29 अप्रैल 2021

IIT बॉम्बे ने कोविड -19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए किया बड़ा परिक्षण,इस तरह से मिलेगी ऑक्सीजन

IIT Bombay: भारत में तेजी से फैल रही महामारी के चलते संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। और इस बीमारी के बीच लोगों की सासें भी सिर्फ ऑक्सीजन के बल पर टिकी हुई है। और अब तेजी से अस्पतालों में खत्म हो रही ऑक्सीजन की कमी से लोगों की सासें भी टूटती जा रही है इसी समस्या को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे ने एक बड़ी सफळता हासिल की है। इस टीम ने ऑक्सीजन समस्या से छुटकारा पाने का समाधान खोज निकाला है।

Read More:- SSC Selection Post Phase 8 Answer Key2020 : एसएससी फेज- 8 भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक

कोविड -19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए IIT बॉम्बे ने ऑक्सीजन समस्या को दूर करने के लिए एक सरल प्रौद्योगिकी हैक का परीक्षण किया है। जिसकी सूचना उन्होंने महाराष्ट्र के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है जिसमें कहा गया है "आईआईटी बॉम्बे ने दिखाया है कि किस तरह से नाइट्रोजन जनरेटर को ऑक्सीजन जनरेटर में परिवर्तित करके ऑक्सीजन के संकट को हल किया जा सकता है। संस्थान पैन इंडिया को अपनाने में मदद करने के लिए तैयार है।"

Read More:- CBSE Board Exam 2021: डेट शीट को लेकर जारी हुआ नया अपडेट, 15 दिन पहले दिया जाएगा नोटिस

जानकारी के अनुसार, "ऑक्सीजन गैस की कमी को दूर करने के लिए IIT बॉम्बे द्वारा किया गया यह पहला परीक्षण काफी सफल रहा है जिसके आशाजनक परिणाम मिले हैं।" IIT बॉम्बे की इस नई पहल से अब ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों को काफी मदद मिल सकती है।

आईआईटी बॉम्बे के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मिलिंद अत्रे डीन कहते हैं, "नाइट्रोजन को मौजूदा नाइट्रोजन प्लांट सेटअप को फाइन ट्यून करके ऑक्सीजन यूनिट में बदला जा सकता है और कार्बन से आणविक सिस को ज़ोलाइट में बदल सकते हैं। इस तरह के कई नाइट्रोजन प्लांट भारत भर में उपलब्ध हैं। इसलिए देश के विभिन्न उद्योग इसी तरह से नाइट्रोजन को ऑक्सीजन में परिवर्तित करके स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान हमारी मदद कर सकते हैं। ***** IIT बॉम्बे और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स और स्पैन्टेक इंजीनियरों के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nwxqXq

PSCB Recruitment 2021: पीएससीबी में विभिन्न पदों पर निकली सैकड़ों भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

PSCB Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुंटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ( PSCB ) ने वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी, क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट pscb.in/ pscbrecruitments.org पर 20 मई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजाब के विभिन्न जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में भर्ती के लिए कुल रिक्तियां 856 हैं। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतन और आवेदन प्रक्रिया के बारे में डिटेल जानकारी पीएससीबी की वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

PSCB Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2021

पदों का विवरण

क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर - 739

वरिष्ठ प्रबंधक - 40

प्रबंधक - 60

सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी - 07

स्टेनो टाइपिस्ट - 10

Read more : Government jobs: हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता और अनुभव

क्लर्क-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर

ग्रैजुएट कम से कम सेकेंड डिविजन से पास, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में पीजी डिग्री या डिप्लोमा। मैट्रिक स्तर की पंजाबी भाषा परीक्षा उत्तीर्ण।

वरिष्ठ प्रबंधक

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट। मैट्रिक स्तर की पंजाबी भाषा पास होना जरूरी। मैट्रिक मानक की पंजाबी भाषा उत्तीर्ण नहीं करने वाले उम्मीदवार को नियुक्ति की तारीख से दो साल के भीतर पास करना होगा। बैंक प्रबंधकीय पदों पर पांच साल का अनुभव।

प्रबंधक

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर या एमएफसी, एमबीए या समकक्ष योग्यता। मैट्रिक मानक की पंजाबी भाषा उत्तीर्ण होना जरूरी।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी

एमसीए या एमएससी में फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी या समकक्ष योग्यता। उम्मीदवार का मैट्रिक मानक की पंजाबी परीक्षा पास होना जरूरी।

स्टेनो टाइपिस्ट

ग्रैजुएट सेंकेंड डिविजन से पास। मैट्रिक मानक की पंजाबी भाषा परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। आयु सीमा पदों के हिसाब से न्यूनतम 18 से 37 वर्ष।

चयन प्रक्रिया

सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। कोई साक्षात्कार नहीं होगा। लिखित परीक्षा के अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पद के लिए पंजाबी और अंग्रेजी शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा होगी। कौशल परीक्षा केवल एक पात्रता परीक्षा होगी।

कैसे करें आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पीएससीबी की आधिकारिक वेबसाइट pscb.in/ pscbrecruitments.org पर जाकर 20 मई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More: Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: जीडीएस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

PSCB Recruitment 2021 Notification Apply Before 20th May



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/330Zl8k

Indian Navy SSR AA Recruitment 2021: इंडियन नेवी में 2500 पदों पर भर्ती के लिए बढ़ी एप्लिकेशन की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

sarkari naukri 2021: भारतीय नौसेना में जो उम्मीदवार नौकरी पाने का सपना देख रहे है उनके लिए यह खास खबर है कि नौसेना द्वारा वर्ष 2021 में नौसैनिक (सेलर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक है उनके लिए एक बार फिर से सुनहरा मौका मिला है। जो लोग इन पदों पर आवेदन नही कर पाए थे अब वे 5 मई तक आवेदन कर सकते है क्योंकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 5 मई कर दी गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Joinindiannavy.Gov.In पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया का पूरा कर सकते हैं।

Read More:-Sarkari Naukri 2021: इस संस्थान में निकली प्रोजेक्ट असिस्टेंट, असिस्टेंट और हेल्पर के कुल 14 पदों पर भर्ती, 3 मई तक करें आवेदन

Indian Navy Recruitment 2021 रिक्त पदों का विवरण
आर्टिफिशर अपरेंटिस 500 पद
सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स 2000 पद


Indian Navy Recruitment 2021 : महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 26 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई

Read More:-IIP dehradun recruitment 2021: 21 प्रोजेक्ट एसोसिएट I और II पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

आयु सीमा
उम्मीदवारों का जन्म 1 फरवरी 2001 से 31 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए।

Indian Navy Recruitment 2021 सलेक्शन पैटर्न : बता दें कि भारतीय नौसेना द्वारा आर्टिफिशर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (एसएसआर) के तौर पर नौसैनिकों की भर्ती हर वर्ष सेलर्स इंट्री की प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है। इस साल भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से अगस्त 2021 बैच में क्रमशः एए और एसएसआर के लिए 500 और 2000 रिक्तियों के लिए नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया हैं। कोरोना महामारी की वजह से सभी के हितों का ख्याल रखते हुए नए तरीके से एग्जाम लेने की योजना है। लगभग 10,000 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और PFT के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग क्वालीफाइंग परीक्षा (10 + 2%) के प्रतिशत के आधार पर की जाएगी। चयन के लिए कट ऑफ विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। रिक्तियों को राज्यवार तरीके से आवंटित किया गया है।

Read More:- Madras high court recruitment 2021: 8वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

आवश्यक योग्यता
आर्टिफिशर अपरेंटिस (AA) उम्मीदवारों को मैथ और फिजिक्स विषयों के साथ रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान विषयों में से कम से कम एक विषय में 60 फीसदी या उससे अधिक अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटर्स (SSR) आवेदकों को गणित और भौतिकी विषयों के साथ रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान विषयों में से कम से कम एक विषय में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gN3kNX

Nagaland PSC Result 2021: NPSC, NCS के विभिन्न पदों पर भर्ती के साक्षात्कार परिणाम हुए जारी, यहां से करें चेक

Nagaland PSC Result 2021: नागालैंड लोक सेवा आयोग (एनपीएससी) ने NPSC NCS NPS NSS के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार के परिणामों की घोषणा आज कर दी है। जो उम्मीदवार इस इंटरव्यू में सम्मलित हुए थे वे लोग अपने परिणाम जानने के लिए जारी की गई आधिकारिक वेबसाइट NPSC.i.e.npsc.co.in पर जाकर देख सकते है।

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार NPSC NCS NPS NSS एंड एलाइड सर्विसेज रिजल्ट मुख्य लिखित परीक्षा, वीवा-वॉयस और मेडिकल एंड पुलिस फिटनेस टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर जारी किए गए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट NPSC.i.e.npsc.co.in पर परिणाम देख सकते हैं।

click here for official notification

नागालैंड पीएससी परिणाम 2021 कैसे करें डाउनलोड?

  • नागालैंड पीएससी परिणाम 2021 जानने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले NPSC.i.e.npsc.co.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए रिजल्ट सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एनपीएससी एनसीएस एनपीएस एनएसएस एंड एलाइड सर्विसेज साक्षात्कार परिणाम पर क्लिक करें।
  • ऐसे करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। उसमें अपना रोल नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें
  • एनपीएससी एनसीएस एनपीएस एनएसएस और संबद्ध सेवा साक्षात्कार परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • इन परिणाम को आप डाउनलोड करें और भविष्य के सुरक्षित कर लें।

उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि कोई चयनित उम्मीदवार जिस पद के लिए स्वीकार नहीं करता है, उसके लिए वह 5 मई 2021 को या उससे पहले एक गैर-स्वीकृति पत्र प्रस्तुत कर सकता है। उम्मीदवार सीधे ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके एनपीएससी एनसीएस एनपीएस एनपीएस एंड एलाइड सर्विसेज साक्षात्कार परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32YbwD1

BHEL Recruitment 2021: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

BHEL Recruitment 2021: पब्लिक सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवकों के लिए सुनहरा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने पीटीएमसी स्पेशलिस्ट और पीटीएमसी सुपर स्पेशलिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 मई 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ये वेकेंसी भेल की तिरुचिरापल्ली जिले के थिरुवेरुम्बुर में स्थिति अस्पताल के लिए निकली है। उम्मीदवार आवेदन पत्र को ईमेल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के नाम से भेज सकते हैं।

Read More: Government jobs: हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

BHEL Recruitment 2021

Important Dates:

आवेदन जमा करने की शुरुआती तारीख 26 अप्रैल 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 03 मई 2021

पदों का विवरण

भेल के इस भर्ती अभियान के तहत पीटीएमसी स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 64 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, 70 वर्ष तक छूट मिल सकती है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन मूल प्रमाण पत्रों की जांच और सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन, शैक्षिक योग्यता और अनुभव चयन का आधार माना जाएगा। इंटरव्यू का डेट, स्थान और समय तय होने पर सभी आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

Read More: APPSC Group I main result declared : एपीपीएससी ग्रुप वन मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 मई 2021 को या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक मेडिकल प्रोफेशनल्स को सबसे पहले भेल की आधिकारिक मेडिकल कंसल्टेंट की वेबसाइट https://careers.bhel.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आवेदन पत्र ती स्कैन हुई कॉपी, जरूरी प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ पीटीएमसी के लिए आवेदन ईमेल ( recruit@bhel.in ) पर करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन पत्र 3 मई या उससे पहले तक पहुंच जाना चाहिए।

Read More: Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: जीडीएस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gORDXg

APPSC Group I main result declared : एपीपीएससी ग्रुप वन मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

APPSC Group I main result declared : आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ( APPSC ) विजयवाड़ा ने ग्रुप वन सेवा मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ग्रुप वन सेवा मेन परीक्षा की सूची जारी होने के बाद अब सफल अभ्यर्थियों के अकादमिक दस्तावेजों का सत्यापन होगा साथ ही उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगां। बता दें कि आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ( Andhra Pradesh Public Service Commission ) ने मुख्य परीक्षा ( Main Exam ) का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2020 के दौरान आयोजित किया था।

Read More: Government jobs: हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों को होगा वेरिफिकेशन

APPSC Group I main result declared : एपीपीएससी ( APPSC ) की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि मेन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की सूची प्रोविजनल रूप से जारी कर दिया गया है। अब सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा और उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने के लिए तय तिथि और समय की सूचना आयोग की ओर से दी जाएगी। योग्य और सफल उम्मीदवार मेन परीक्षा परिणाम आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.ap.gov.in. पर जाकर देख सकते हैं।

Read More: Government Jobs: बीओबी में आवेदन की अंतिम तारीख आज, फटाफट करें अप्लाई

बता दें कि पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की पहली लहर के बीच एपीपीएससी मेन परीक्षा का कार्यक्रम तीन बार रद्द हुआ था। लास्ट में ग्रुप वन सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारी 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2020 के दौरान मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। अब एपीपीएससी ने मेन परीक्ष का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Read More: Maharashtra Post Office GDS Recruitment 2021: जीडीएस के हजारों पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Web Title: appsc group one main result declared



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u49flI

CLAT 2021 Registration Date extended: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 मई तक बढ़ी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

CLAT 2021 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार अब 15 मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। कंसोर्टियम द्वारा CLAT 2021 परीक्षा की तारीख को फिर से निर्धारित करने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है। पंजीकरण consortiumofnlus.ac.in या clat.ac.in पर अभी चल रहे हैं।

Click Here For Official Notification

CLAT का संचालन देश के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ द्वारा किया जाता है। देश में बड़ी संख्या में निजी और अन्य लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिए क्लैट स्कोर को वरीयता दी जाती है। हालांकि, राष्ट्रीय विधि महाविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश AILET परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।


Read More: यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला, सभी ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे अंतिम समय में सर्वर समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द consortiumofnlus.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा 13 जून, 2021 को दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित की जानी है। परीक्षा तिथि को स्थगित करने की संभावना के संबंध में 19 अप्रैल को संघ ने एक परिपत्र जारी किया था। देश में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मई के पहले सप्ताह में परीक्षा की तिथि पर समीक्षा की जाएगी। इस मीटिंग में ही CLAT 2021 Exam Date की घोषणा की जाएगी।

 

CLAT 2021 Exam Date

 

Read More: अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा स्थगित, इसमें से पढ़ें डिटेल

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है या आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर समय-समय पर चेक करते रहें। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अधिसूचना वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

Web Title: CLAT 2021 Registration Last Date extended till May 15



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aNkmI8

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...