03 अप्रैल 2021

Sarkari Naukri: दसवीं पास युवाओं के ​लिए बड़ा अवसर, जल्द करें आवेदन

Haryana Vidhan Sabha Recruitment 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। हरियाणा विधानसभा ने टेलीफोन अटेंडेंट, टेलीफोन ऑपरेटर, क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों यानी 15 अप्रैल 2021 के अंदर निर्धारित प्रारूप के जरिए पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक है वे ध्यानपूर्वक योग्यता को जांच ले। अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी तरह की जानकारी को एकत्र कर ले।

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: विधानसभा सचिवालय में ग्रुप बी और सी के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिन (15 अप्रैल 2021)।

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021: रिक्तियों का विवरण

टेलीफोन ऑपरेटर - 01 पद
टेलीफोन अटेंडेंट - 01 पद
हिंदी टाइपिस्ट - 01 पद
क्लर्क - 02 पद

Click here for Official Website

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021: वेतनमान

टेलीफोन ऑपरेटर: Rs.25500 (लेवल 4)
टेलीफोन अटेंडेंट: Rs.25500 (लेवल 4)
हिंदी टाइपिस्ट: Rs.19900 (लेवल 2)
क्लर्क: Rs.19900 (लेवल 2)

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: 12वीं पास युवाओं को सरकार देगी प्रतिमाह 1000 रुपए, ऐसे करना होगा आवेदन

हरियाणा विधानसभा भर्ती 2021: आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ दस्तावेजों को लगाकर सचिव, हरियाणा विधानसभा सचिवालय, चंडीगढ़ को विज्ञापन की प्रकाशन तिथि से 15 दिनों यानी 15 अप्रैल 2021 के अंदर जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु: 17 वर्ष।
अधिकतम आयु: 42 वर्ष।

चयन प्रक्रिया: परीक्षा।

आवेदन कैसे करें:

आवेदन करने की विधि: ऑफलाइन माध्यम से।
नौकरी करने का स्थान: हरियाणा।

कैसे करें आवेदन:

सबसे पहले वेबसाइट https://ift.tt/3uiX1p2 के होमपेज पर जाएं। यहां पर करियर के विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते अधिसूचना की सारी जानकारी सामने होगी। इसके साथ आवेदन पत्र भी जुड़ा होगा। इसका प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार फॉर्म भर लें। इसके बाद तय पते पर भेज दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rJXC1d

APSC Interview Admit Card 2021: असिस्टेंट आ​र्किटेक्ट का इंटरव्यू देने के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

APSC Recruitment 2021: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अंतर्गत संग्रहालय निदेशालय में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पद के लिए साक्षात्कार का एडमिट कार्ड जारी किया है। असम लोक सेवा आयोग (APSC) 8/9 अप्रैल 2021 को असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगा।

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने असिस्टेंट आर्किटेक्ट पोस्ट के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालिफाई किया है, वे असम लोक सेवा आयोग (APSC) की आधिकारिक वेबसाइट- apsc.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Sarkari Naukri: 105 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली, 16 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तारीख

असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर असिस्टेंट आर्किटेक्ट पोस्ट लिंक मौजूद है। उपरोक्त पद को लेकर इंटरव्यू राउंड के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड अपना रोल नंबर फीड कर निकाल सकते हैं।

असिस्टेंट आर्किटेक्ट पद का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर भरना होगा।

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सांस्कृतिक मामलों के विभाग के अंतर्गत संग्रहालय निदेशालय में असिस्टेंट आर्किटेक्ट पद के लिए इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया है, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct Link for APSC Interview Letter 2021 for Assistant Architect Post

कैसे डाउनलोड करें:

— APSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी apsc.nic.in के होमपेज पर जाएं।

— होम पेज पर दिए गए कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट के तहत संग्रहालय निदेशालय में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के पद के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।

— क्लिक करने पर APSC साक्षात्कार पत्र 2021 की जानकारियां मांगी जाएंगी।

— डाउनलोड के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Py722J

02 अप्रैल 2021

Sarkari Naukri: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए ​सुनहरा मौका, सिपाही समेत कई पदों पर भर्तियां

Indian Army Recruitment Rally: जम्मू कश्मीर के 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय सेना जल्द ऐसे युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन करने वाली है। जम्मू-कश्मीर के दस जिलों के लिए होने वाली इस भर्ती रैली के जरिए सिपाही, जीडी, सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही टेक्निकल, सिपाही ट्रेड्समैन के पदों पर नियुक्तियां होने वाली हैं।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं। कैंडिडेट भर्ती में शामिल होने के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह पूरी तरह से मुफ्त में है।

भर्ती रैली के लिए अहम तारीखें

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 02 अप्रैल से होगी।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तरीख- 01 मई 2021 होनी है।

रैली का आयोजन- 12 मई से 31 मई तक होगा।

एडमिट कार्ड को भेजने की तिथि- 02 से 15 मई के बीच होगी।

भर्ती रैली की महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 02 अप्रैल
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 01 मई 2021
रैली का आयोजन- 12 मई से 31 मई तक
एडमिट कार्ड भेजे जाने की तिथि- 02 से 15 मई के बीच

भर्ती रैली दो जगहों पर आयोजित की जाएगी। ये जगह हैं सोनारवानी, बांदीपोरा। 10 जिलों के युवा इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। ये जिले हैं- श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, पुलवामा, बडगाम, कुपवाड़ा, सोपियां, गांदेरबल, बांदीपोरा, कुलगाम।

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु सीमा 17 ½ -23 से वर्ष बीच होना अनिवार्य है। यानि की जिसका जन्म 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2004 के बीच में हुआ हो।

शैक्षिक योग्यता

सिपाही जीडी- दसवीं की परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो, प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं।

सिपाही टेक्निकल- बारहवीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और अंग्रेजी विषयों पास की हो। न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत होना अनिवार्य है।

सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट- बारहवीं की परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों से पास की हो। न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं हर विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल- 12 वीं कक्षा न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में पास की हो। हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।

सिपाही ट्रेड्समैन (10वीं पास)- दसवीं कक्षा हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो।

सिपाही ट्रेड्समैन (08वीं पास)- आठवीं कक्षा हर विषय में न्यूनतम 33% अंकों के साथ पास की हो।

शारीरिक मापदंड

सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर है। वहीं अन्य पदों के लिए 163 सेंटीमीटर रखी गई है। वहीं सीना- 77/5 सेंटीमीटर होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cL3djv

Sarkari Naukri: 105 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली, 16 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तारीख

UPCL AE Recruitment 2021: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। असिस्टेंट इंजीनियर, अकाउंट ऑफिसर, लॉ ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 16 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

UPCL AE Recruitment 2021 Online Application Link

रिक्त पदों की पूरी जानकारी

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर के 79 पद, अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के दो पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद और सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर का 1 पद खाली है।

शैक्षिक योग्यता:

असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेनी के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग या उन इंजीनियरिंग ट्रेड में स्नातक होना जरूरी है।

असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल ग्रेजुएट की डिग्री एवं अन्य योग्यताएं होनी जरूरी है। वहीं लॉ ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है।

सीनियर इंडस्ट्रीयल इंजीनियनिंग के पद के लिए आवेदनकर्ता को मान्यता प्राप्त संस्थान से औद्योगिक इंजीनियरिंग में पोस्ट-ग्रेजुएट या समकक्ष के साथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके लिए न्यूनतम योग्यता के 7 साल के अनुभव के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए। अन्य शैक्षिक योग्यता की सभी जानकारी के कैंडिडेट को अधिकारिक अधिसूचना को देखना होगा।

चयन प्रक्रिया:

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन पदों पर आवेदन करने लिए योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड UPCL की वेबसाइट के जरिए 16 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी प्राप्त होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fB0Txr

Maharashtra Board 2021: HSC एडमिट कार्ड कल होंगे जारी, इस तरह से करें डाउलोड

Maharashtra Board HSC admit card 2021: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं के लिए तीन अप्रैल से एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड के लिए स्कूलों और कॉलेजों को वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर इसे डाउनलोड करना होगा।

एचएससी परीक्षा 23 अप्रैल से 21 मई तक होगी। स्कूल और कॉलेज को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा।

सभी स्कूलों और कॉलेजों को इसे डाउनलोड करने के बाद हॉल टिकट प्रिंट निकलना होगा। इसे स्टूडेंट्स को मुफ्त में देना होगा। साथ ही,हॉल टिकट पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन करना होगा।

ये भी पढ़ें: BPSC Project Manager 2021: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, इस तरह करें डाउनलोड

Maharashtra board HSC admit card 2021: डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

स्टेप 2- यहां पर जाकर ‘download admit card' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- पंजीकरण संख्या या अपना रोल नंबर डालें।

स्टेप 4- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6- इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। इसकी जरूर परीक्षा देते समय पड़ेगी।

स्कूलों को ध्यान में रखने होंगे यह नियम

-स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को ध्यान देना होगा कि 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद संस्थानों के प्रमुख के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं।

-विषयों और परीक्षा के माध्यम के बारे में सुधार स्कूलों द्वारा मंडल बोर्ड के परामर्श से हो सकता है।

-स्कूल और कॉलेजों द्वारा किसी छात्र की तस्वीर, नाम और हस्ताक्षर में किसी तरह का सुधार किया जा सकता है।

- स्कूल और कॉलेज ध्यान दें कि अगर किसी छात्र या छात्रा का एडमिट कार्ड गुम हो जाता है तो उन्हें डुप्लीकेट एडमिट कार्ड रीमार्क के साथ जारी किया जा सकता है। वहीं परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3woCDET

BPSC Project Manager 2021: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, इस तरह करें डाउनलोड

BPSC Prelims Admit Card 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स (BPSC Project Manager 2021 Prelims) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Click here to download your admitcard

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स 2021 की परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Police SI Admit Card 2019: राजस्थान पुलिस ने जारी किए एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

BPSC एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

चरण 2. होमपेज पर जाकर डाउनलोड एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करना होगा।

चरण 3. उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी डालकर लॉगिन करें

चरण 4. बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2021 आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए घोषणा पत्र के साथ एडमिट कार्ड भी साथ लाना होगा। इस पर उम्मीदवार के परीक्षा सेंटर का पता लिखा होगा।

पासपोर्ट साइज फोटो होनी जरूरी है

बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन लेटर लाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो होनी जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवारों को अपने साथ एक पहचान प्रमाण रखना होगा।

एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटो भी होनी जरूरी है। बीपीएससी प्रारंभिक 2021 (BPSC Project Manager 2021 Prelims) के उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों पर अपने एक पहचान प्रमाण पत्र अवश्य रखें।

घोषणा पत्र दिखाने की जरूरत होगी

उम्मीदवार ध्यान देने की आवश्यकता है कि आयोग की ओर से कहा गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिस 2021 के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की फोटो या हस्ताक्षर ऑनलाइन फॉर्म में उचित नहीं हैं, उन्हें घोषणा पत्र दिखाने की जरूरत होगी। परीक्षा के संबंध में जारी नोटिस के साथ घोषणा पत्र भी जुड़ा है। उम्मीदवार वहां से फॉर्म डाउनलोड कर उसका उपयोग कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fByEib

SSC CHSL Tier I Admit Card 2021 Release: सीएचएसएल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

नई दिल्ली. SSC WR CHSL एडमिट कार्ड 2021: कर्मचारी चयन आयोग, पश्चिमी क्षेत्र (महाराष्ट्र) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी परीक्षा टीयर-1 2020-21 के लिए एडमिट कार्ड के साथ आवेदन करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए अप्लाई किया है वो SSC पश्चिमी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट sscwr.net से पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी एसएससी सीएचएसएल टीयर-1 12 अप्रैल से 26 अप्रैल 2021 तक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी ।

बता दें कि यह भर्ती बारहवीं पास युवाओं के लिए निकाली जाती है। इस भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है। टियर-1 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है। यह परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की होती है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी किया जाता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाते हैं। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी / जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)/ डीईओ/डीईओ ग्रेड ए /पीए और एसए के पदों को भरा जाएगा।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 के सभी निर्देशों का पालन करना होगा

परीक्षा उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान होगा कि जब भी वो परीक्षा केन्द्र पर जाए तो साथ में एसएससी डब्ल्यूआर सीएचएसएल टीयर एडमिट कार्ड के साथ एक अपनी फोटो, और आईडी ले जाना ना भूलें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले एसएससी पश्चिमी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट www.sscwr.net पर जाएं

सेंट्रल रीजन की वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं
होम पेज पर STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR COMBINED HIGHER SECONDARY LEVEL (10+2) EXAMINATION - 2020 (TIER- I) TO BE HELD FROM 12/04/2021 TO 26/04/2021 लिंक मिलेगा
इस लिंक पर क्लिक करें

अब एक नया पेज ओपन होगा
यहां एक बार फिर क्लिक करना होगा
फिर से एक नया पेज ओपन होगा
इस पेज पर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें
अब अपनी लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट कर दें
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा
इसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं

आवश्यक निर्देश

अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें कि परीक्षा में बैठते समय उसके पास एक मूल फोटो पहचान-पत्र अवश्य हो जिसमें वहीं जन्म-तिथि हो जैसी कि प्रवेश प्रमाण-पत्र में दी गई है ।
यदि मूल फोटो पहचान पत्र में जन्म तिथि नहीं दी गई है तो अभ्यर्थी के पास अपनी जन्म-तिथि के साक्ष्य के रूप में एक अतिरिक्त मूल प्रमाण-पत्र अवश्य होना चाहिए। यदि प्रवेश प्रमाण-पत्र और जन्म-तिथि के प्रमाण के रूप में लाए गए मूल फोटो पहचान-पत्र/ प्रमाण पत्र में उल्लिखित जन्म-तिथि मेल नहीं खाती है तो अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pl4Snh

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...