26 फ़रवरी 2021

APSC AE Screening Test 2021 Schedule जारी, असिस्टेंट इंजीनियर स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल यहां से करें चेक

APSC AE Screening Test 2021 Schedule: असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर APSC सहायक अभियंता स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार, निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Download Schedule

स्क्रीनिंग टेस्ट 14 मार्च, 2021 को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाना है। पहली पारी सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पारी अपराह्न 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित होगी। पहला सत्र सामान्य अध्ययन के लिए और दूसरा सत्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग / सिविल इंजीनियरिंग के लिए आयोजित किया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 10 मार्च से APSC की वेबसाइट पर डाउनलोड अपलोड कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों की चयनित / निरस्त सूची 04-03-2021 को अपलोड की जाएगी और पात्र उम्मीदवारों के ई-एडमिट कार्ड 10 मार्च 2021 को APSC की आधिकारिक वेबसाइट (www.apsc.nic.in) पर अपलोड किए जाएंगे। स्क्रीनिंग टेस्ट संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

How To Check APSC AE Screening Test 2021 Schedule
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में दिए गए में सहायक अभियंता के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर अधिसूचना पीडीएफ प्रारूप में दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZQhep0

YouTube ला रहा नया फीचर, पेरेंट्स के हाथ में होगा कंटेंट का कंट्रोल, नहीं चलेगी बच्चों की मनमर्जी

वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube दुनियाभर में पॉपुलर है। बच्चे भी YouTube का एक्सेस करते हैं। लॉकडाउन के दौरान तो बच्चों ने YouTube का जमकर एक्सेस किया। बता दें कि YouTube पर हर तरह का कंटेंट उपलब्ध है। ऐसे में बच्चे उस पर कुछ भी देख सकते हैं। अब YouTube एक खास फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर पेरेंट्स के बहुत काम का है। इस फीचर के जरिए पेरेंट्स यह तय कर पाएंगे कि उनका बच्चा YouTube पर कौन सा कंटेंट देखे और कौन सा नहीं। इस फीचर की मदद से पेरेंट्स अपने बच्चों को ऐज रिस्ट्रिक्शन वाले वीडियो कंटेंट देखने से रोक सकते हैं। जानते हैं YouTube के इस फीचर के बारे में।

सिर्फ YouTube ऐप पर उपलब्ध होगा यह फीचर
YouTube का यह नया फीचर सिर्फ YouTube ऐप पर ही उपलब्ध होगा। यह फीचर YouTube Kids ऐप पर उपलब्ध नहीं होगा। बताया जा रहा है कि शुरूआत में इस फीचर बीटा टेस्टर के लिए जारी किया जाएगा। टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

जारी करेगा तीन सेटिंग्स
बताया जा रहा है कि यूट्यूब के इस नए फीचर में तीन अलग-अलग सेटिंग्स होंगी। इनमें एक्सप्लोर, एक्सप्लोर मोर, और मोस्ट ऑफ यूट्यूब शामिल हैं। एक्सप्लोर सेटिंग उन बच्चों के लिए होंगी जो YouTube Kids के हिसाब से बड़े है। जब पेरेंट्स इस सेटिंग का इनेबल करेंगे तो उनके बच्चे 9+ ऐज वाले वीडियो को देख पाएंगें। इसमें वे व्लॉग्स, ट्यूटोरियल, गेमिंग वीडियो, म्यूजिक क्लिप, न्यूज वैगरह देख सकेंगे।

youtube2.png

एक्सप्लोर मोर सेटिंग
YouTube की एक्सप्लोर मोर सेटिंग को इनेबल करने से बच्चों को वीडियो देखने के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। इस फीचर के तहत वे यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम भी कर सकेंगे। ये सेटिंग 13 साल से ऊपर के बच्चों के लिए ठीक रहेगी।

मोस्ट ऑफ यूट्यूब
नए फीचर के तहत जो तीसरी सेटिंग होगी वह मोस्ट ऑफ यूट्यूब होगी। इस सेटिंग को इनेबल करने पर ज्यादातर बच्चे यूट्यूब पर मौजूद लगभग सभी विडियो देख पाएंगें। हालांकि इसमें वे ऐज रिस्ट्रिक्शन वाले वीडियो नहीं देख पाएंगे। इस फीचर के तहत बच्चे रेगुलर YouTube जैसा ही लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि वे सेंसिटिव वीडियो नहीं देख पाएंगें। जैसे ही इस फीचर को इनेबल करेंगे तो इन-ऐप परचेज और कमेंट को भी डिसेबल कर दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZREnrd

ये है 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, जानिए टॉप 5 स्मार्टफोन्स में किसने बनाई जगह

साल 2020 कोरोना वायरस की वजह से सभी के लिए मुश्किलों भरा रहा। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। व्यापार—धंधों पर भी बहुत फर्क पड़ा। इस दौरान स्मार्टफोन इंडस्ट्री को भी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बावजूद वर्क फ्रॉम होम और स्टडी फ्रॉम होम के चलते स्मार्टफोन्स की बिक्री भी हुई। अब एक रिपोर्ट आई है, जिसमें यह बताया गया है कि साल 2020 में कौन सा स्मार्टफोन सबसे ज्यादा बिका। रिसर्च फर्म Omdia के मुताबिक, वर्ष 2020 में iPhone 11 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था। बता दें कि iPhone 11 साल 2019 में लॉन्च हुआ था। 2020 में यह आईफोन सेल्स चार्ट में टॉप पर रहा।

बिकी इतनी मिलियन यूनिट्स
रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 में Apple iPhone 11 की 64.8 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई। बता दें कि स्मार्टफोन सेल्स के मामले में Apple लगातार दूसरी बार टॉप पर रहा है। इससे पहले वर्ष 2019 में iPhone XR सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन था। वहीं 2019 में iPhone 11 दूसरे नंबर पर था। अब 2020 में iPhone 11 पहले नंबर पर आ गया।

iphone_2.png

दूसरे और तीसरे नंबर पर भी iPhones
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी iPhones ही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 की बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर iPhone SE है। वहीं तीसरे नंबर पर iPhone 12 रहा। बता दें कि iPhone 12 को कंपनी ने अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया था। अब iPhone 12 की काफी डिमांड है।

टॉप 10 की लिस्ट में ये ब्रांड्स भी शामिल
टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में iPhone के 5 मॉडल शामिल हैं। इनमें iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 mini के नाम भी शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर सैमसंग के फोन हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर Galaxy A51 है और पांचवे नंबर पर Galaxy A21s है। टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट में सैमसंग के चार डिवाइस शामिल हैं। वहीं टॉप 10 में शाओमी का सिर्फ Redmi Note 9 Pro ही अपनी जगह बनाने में सफल हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZVXrVb

BSSC Inter Level Mains Result : इंटर स्तरीय संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा 2014 का रिजल्ट जारी

BSSC Inter Level Mains 2014 Result: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2014 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ के आधार पर योग्य पाए गए 52784 उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

Click Here For Check Result

बता दें कि न्यूनतम कट ऑफ के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने लिस्ट में जगह बनाई है, वे फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के पात्र हैं। इसके अलावा दस्तावेज़ सत्यापन के लिए लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, टंकण परीक्षा, आशुलेखन परीक्षा एवं अन्य जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। टंकण परीक्षा मंगल फॉन्ट में होगा।


How To Check BSSC Inter Level Result
परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए List of candidates Qualified in 1st Inter Level Combined Competitive(mains) Exam-2014 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट पीडीऍफ़ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। यहां उम्मीदवार स्क्रॉल करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भविष्य के सन्दर्भ के लिए इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O0Fsu6

तो क्या नई गाइडलाइन के बाद भारत में बैन हो जाएगा WhatsApp? जानिए Facebook का जवाब

भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए नई गाइडलाइन जारी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने इस नई गाइडलाइन के कई प्वाइंट गिनाए। इनमें से एक प्वाइंट यह भी है कि अगर कोई सोशल मीडिया पर खुराफात कर रहा है तो कंपनी उनका ऑरिजिन पता लगाए। हालांकि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ऐसा करने में सक्षम नहीं है। WhatsApp ने पहले भी इस बारे में कहा था कि एंड टु एंड एन्क्रिप्शन की वजह से कंपनी यह पता नहीं लगा सकती कि मैसेज किसने और कहां से किया है। अब ऐसे में सवाल यह उठाता है कि अगर WhatsApp भारत सरकार की इस गाइडलाइन को फॉलो नहीं करता तो क्या इसे बैन कर दिया जाएगा?

Facebook ने गाइडलाइन पर दिया स्टेटमेंट
WhatsApp की पेरेंट कंपनी Facebook ने सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन पर एक स्टेटमेंट जारी किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि जो भी नए नियम बनाए गए हैं उनको ध्यान से स्टडी किया जाएगा। साथ ही फेसबुक ने कहा है कि वह भारत के साथ है और यूजर सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए प्रतिबद्ध है। फेसबुक का कहना है कि भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वह काम करते रहेंगे।

facebook.png

बताना होगा कंटेंट का ऑरिजनेटर
रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया के लिए नई गाइडलाइन जारी करते हुए साफ कहा है कि सरकार के पूछे जाने पर सोशल मीडिया कंपनियों को कंटेंट के ऑरिजनेटर के बारे में बताना ही होगा। बता दें कि कई बार WhatsApp पर कुछ भ्रामक जानकारियां भी वायरल हो जाती हैं। इससे दंगे भडकने की भी आशंका रहती है। साथ ही कई बार फेक न्यूज भी वायरल होती रहती है।

एंड टु एंड एन्क्रिप्शन की वजह से पता लगाना मुश्किल
वहीं WhatsApp का कहना है कि एंड टु एंड एन्क्रिप्शन की वजह से पता नहीं लगाया जा सकता कि मैसेज किसने और कहां से किया है। इससे पहले भी भारत सरकार की तरफ से कहा गया था कि WhatsApp WhatsApp एक ऐसा टूल बनाए जो ये पता लगाए की ऑरिजिनेटर कौन है। मैसेज कहां से जनेरेट किया गया। तब भी WhatsApp ने कहा था कि ऐसा करना मुमकिन नहीं है। एंड टु एंड एन्क्रिप्शन चैट होने की वजह से ये पता लगाना मुमकिन नहीं है कि मैसेज का ऑरिजनेटर कौन है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37ROEb7

नए रूप में हुई PUBG की वापसी, करा सकते हैं प्री-रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी डिटेल

PUBG गेम लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि PUBG की नए रूप में वापसी हुई है। दरअसल, PUBG: New State की घोषणा हो गई है और यह Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव हो गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह App Store पर भी आ जाएगा। इतना ही नहीं PUBG: New State का एक आधिकारिक ट्रेलर भी साझा किया है और एक वेबसाइट भी बनाई है। PUBG के इस नए गेम में यूजर्स को नए हथियार, अत्याधुनिक गाड़ियां आदि मिलेंगे।

कई नए कंटेंट
PUBG: New State में गेमर्स को नए ग्राफिक्स, नए मैकेनिक्स के साथ आधुनिक हथियारों और गाड़ियों का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि PUBG: New State गेम साल 2051 पर आधारित है। इसमें आधुनिक गाड़ियों, हथियारों, नए मैप और नया कंटेंट मिलेगा। इस गेम को Krafton द्वारा पब्लिश किया जाएगा। यह गेम प्री—रिजिस्ट्रेशन के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। हालांकि भारतीय प्लेस्टोर पर फिलहाल यह गेम उपलब्ध नहीं है।

pubg_mobile_2.png

गाड़ी के लिए मिलेगी एक स्पेशल स्किन
बताया जा रहा है कि जल्द ही यह गेम Apple App Store पर भी लाइव होगा और आईओएस यूजर्स भी प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। वहीं वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को गाड़ी के लिए एक स्पेशल स्किन मिलेगी। डेवलपर्स ने इस गेम का एक ट्रेलर भी साझा किया है, जिससे पता चलता है कि यह गेम वर्ष 2051 पर आधारित है।

Royal Battle जैसा होगा
ट्रेलर से पता चल रहा है कि PUBG: New State गेम Royal Battle जैसा होगा। इस गेम में प्लेयर्स को आधुनिक हथियारों और आधुनिक वाहनों के साथ कई गैजेट्स भी मिलेंगे। बता दें कि भारत सरकार ने इस गेम को पहले बैन कर दिया था। हालांकि कंपनी ने घोषणा की थी कि जल्द ही भारत में इस गेम की वापसी होगी, लेकिन अभी तक भारत में इसे लॉन्च नहीं किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uxe8UV

TikTok कर रहा था यूजर्स का डेटा ट्रैक, अब निपटारे के देने होंगे 9.2 करोड़ डॉलर, जानिए पूरा मामला

चीनी शार्ट-वीडियो मेकिंग ऐप TikTok ने अमरीका में निजता के उल्लंघन पर दायर एक मुकदमे का निपटारा करने के लिए 9.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करने पर अपनी सहमति व्यक्त की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे में इस बात का दावा किया गया है कि टिकटॉक द्वारा यूजर्स को ट्रैक करने के लिए बेहद संवेदनशील व्यक्तिगत डेटाओं का संग्रह किया जाता है और इनका उपयोग उनके काम में आने वाले या उपयोगी विज्ञापनों के प्रसारण पर किया जाता है।

आरोपों से सहमत नहीं
टिकटॉक के एक प्रवक्ता के हवाले से गुरुवार को जारी इस रिपोर्ट में कहा गया कि हमारे ऊपर जिस तरह के आरोप लगे हैं, उनसे हम सहमत तो नहीं हैं, लेकिन हम एक लंबी कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के बजाय टिकटॉक कम्युनिटी को एक सुरक्षित और खुशनुमा अनुभव दिलाने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इससे पहले साल 2019 में टिकटॉक ने कथित बच्चों की गोपनीयता का उल्लंघन के एक मामले का 11 लाख डॉलर का भुगतान कर निपटारा किया था।

tiktok_1.png

भारत से कारोबार समेटने की घोषणा
पिछले माह टिकटॉक ने भारत से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की। बता दें भारत सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा रखा है। टिकटॉक ने प्रतिबंध लगने के करीब सात महीने बाद कहा है कि वह देश में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा। यह शॉर्ट वीडियो ऐप भारत में सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक था। बता दें कि भारत सरकार ने गलवान घाटी में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद कई चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था।

वहीं पिछले दिनों आई एक रिपार्ट के अनुसार टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) टिकटॉक के इंडियन ऑपरेशन को कॉम्पिटिटर glance को बेचने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इस डील को लेकर बातचीत की शुरुआत जापान के सॉफ्ट बैंक ग्रुप की तरफ से की गई है। दोनों पार्टी के लिए सॉफ्टबैंक बड़ा निवेशक है। बताया जा रहा है कि सॉफ्टबैकं ने ग्लांस की पैरेंट कंपनी InMobi और टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस दोनों में निवेश किया है। डील की बातचीत फिलहाल शुरुआती चरण में बताई जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bK3MIP

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...