सुखानी, कारपेंटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

DSSC Recruitment 2021 Selection Process


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतन क्वालिफिकेशन मार्क्स उम्मीदवार को परीक्षा में पास होने के लिए लाने अनिवार्य होंगे।

How To Apply For DSSC Recruitment 2021
उक्त Govt Jobs के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेवें। आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरकर मांगे गए दस्तावेजों के साथ 22 मई तक नियत पते पर भेज देवें।

आवेदन भेजने का पता-
The Commandant, Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643 231. Tamil Nadu

Web Title: Sarkari Naukri: Apply Online For LDC GovtJobs in DSSC Recruitment 2021



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vBkuSP

01 मई 2021

CASB IAF Airmen 2021 Result: वायु सैनिक भर्ती की प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट 31 मई तक स्थगित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

CASB IAF Airmen 2021 Result: केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड द्वारा भारतीय वायु सेना में वायु सैनिक के पदों पर होने वाले भर्ती के रिजल्ट और प्रोविज़नल सेलेक्ट लिस्ट को 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। CASB IAF Airmen 2021 Provisional Select list को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया है। सूची आधिकारिक साइट पर 30 अप्रैल, 2021 को जारी होने वाली थी। यह IAF CASB Airmen 2021 Result और प्रोविज़नल सिलेक्शन लिस्ट 31 मई, 2021 तक स्थगित कर दी गई है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Click Here For Official Notification

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “IAF CASB Airmen 2021 Intake 02/21 के लिए परिणाम जो 30 अप्रैल 21 को प्रकाशित होने वाले थे, वर्तमान COVID स्थिति के कारण 31 मई 21 तक स्थगित कर दिए गए हैं। अपडेट के लिए, CASB वेब पोर्टल पर जरूर जाएं।

Read More: 41 डिप्टी मैनेजर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

IAF CASB Airmen 2021 Selection Process
वायु सैनिक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण, खेल कौशल परीक्षण, चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण CASB द्वारा अब सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर IAF CASB Airmen 2021 Provisonal Select List जारी की जाएगी।

 

IAF CASB Airmen 2021 Provisonal Selection List

 

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार IAF CASB Airmen 2021 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जा सकते हैं। IAF CASB Airmen 2021 अनंतिम चयन सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। अब IAF CASB Airmen 2021 प्रोविज़नल सिलेक्शन लिस्ट जारी करने की तारीख को 31 मई, 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को IAF CASB Airmen 2021 रिजल्ट के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रखने की सलाह दी जाती है।

Read More: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Web Title: CASB IAF Airmen 2021 Result: Provisional Selection list postponed Till May 31



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aTCa4o

UP Police SI And ASI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में SI और ASI के 1329 पदों पर भर्ती के आवेदन का बदला शेड्यूल, यहां पढ़ें

UPPRPB UP Police SI And ASI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में रिक्त SI और ASI के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पुलिस विभाग में यह भर्ती जिन ब्रांचों के लिए निकाली गई है, उनमें गोपनीय शाखा और लेखा ब्रांच शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। यह भर्ती कुल 1329 पदों पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मई 2021 से शुरू होगी। विस्तृत अधिसूचना का लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां -
आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 मई 2021
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून 2021

रिक्तियों का विवरण :
गोपनीय शाखा
पुलिस उप निरीक्षक - 317 पद
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) - 644 पद
लेखा ब्रांच
पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) - 358
कुल पदों की संख्या - 1329 पद

Read More: 41 डिप्टी मैनेजर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट/क्रेडिट कार्ड के द्वारा किया जा सकता है।

आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 से अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों की आयु, ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट के साथ 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

Read More: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता -
आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स किया हुआ होना चाहिए। उम्मीदवारों की कम्प्यूटर पर हिन्दी/अंग्रेजी टाइपिंग गति का परीक्षण भी किया जाएगा।

यूपी पुलिस एएसआई भर्ती 2021 एग्जाम पैटर्न
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 400 अंकों की आयोजित की जाएगी। पेपर में चार पार्ट से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पार्ट के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।
जनरल हिन्दी/कम्प्यूटर ज्ञान - 100 अंक
जनरल अवेयरनेस /सामायिक विषय -100 अंक
रीजनिंग - 100 अंक
मेन्टल एबिलिटी -100 अंक

Read More: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और टाइपिंग/आशुलिपिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में पास होने वाले उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण करवाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट जारी कर, नियुक्ति दी जाएगी।

Web Title: Govt Jobs: UP Police SI And UP Police ASI Recruitment 2021 Revised Schedule



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gSn7vn

GPSC Motor Vehicle Inspector Final Answer Key 2021 जारी, यहां से करें चेक

GPSC Motor Vehicle Inspector Final Answer Key 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने GPSC MVI 2021 परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे फाइनल आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check GPSC MVI Final Answer Key

GPSC मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व में ही जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों द्वारा गलत प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करवाने के बाद आयोग ने प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद संशोधित फाइनल आंसर की अपलोड की है।

 

GPSC Motor Vehicle Inspector 2021 Result


गुजरात लोक सेवा आयोग जल्द ही GPSC MVI Recruitment 2021 के रिजल्ट की घोषणा करेगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जो प्रीलिम्स में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा की तारीख और समय आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Read More: 41 डिप्टी मैनेजर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

यह भर्ती मोटर व्हीकल, पोर्ट्स एंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट क्लास- II के 57 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है। उम्मीदवार सीधे लिंक पर क्लिक करके भी GPSC MVI Prelims 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार निचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।

Read More: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

How To Download GPSC MVI Final Answer Key 2021
फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले GPSC की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए GPSC मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर फाइनल आंसर की 2021 के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही एक पीडीएफ ओपन हो जाएगी। जिसमें से उम्मीदवार अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार इस पीडीऍफ़ फाइल का प्रिंट भी ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tcLbf4

MES Recruitment 2021: सुपरवाइजर और ड्राफ्टमैन के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 17 मई तक करें अप्लाई

MES Recruitment 2021: मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) द्वारा निकाली गई सुपरवाइजर और ड्राफ्टमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह भर्ती कुल 502 पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट Mes.Gov.In पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मई 2021 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए MES Recruitment 2021 Notification ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक Patrika.Com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

MES Recruitment 2021 Post Details
कुल पदों की संख्या - 502 पद
सुपरवाइजर - 450
ड्राफ्टमैन - 52

Read More: 41 डिप्टी मैनेजर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

MES Recruitment 2021 Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 22 मार्च 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 17 मई 2021

परीक्षा की तिथि : 20 जून, 2021

Read More: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

MES Recruitment 2021 Eligibility
ड्राफ्टमैन :- Indian Army में उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त संस्था से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इस Sarkari Naukri के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Read More: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

सुपरवाइजर :- इस पद के लिए आवेदक का इकॉनोमिक्स या कॉमर्स या स्टैट्स/बिजनेस स्टडीज या लोक प्रशासन में पीजी डिग्री होने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में एक वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। उक्त पद के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों की स्नातक डिग्री पूरी हुई है उन्हें दो वर्ष का कार्यानुभव होना जरुरी है। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए Patrika.Com के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

 

MES Recruitment 2021 Exam Pattern


सभी Govt Jobs के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की जाती है। ऐसे ही इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी। लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में चार भाग होंगे, प्रत्येक भाग के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इनमें न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, स्पेशलाइज्ड टॉपिक, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस एंड जनरल इंग्लिश के चेप्टर से सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार ही परीक्षा की तैयारी करें। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंकों के तौर पर सामान्य व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक और ओबीसी, एसटी, एसटी उम्मीदवारों को 40 फीसदी हासिल करने जरुरी है। इस Govt Jobs के लिए लिखित परीक्षा 16 मई, 2021 को आयोजित होनी थी, जिसे अब 20 जून, 2021 को आयोजित किया जाएगा।

Read More: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली सीधी भर्ती, डाइरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

How To Apply For MES Recruitment 2021
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वो जिस पद के लिए अप्लाई कर रहा है, उसके लिए पात्र है या नहीं। आवेदन करने के लिए MES की आधिकारिक वेबसाइट Mes.Gov.In पर जाना होगा। आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी सेव रखें। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे रद्द कर दिया जाएगा।

Web Title: MES Recruitment 2021 Last Date For Supervisor And Other Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aTePjd

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...