01 अप्रैल 2021

Tribal Ministry Recruitment 2021: भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली 3479 पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में सुनहरा अवसर मिल रहा है। जो उम्मीदवार काम करने के इच्छुक हैं उनके लिए देश भर के 17 राज्यों में यह वैकेंसी निकाली गई है। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT और TGT के पद खाली है जिनकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों की भर्ती के लिए दी जाने वाली जानकारी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Tribal Ministry की आधिकारिक वेबसाइट tribal.nic.in पर जाकर दिए जाने वाले पदों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज 1 अप्रैल से शुरू कर दी गई है। भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में निकली इस भर्ती में 3479 खाली पदों को भरा जाना हैं। यदि आप इस पद को पाना चाहते है तो इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 है।

Tribal Ministry Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ

आज की तारीख में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसकी शुरुआत तिथि 1 अप्रैल 2021 है
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021निर्धारित की गई है।
परीक्षा की तारीख: जून का पहला सप्ताह

भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय में पदों की संख्या

कुल पदों की संख्या – 3479 रिक्तियों

प्रिंसिपल – 175 पद
वाइस प्रिंसिपल – 116 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर – 1244 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक – 1944 पद

Tribal Ministry Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

प्रिंसिपल – जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उन्हें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषयों की मास्टर डिग्री होनी चाहिए इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से टीचिंग या पोस्ट-ग्रेजुएट बेसिक ट्रेनिंग में मास्टर या ग्रेजुएट की डिग्री होनी आनिवार्य है। साथ ही पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन / सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन / इंडियन काउंसिल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त एक इंग्लिश मीडियम हाई या हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक का 10 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में आप देख सकते है किस पद के लिए कितनी निकली है भर्तियां..

jobs_1.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OaUDkG

IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें चेक

IBPS Clerk Mains Result 2020: आईबीपीएस ने सीआरपी कर्लक-X मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परिणामों की घोषणा नियत तिथि पर ही कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के एजुकेशन पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check IBPS CRP Clerk-X Recruitment Mains Exam Result 2020

बता दें कि आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क-X मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को किया गया था। इस भर्ती के जरिए यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, पीएनबी, भारतीय बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। सीआरपी क्लर्क-X भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2557 पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का 5, 12 और 13 दिसंबर 2020 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा के रिजल्ट 10 फरवरी 2021 को जारी किए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र थे।

Read More: IBPS क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती की प्रोविज़नल अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

How To Check IBPS Clerk Mains Result 2020
आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क-X की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध क्लर्क मुख्य परीक्षा 2020 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही नया पेज ओपन होगा, यहां उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर, लॉगिन करें। लॉगिन के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R05XkV

UP Police SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई

UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। यह भर्ती उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 पदों के लिए अधिसूचित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 9534 पद
नागरिक पुलिस में 9027 पद
प्लाटून कमांडर पीएसी - 484 पद
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी - 23 पद

पदों का वर्गीकरण (नागरिक पुलिस)
अनारक्षित - 3613 पद
ईडब्ल्यूएस - 902 पद
ओबीसी - 2437 पद
एससी - 1895 एससी
एसटी - 180

Read More: क्लर्क, ड्राइवर और सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 1 अप्रैल 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2021

शैक्षणिक योग्यता
नागरिक पुलिस व प्लाटून कमाण्डर पीएसी में एसआई पद के लिए आवेदक का स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है। वहीं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए उम्मीदवार को साइंस में ग्रेजुएट होना जरुरी है।

Read More: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

आयु सीमा
उक्त पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान - 9300- 34800 व ग्रेड पे - 4200 रुपये

चयन प्रक्रिया
उप निरीक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Read More: 10वीं पास के लिए 1137 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

आवेदन फीस
जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 400 रुपये
एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 400 रुपये

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाएं। यहां आवेदन का लिंक एक्टिव होने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31DUzNm

RBI Office Attendant admit card 2021 जारी, आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

RBI Office Attendant admit card 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI Office Attendant Exam 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 10 अप्रैल 2021 तक का समय दिया गया है। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 व 10 अप्रैल 2021 को किया जाएगा।

Click Here For Download RBI Office Attendant admit card 2021

RBI Office Attendant Bharti 2021 Exam Pattern
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में होगा। पेपर में रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, सामान्य जागरूकता, आंकिक क्षमता से 30-30 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर के चारों पार्ट से कुल 120 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 के अनुसार नकारात्मक अंकन किया जाएगा। चार गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।

Read More: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

रिक्तियों का विवरण
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा कुल 841 पदों पर नियुक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। कुल पदों में से 454 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं। 211 पद ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। 76 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। वहीं 75 पद एसटी और 25 पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

Read More: स्नातक डिग्रीधारी युवाओं के लिए वन विभाग में निकली भर्ती, पढ़ें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

How To Download RBI Office attendant admit card 2021
उमीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RBI आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'current vacancies' सेक्शन पर जाएं। यहाँ आपको 'call letter' के लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में एडमिट कार्ड निर्देश पढ़ें और NEXT पर जाएं। यहां उम्मीदवार को मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dmu9Fq

IBPS Clerk, PO And SO provisional allotment List जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

IBPS Clerk, PO And SO provisional allotment List : इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल एंड सिलेक्शन ने क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती की प्रोविज़नल अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए उम्मीदवारों कोआईबीपीएस ने ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से भी सूचित किया है। आईबीपीएस द्वारा जारी की गई अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार अपने प्रोविज़नल अलॉटमेंट लेटर 30 अप्रैल 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For IBPS Clerk Provisonal Allotment List

Click Here For IBPS PO/MT Provisonal Allotment List

Click Here For IBPS SO Provisonal Allotment List

महत्वपूर्ण तिथियां
IBPS Clerk, PO और SO Recruitment 2019 प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए 31 मार्च, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। आवंटन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है।

IBPS Exam And Selection process
SO, PO और Clerk के लिए IBPS ने प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की है। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य और साक्षात्कार जैसे तीन चरण शामिल हैं।

आईबीपीएस द्वारा प्रोविज़नल अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद बैंकों उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के अनुसार नौकरियां दी जाएंगी। यह आवंटन योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर किया जाता है। प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी, क्लर्क और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण के आधार पर यह अनंतिम आवंटन किया गया है।

How To Check IBPS Clerk, PO And SO provisional allotment List 2019
उम्मीदवार आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पाहे IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में संबंधित पोस्ट के अनंतिम आवंटन नोटिस पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के साथ ही न्यू पेज ओपन होगा, जहां पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही आवंटन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rFfE4L

MC Chandigarh Recruitment 2021: क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

MC Chandigarh Recruitment 2021: चंडीगढ़ नगर निगम विभिन्न पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। निगम द्वारा यह भर्ती दस वर्षों के बाद निकाली गई है। भर्ती का नोटिफिकेशन निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 172 पदों को भरा जाएगा। चंडीगढ़ नगर निगम में इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तिथि 8 अप्रैल 2021 है। इस भर्ती के जरिए सब डिविजनल इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Check MC Chandigarh Recruitment 2021 Notification

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू होने की तिथि - 8 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 3 मई, 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 5 मई 2021

Read More: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

रिक्तियों का विवरण
फायरमैन-81 पद
स्टेशन फायर ऑफिसर- 1 पद
ग्रुप-सी ड्राइवर- 04
ग्रुप- ए एसडीई सिविल- 01
ग्रुप- बी अकाउंटेट- 02
ग्रुप- बी सब इंस्पेक्टर- 06
ग्रुप- बी जूनियर इंजीनियर- 05
ग्रुप- बी जूनियर इंजीनियर- 02
ग्रुप- सी र्क्लक- 41
अन्य - 23 पद

Read More: 10वीं पास के लिए 1137 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन

पात्रता
पदों के अनुसार पात्रता और रिक्तियों का विवरण देखने के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग -अलग निर्धारित की गई है।

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा निकाली गई ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2021 निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान के लिए 5 मई तक का समय दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया चंडीगढ़ नगर निगम की ऑफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/2jcJmQx पर शुरू होगी।

Read More: 8वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fsQPGM

31 मार्च 2021

YouTube पर हुआ नया बदलाव, इस प्लेटफार्म पर नही दिखेगा यह फीचर्स

नई दिल्ली। YouTube इन दिनों सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है जहां पर लाखों लोग जुड़कर अपने अनुभवों कों शेयर करते हैं। और लोगों के रिएक्शन भी इस पर देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इन दिनों यूट्यूब पर पसंद करने वाले लोगों की संख्या से अधिक संख्या नापसंद करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लेकिन अब यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए Dislike काउंट को खत्म करने का प्लान बना रहे हैं। कंपनी ने ऐलान किया है कि अब वो कुछ नई डिजाइन पर काम कर रही है। जिसमें डिस्काइक करने वाले ऑप्शन यूजर्स को शो नही करेगा। हालांकि यह ऑप्शन भले ही पब्लिक को ना दिखे, लेकिन क्रिएटर्स इसे देख सकते हैं। कंपनी ने कहा है यह बदलाव जल्द अगले हफ्ते से लागू हो जाएगा।

सही फीडबैक के लिए है ये बटन
आपने देखा होगा कि YouTube वीडियो के नीचे लाइक, डिस्लाइक, शेयर, डाउनलोड और सेव का ऑप्शन होता है। ये ऑप्शन अभी भी रहेंगे, बस बदलाव होगा डिस्लाइक काउंट में। हांलाकि YouTube में लाइक डिसलाइक का बटन यूजर्स के सटीक फीडबैक के लिए होता है और क्रिएटर्स को इन टूल्स से पता चलता है कि उनके वीडियो को लोगों कितना पसंद या नापसंद किया गया है।

अब होने लगा है गलत इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि YouTube में Like और Dislike जैसे बटन का उपयोग लोग अब पने गुस्से को जताने के लिए करने लगे हैं। और इसी के चलते इन दिनों Dislike बटन का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाने लगा है। अब Dislike बटन विरोध जताने का एक बड़ा जरिया बन गया है।

बटन हटने से क्रिएटर्स को होगा फायदा
YouTube प्लेटफॉर्म से Dislike बटन को हटाने से क्रिएटर्स को इसका फायदा कितना मिलेगा ये तो नही बता सकते लेकिन क्रिएटर्स को अपने सिस्टम में रियल फीडबैक जरूर मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PLU2GI

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...