02 अप्रैल 2021

PSSSB Recruitment 2021: स्कूल लाइब्रेरियन के 750 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। पंजाब सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड के द्वारा स्कूल लाइब्रेरियन के रिक्त पदों की भर्ती के लिए, 2 अप्रैल 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। यदि जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है वे लोग सीधे ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। याद रहे कि 5 अप्रैल, 2021 से शुरू की जानी वाली आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार, 5 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते।

यह भी पढ़ें:- Rajasthan Police SI Admit Card 2019: राजस्थान पुलिस ने जारी किए एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

पंजाब सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने खाली पड़े कुल 750 स्कूल लाइब्रेरियन के पद को भरने के लिए आवेदन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सारी डिटेल के साथ नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोटिफिकेशन में टीचर की योग्यता मानदंड व चयन प्रक्रिया सहित श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों की सारी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि : 5 अप्रैल, 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल, 2021 (शाम 5 बजे तक)

शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल, 2021

शैक्षिक योग्यता व आयु सीमा

स्कूल लाइब्रेरियन के पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाह रहे है उन्हें किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 12वीं कक्षा (10+2) की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसके अलावा, लाइब्रेरी साइंस में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पास किया हो। इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2021 के अनुसार की जाएगी। हालांकि, एससी/बीसी/ईएसएम/दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- CBSE Group A Score Card 2021:सीबीएसई ग्रुप ए भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पहले आपको पंजाब सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।

जब नया पेज ओपन हो जाए। तो वहा जाकर एप्लीकेशन लिंक पर क्लीक करें और अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरा करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rK214q

Rajasthan Police SI Admit Card 2019: राजस्थान पुलिस ने जारी किए एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

नई दिल्ली। राजस्थान में इन दिनों पुलिस विभाग के रिक्त हुए पदों की पूर्ति करने के लिए भर्ती निकाली जा रही है। जिनमें राजस्थान पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे से होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने स्पोर्ट्स कोटे से निकली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर या प्लाटून कमांडर की वैकेंसी के लिए आवेदन किया है, वे लोग अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का निर्धारित की गई तारीख 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2021 के बीच है। इस भर्ती के लिए कुल 1172 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

डाउनलोड करन की प्रक्रिया

सबसे पहले आप recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाएं।

इसके बाद लॉग-इन पर क्लिक करें।

- SSO-ID डालकर लॉगइन करें।

- Rajasthan Police SI Admit Card आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

आप चाहे तो इस एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें या फिर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा कांस्टेबल भर्ती (खेल कोटा) परीक्षा 2019 का भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसे भी आप इन्ही तरीकों से डाउनलोड करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि आस बार ली जाने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में प्रतियोगी परीक्षा में बेहद कड़ा मुकाबला होगा।पिछली बार जहां पार्ट क्वालीफाई करने के चक्कर में कुछ जिला/बटालियनों में सीटें रिक्त रह गई थी। इस बार पुरे पेपर में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस बार पिछली बार की तुलना में कटऑफ ज्यादा जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dr7NCS

Sarkari Naukri: पंजाब में प्री प्राइमरी टीचरों की 8393 सीटों पर आवेदन की तारीखें बढ़ीं, इस तरह से करें आवेदन

Punjab School Teacher Recruitment 2020- 2021: पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन का एक और मौका दिया है। बोर्ड की ओर निकाली गईं प्री—प्राइमरी टीचरों की 8393 भर्तियों के लिए आवेदन की तारीखें दोबारा से बढ़ा दी गई हैं। इस दौरान अगर इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है तो वे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2021 रखी गई है। उम्मीदवार educationrecruitmentboard.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Click here for Notification

शैक्षणिक योग्यता -

उम्मीदवार को आवेदन के लिए योग्यता के आधार पर कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं नर्सरी टीचर एजुकेशन कोर्स में एक साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके साथ 10वीं तक पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा -

आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के लिए राज्य सरकार ने नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी है।

आवेदन शुल्क- एससी-एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। वहीं सामान्य व अन्य वर्ग के लिए 1000 रुपये।

आवेदन करने की तिथि:

ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 24 नवंबर 2020 से हुई थी। मगर बाद में अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 April 2021 कर दिया गया है।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले लोग वेबसाइट educationrecruitmentboard.com के होमपेज पर जाएं। यहां पर अधिसूचना में दूसरे नंबर पर प्री-प्राइमरी टीचरों के लिए भर्तियों की जानकारी दी गई है। इस पर क्लिक करते ही आपकों पंजाबी भाषा में लिखी अधिसूचना मिलेगी। होम पेज पर जाकर आप लेटेस्ट रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।

यहां पर रिजस्ट्रेशन के लिए सभी जानकारियां भरें। यहां पर आपकों अपना नाम, पता,ईमेल आईडी के सभी जानकारियों के साथ आपकों रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आपकों को पेमेंट वाले आप्शन में जानकार सारी जानकारियों को देना होगा। यहां पर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए जानकारी दी जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0zpal

UPPSC RO ARO Recruitment 2021 : UPPSC में आरओ और एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए अब 8 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

UPPSC RO ARO Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने समीक्षा अधिकारी ( RO ) और सहायक समीक्षा अधिकारी ( ARO ) सामान्य व विशेष चयन 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। यूपीपीएससी ( UPPSC ) की ओर से जारी ताजा सूचना के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक से बढ़ाकर पांच अप्रैल कर दी गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 5 से बढ़ाकर 8 अप्रैल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, दसवीं पास जल्द करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( यूपीपीएससी ) आयोग के सचिव जगदीश ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनके मुताबिक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri : गुवाहाटी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और एलडीए के पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

Big relief for those who do not apply

किन्हीं कारणों से अभी तक आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी का यह फैसला से बहुत बड़ी राहत है। अब ऐसे उम्मीदवार 8 अप्रैल, 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं।

दिव्यांगजनों को आयुसीमा में 15 साल की छूट

आरओ-एआरओ ( RO-ARO ) पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र एक जुलाई, 2021 को 21 वर्ष होना जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी, राज्य कर्मचारियों, बेसिक शिक्षा परिषद व अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु 15 वर्ष अधिक होगी।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: यूपी जल निगम में क्लर्क और जेई के 840 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

सामान्य के लिए 228 और विशेष चयन के लिए 109 पद आरक्षित

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 337 पदों में सामान्य चयन के 228 पर निर्धारित हैं। वहीं विशेष चयन के 109 पद आरक्षित हैं। विशेष चयन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी ( लेखा ) के 4 रिक्त पदों में ओबीसी एवं एससी श्रेणी के लिए दो-दो पद आरक्षित हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सचिवालय में सहायक समीक्षा आधिकारी के रिक्त 105 पदों में एससी श्रेणी के लिए 50, ओबीसी श्रेणी के लिए 48 और एसटी श्रेणी के लिए 7 पद आरक्षित हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39DsOsL

Sarkari Naukri : गुवाहाटी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और एलडीए के पदों के लिए निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

Sarkari Naukri : गुवाहाटी उच्च न्यायालय ( Gauhati High Court Recruitment 2021 ) ने स्टेनोग्राफर और एलडीए की पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार गुवाहाटी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: यूपी जल निगम में क्लर्क सहित अन्य के 840 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जल्द होगी जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Important dates

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुवाहाटी उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 03 अप्रैल दोपहर 12 बजे।

- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अप्रैल शाम पांच बजे

- शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल, 2021।

योग्य उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि भारत के नागरिकों से 17 अप्रैल 2021 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Qualification for Stenographer

गुवाहाटी उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड II के आठ और ग्रेड III के लिए तीन पद हैं। स्टेनोग्राफर टू के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से 17 अप्रैल 2021 तक किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना चाहिए। आईटीआई, पॉलिटेक्निक या किसी अन्य संस्थान से स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा या प्रमाण पत्र होना चाहिए। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफी कर रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के समय उच्च न्यायालय के सामने स्टेनोग्राफी पास करने का प्रमाण पत्र या डिप्लोमा प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह एलडीए व अन्य पदों पर योग्यता की जानकारी भी गुवाहाटी हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, दसवीं पास जल्द करें अप्लाई

असमिया भाषा का पर्याप्त ज्ञान जरूरी

उम्मीदवार को असम राज्य की आधिकारिक भाषा का भी पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार के पास असम राज्य के लिए रोजगार विनिमय पंजीकरण संख्या होनी चाहिए। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट भी शामिल है।

How to apply

गुवाहाटी उच्च न्यायालय ( Gauhati High Court ) की ओर से भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक योग्यता की शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट @ghconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए इस बात का ध्यान रखना अनिवार्य होगा कि 17 अप्रैल, 2021 की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31IWXTf

Sarkari Naukri: यूपी जल निगम में क्लर्क सहित अन्य के 840 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जल्द होगी जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश जल निगम में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही UPPSC Recruitment 2021 Notification जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के 740 व लिपिक संवर्ग के 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह भर्तियां उप्र लोक सेवा आयोग व उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की जाएंगी। यूपी जल निगम भर्ती 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना इसी महीने के अंत तक जारी की जा सकती है।

Click Here For More Govt Jobs

UP Jal Nigam Bharti 2021
निगम के प्रबंध निदेशक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में स्वीकृत 13,317 पदों में 4,300 पद रिक्त चल रहे हैं। अगले पांच वर्षों में सेवानिवृत होने वाली कर्मचारियों की संख्या 2,045 है। इससे निगम को स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ेगा।

UP Jal Nigam Vacancy Details
सहायक अभियंता (सिविल) - 80 पद
सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) -18 पद
अवर अभियंता (सिविल) - 518 पद
अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) - 124 पद
कनिष्ठ सहायक संवर्ग (मुख्यालय) - 65 पद
कनिष्ठ सहायक (क्षेत्रीय संवर्ग ) - 35 पद

Read More: दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

Read More: फायरमैन, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें अप्लाई

UPPSC Recruitment 2021 Notification
लोक सेवा आयोग ने 740 इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसी तरह कनिष्ठ सहायक संवर्ग के 100 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग को शासन से अनुमति मिलते के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Read More: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Read More: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

Govt Jobs in UP
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया गया है। वर्तमान में पुलिस विभाग में एएसआई और एसआई सहित अन्य के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक भर्ती के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। हाल ही में 5 हजार से अधिक पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जा रही है। सभी भर्तियां लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ली जाती है।

Read More: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rGI0vn

Sarkari Naukri: सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली सीधी भर्ती, दसवीं पास जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: दसवीं पास सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए Govt Jobs का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश के सचिवालय प्रशासन ने 10th Pass Govt Jobs का नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रशासन के लिए निकाली गई यह भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर निकाली गई है। इस जॉब्स के जरिए चौकीदार कम माली के कुल 42 पदों को भरा जाएग। इस पद पर नियुक्ति के बाद फिक्स मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म और आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com पर भी दिया गया है।

Click Here For Application Form

Click Here For More Latest Govt Jobs

पात्रता
उक्त पद के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के 85 अंक निर्धारित किए गए है। 15 अंक कौशल परीक्षण के दिए जाएंगे।

Read More: 8वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

जरुरी दस्तावेज
हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
दसवीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
10 प्रतिशत आरक्षण के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

Read More Jobs: दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

ऐसे करें अप्लाई
सचिवायल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन की जा सकेगी। आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन को उम्मीदवार अपने हाथ से भरकर दिए गए पत्ते पर नियत तिथि तक भेज दें। आवेदन अन्य किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Read More: फायरमैन, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट के पदों पर सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी

आवेदन पत्र भेजने का पता-
Under Secretary (SA) to the
Government of Himachal Pradesh
Room No.307 (Armsdale Building,
HP Secretariat, Shimla-171002.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dr1eQB

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...