02 अप्रैल 2021

RRC Group D Exam Schedule 2021: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का शेड्यूल जल्द होगा जारी, परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू

RRC Group D Exam Schedule 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा निकाली गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। रेलवे में 1.03 लाख से ज्यादा पदों के लिए आयोजित होने वाली रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1) की भर्ती परीक्षा इसी महीने 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। परीक्षा का आयोजन जून 2021 तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा। लेकिन रेलवे की तरफ से अभी तक RRC Group D Exam 2021 को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

RRC Group D Admit Card 2021
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा परीक्षा की तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किए जाते हैं। रेलवे द्वारा अभी तक ग्रुप डी परीक्षा को लेकर कोई नया अपडेट जारी नहीं किया है। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा की समाप्ति के बाद RRC Group D Exam Schedule 2021 जारी किया जा सकता है। एग्जाम शेड्यूल विभिन्न चरणों में जारी किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने के तुरंत बाद ही रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

Read More: 12वीं पास युवाओं को सरकार देगी प्रतिमाह 1000 रुपए, ऐसे करना होगा आवेदन

RRC Group D Exam Schedule 2021 Kab Aayega
रेलवे द्वारा छठे चरण की एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एनटीपीसी परीक्षा 8 अप्रैल को समाप्त हो रही है। RRC Group D Notification के मुताबिक पूर्व में यह परीक्षा सितंबर और अक्टूबर 2019 में ही आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह आयोजित नही हो पाई।

Read More: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

RRC Group D Exam Pattern
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होगा। कुल 100 अंकों की परीक्षा के आधार पर ही परिणाम तैयार किए जाएंगे। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। नेगेटिव मार्किंग में 3 सवाल गलत होने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

Read More: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू

RRC Group D Exam Paper And Part Wise Marks
मैथमेटिक्स: 25 प्रश्न
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 30 प्रश्न
जनरल साइंस: 25 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस और नवीनतम समसामयिकी: 20 प्रश्न

RRC Group D Recruitment 2021 Selection Process
ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्राप्तांक और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया पिछली भर्ती की ही तरह अपनाई जाएगी। कुल पदों की संख्या के अनुसार तीन गुना अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।

Read More: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

How To Download RRC Group D Admit Card 2021
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद उम्मीदवार आरआरसी वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं, जहां से आवेदन किया गया था। क्षेत्रीय वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आगे की टैब में रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज कर सबमिट कर दें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rEylp3

01 अप्रैल 2021

Sarkari Naukri: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन का आखिरी मौका

HPSC Haryana Civil Services Exam 2021 : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन का सिर्फ एक दिन शेष बचा है। कल यानि दो अप्रैल को उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार विभिन्न पदों पर कुल 156 रिक्तियां निकाली हैं। इनमें 83 पद अनारक्षित बताए गए हैं।

Click here for Notification

पदों व रिक्तियों की पूरी जानकारी

हरियाणा सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव ब्रांच) में 48 पद है। ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ)में 46, असिस्टेंट इंप्लॉएमेंट ऑफिसर (एईओ) में 21, एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) में 14। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) में सात। वहीं डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाइज कंट्रोलर (डीएफएससी) में पांच पद, असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर के पांच, तहसीलदार के चार, ट्राफिक मैनेजर के तीन, डिस्ट्रिक्ट फूड एंड सप्लाइज ऑफिसर के दो, असिस्टेंट रजिस्टरार कॉपरेटिव सोसाइटीज के लिए एक पद रखा गया है।

ये भी पढ़ें: CBSE practical exam 2021: सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा न देने वाले छात्रों को दिया मौका

आयु सीमा

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को छोड़कर अन्य पदों के लिए 18 से 42 साल की आयुसीमा रखी गई है। इसकी गणना 1 जनवरी 2021 से होगी। DSP के लिए 18 से 27 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी। एससी, बीसी, अविवाहित महिलाओं, एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष की छूट दी गई है।

योग्यता

किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन। (02.04.2021 तक डिग्री पूरी हो चुकी हो)

आवेदन फीस

- सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए 1000 रुपये।
- हरियाणा की महिला उम्मीदवार के लिए 250 रुपये।
- हरियाणा के एससी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये
- दिव्यांग- के लिए कोई फीस नहीं

चयन
प्रीलिम्स परीक्षा- मई/जून 2021
मेन परीक्षा- अगस्त, 2021
इंटरव्यू- डेट बाद में जारी की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OdS2GN

MHA IB ACIO Tier-1 result: सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी परीक्षा के परिणाम घोषित

MHA IB ACIO Tier-1 result: गृह मंत्रालय, भारत ने 18, 19, व 20 फरवरी 2021 को देश भर में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी परीक्षा आयोजित की थी। गुरुवार को इसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। टीयर I परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टीयर II परीक्षा में शामिल होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए https://www.mha.gov.in/ पर जाएं।

Click here to see the result

बताया जा रहा था आंशिक रूप से, IB ACIO 2021 रिजल्ट की घोषणा मार्च के मध्य या अंत 2021 के दौरान MHA द्वारा की जा सकती है। अब सफल हुए उम्मीदवारों को टीयर II परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना है।

IB ACIO 2021 टियर 1 परीक्षा काफी जटिल परीक्षा है। इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, लॉजिकल / एनालिटिकल / न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल स्टडीज और इंग्लिश लैंग्वेज जैसे पांच भाग होते हैं। ये कुल 100 अंक का पेपर होता है। इसमें गलत उत्तर पर 0.25 मार्क की नकारात्मक मार्किंग भी होती है।

TANCET 2021 result: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस के परीणाम घोषित, मार्कशीट 8 अप्रैल से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी

टीयर II 50 अंकों का वर्णनात्मक प्रकार पेपर होता है। निबंध (30 के अंक) और अंग्रेजी की समझ और précis लेखन (20 अंक) टियर II परीक्षा के लिए परीक्षा का पैटर्न है।

MHA ने IB ACIO भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता अंक को भी निर्धारित किया है। इन अंकों के नीचे स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी या किसी अन्य कोटे के बावजूद चयनित नहीं किया जाता है।

50 में से 17 अंक अर्जित करना अनिवार्य है

आईबी असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर टीयर II परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता का अंक 33 प्रतिशत रखा गया है। कोई उम्मीदवार किसी भी श्रेणी का क्यों न हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पात्र होने के लिए 50 में से 17 अंक अर्जित करना अनिवार्य है।

अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्रथमिकता

यदि चयन प्रक्रिया के सभी चरणों के माध्यम से दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के एक जैसे अंक सामने आते हैं तो नौकरी के चयन के लिए अधिक आयु वाले उम्मीदवारों को प्रथमिकता दी जाती है। यदि जन्म तिथि भी एक समान है तो व्यक्ति के पहले नाम से शुरू होने वाले नाम के वर्णमाला क्रम में चुना जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fLAf5h

SSC CGL Exam 2018 Final Result: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

SSC CGL Exam 2018 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2018 भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक परिणामों की घोषणा 31 मार्च 2021 को होनी थी, लेकिन आयोग ने आज यानी 1 अप्रैल को नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम SSC CGL 2018 Final Result आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की सभी लिस्ट पोस्ट के अनुसार जारी की गई है। तीन सूचियों में कुल 11095 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। एसएससी सीजीएल 2018 फाइनल रिजल्ट के लिए डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिए गए हैं।

Click Here For Check SSC CGL Final Result 2018

List-1

List-2

List-3

एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2018 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 11095 पदों को भरा जाएगा। सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2018 पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध है। परिणामों के साथ ही फाइनल कटऑफ भी जारी की गई है। उम्मीदवार एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2018 चेक करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Click Here For SSC CGL 2018 CutOff Marks

SSC CGL 2018 Exam
टियर 1 परीक्षा का आयोजन 4 जून से 9 जून 2019 तक किया गया था। टियर-1 में सफल रहे उम्मीदवारों को सीजीएल टियर-II परीक्षा के लिए बुलाया गया था। टियर-2 का आयोजन 11 से 13 सितंबर 2019 तक किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों के लिए सीजीएल टियर-III परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को किया गया था। सीजीएल टियर-3 परीक्षा के परिणाम 30 सितंबर 2020 को जारी किए गए थे। इसके बाद स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। स्किल टेस्ट के आधार पर सफल रहे उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

Read More Sarkari Naukri: इस हफ्ते विभिन्न विभागों में निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें एप्लाई

How To Check SSC CGL 2018 Final Result
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए न्यू अपडेट सेक्शन में SSC CGL Final Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। उम्मीदवार इस लिस्ट में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

Click Here For More Govt Jobs



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mdgNPV

Sarkari Naukri 2021: अप्रैल माह में निकली पांच बड़ी भर्तियां, दसवीं पास लोग भी उठा सकते है फायदा, जल्द करें एप्लाई

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए अप्रैल माह का यह सप्ताह सुनहरा अवसर लेकर आया है। यदि आप भी नौकरी की तलाश में लगे हुए हैं तो जान लें कि पुलिस की भर्ती से लेकर रेलवे ने इच्छुक उम्मीदवार के लिए कई बड़े ऑफर सामने लाए हैं यदि आप इन सरकारी नौकरी को पाना चाहते है तो जल्द करें इन पांच बड़ी भर्तियों पर एप्लाई..

दसवीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर वैकेंसी

पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा मंडल ने विभिन्न ट्रेडों में रिक्त 716 पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/3iUkOGH पर रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां करें क्लीक...

यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके आवेदन की प्रक्रिया भी आज ही से शुरू कर दी गई है। यह भर्ती उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 पदों के लिए अधिसूचित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए यहां करें क्लीक

क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी

चंडीगढ़ नगर निगम ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है।भर्ती का नोटिफिकेशन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के विभिन्न विभागों में 172 पद खाली पड़े हुए हैं जिन्हें भरने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम में आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई है जिसकी तिथि 8 अप्रैल 2021 है। यदि आप इससे जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है। इसके अलावा पेज से जुड़ने के लिए यहां करें क्लीक..

भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय सुनहरा अवसर दे रहा है। जो उम्मीदवार काम करने के इच्छुक हैं उनके लिए देश भर के 17 राज्यों में यह वैकेंसी निकाली गई है। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT और TGT के पद खाली है जिनकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है तो जल्द करें अप्लाए इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 है। अधिक जानकारी के लिए इस पेज पर करें क्लीक

सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों के लिए निकली सीधी भर्ती

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस पद में कुल 40 जगह खाली है और इन परिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार https://careers.bhel.in पर जा सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने प्रक्रिया 5 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 23 मई 2021 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज पर क्लीक करें...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3whtsWt

Sarkari Naukri: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल में विभिन्न पदों के लिए परीक्षाओं की तिथि का किया ऐलान

ASRB recruitment 2021: कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त अधिसूचना जारी कर दी है। तीन परीक्षाओं में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET-2021), कृषि शोध सेवा (ARS-2021) (प्रारंभिक) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) (T6) के पद के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षाओं को ऑनलाइन लिया जाएगा। पूरे देशभर में इसके लिए 32 ऑनलाइन सेंटर्स तैयार किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें।

Click Here to check official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा विभिन्न स्लॉट में 21.06.2021 से 27.06.2021 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं ARS-2021 (Mains) के लिए 19.09.2021 की तिथि रखी गई है।

शैक्षिक योग्यता

NET-2021 के लिए विषय में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं ARS-2021 और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) के लिए संबंधित विषष में मास्टर की डिग्री तय की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

ये भी पढें: UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

आयु सीमा

NET-2021 के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। वहीं ARS-2021 परीक्षा के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतम 32 वर्ष रखी गई है। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (STO) की परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम 21 और अधिकतक 35 वर्ष रखी गई है।

आवेदन शुल्क

हर वर्ग के लिए परीक्षा का अलग-अलग शुल्क तय किया गया है।
अनारक्षित वर्ग: NET-2021 की परीक्षा का शुल्क 1000 रुपये , वहीं
ARS-2021 और STO के लिए 500 रुपये रखा गया है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : NET-2021, ARS-2021 और STO की परीक्षा का शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
आरिक्षत वर्ग: NET-2021 परीक्षा के लिए 250 रुपये, ARS-2021 और STO के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

आवेदन तिथि

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05.04.2021 सुबह दस बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25.04.2021 शाम 05.00 बजे तक रखी गई है। ऑनलाइन पेमेंट की आखिरी तिथि 25.04.2021 शाम पांच बजे तक रखी है।

ऐसे करें आवेदन

परीक्षा में प्रवेश के लिए इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म वेबसाइट http://www.asrb.org.in पर मौजूद है। उम्मीदवार को आयु सीमा के संबंध में पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करना होगा। परीक्षा में प्रवेश के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को अधिसूचना के जरिए जांच लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fDwpLr

UPSC EPFO Exam 2020-21: प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी परीक्षा 9 मई को, परीक्षा के जरूरी निर्देश जारी

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में प्रवर्तन अधिकारी और लेखा अधिकारी पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए टाईम-टेबल के साथ कोविड-19 से जुड़े निर्देश जारी कर दिये हैं। आयोग के द्वारा ईपीएफओ एग्जाम के टाईम-टेबल के साथ कोविड-19 से जुड़ी गाइलाइंस भी आज 1 अप्रैल 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी पदों के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर डायरेक्ट लिंक से डाउनोलड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Sarkari Naukri 2021: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

9 मई को सुबह 10 बजे होगी परीक्षा, एक ही पेपर

यूपीएससी द्वारा जारी ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी परीक्षा की शुरुआत दिए गए टाईम-टेबल के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही बार में ली जाएगी। इस परीक्षा में जनरल एबिलिटी टेस्ट (01) से सम्बन्धित ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होगी। परीक्षा 300 अंकों की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

उम्मीदवारों का अंतिम रूप चयन

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हो जाता है उस उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। क्योंकि उम्मीदवारों का अंतिम रूप चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनो के अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों का वेटेज 75:25 होगा।

परीक्षा के लिए निर्देश

यूपीएससी की लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से सम्बन्धित कई निर्देश जारी किये हैं। साथ ही, कोरोना महामारी को देखते हुए गाईडलाइंस भी जारी की गई हैं, जिनमें सामाजिक दूरी का पालन, मास्क के साथ एंट्री व्यक्तिगत सफाई, आदि शामिल हैं। इन सभी निर्देशों का पालन किया जाना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cL3naV

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...