02 फ़रवरी 2021

Apple ने 2020 में बेचे 5.76 करोड़ आईपैड, जानिए Samsung के कितने करोड़ टैबलेट बिके

आईफोन (iphone) निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) के प्रोडक्ट्स पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं। Apple के iphone ही नहीं, इसके ipad भी काफी पॉपुलर हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एप्पल ने साल 2020 में 5.76 करोड़ आईपैड की शिपिंग की है, जो वैश्विक स्तर पर 30.6 फीसदी टैबलेट मार्केट शेयर के साथ इसे पहला स्थान दिलाता है। एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

शिपमेंट में 37 फीसदी तक की बढ़त
स्ट्रेटेजी एनालिटिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टैबलेट की शिपमेंट में 37 फीसदी तक की बढ़त के साथ अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक की अवधि एप्पल के लिए बेहद शानदार रही, जिसके तहत व्यवसाय व शिक्षा के क्षेत्र में उपभोक्ताओं की मांग की पूर्ति बेहतरी से की गई। 2020 में सैमसंग ने 3.12 करोड़ टैबलेट की शिपिंग की, जिसके साथ डिवाइस के वैश्विक बाजार में इसकी हिस्सेदारी 16.6 फीसदी रही।

यह भी पढ़ें—iphone 13 में आ सकता है ये कमाल का सिक्योरिटी फीचर, यहां जानिए डिटेल

ipad_2.png

प्रतिबंधों में अब निरंतर ढील
कनेक्टेड कम्प्यूटिंग के निदेशक एरिक स्मिथ के मुताबिक, चूंकि महामारी के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में अब निरंतर ढील दी जा रही है, इसके चलते साल 2021 में कुछ न्यू नॉर्मल्स की शुरुआत हुई है और हम देख रहे हैं कि वर्क फ्रॉम होम या लर्न फ्रॉम होम के प्रति लोगों का रूझान अब भी बरकरार है।

यह भी पढ़ें—Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

मुनाफे के लिए और भी ज्यादा प्रयास की जरूरत
उन्होंने आगे कहा, लोगों की इन्हीं आवश्यकताओं का ध्यान टैबलेट विक्रेताओं द्वारा रखा जा रहा है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि प्रतिस्पर्धा के इस माहौल में उन्हें मुनाफे के लिए और भी ज्यादा प्रयास या मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Dq2SK

भारत में सस्ते 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Nokia, इंडियन मार्केट के हिसाब से तैयार होंगे फोन

जल्द ही हमारे देश में भी 5जी सर्विस शुरू होने की बात कही जा रही है। बता दें कि हाल ही Airtel ने भारत में 5G का कमर्शियल ट्रायल किया। इसके अलावा रिलायंस जियो भी जल्द ही 5G लॉन्च करने की बात कह रहा है। ऐसे में 5जी स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ जाएगी। वैसे भी आजकल कई कंपनियां 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। रियलमी जैसी कंपनियां सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। अब फिनलैंड की कंपनी HMD Global के पास Nokia मोबाइल बनाने का लाइसेंस है। HMD Global भी भारत में सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

भारतीय मार्केट के अनुसार फोन लाने की तैयारी
HMD Global के उपाध्यक्ष सनमीत कोचर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी भारतीय मार्केट के हिसाब से स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी भारत को अपना ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है। ऐसे में यहां के हिसाब से ही फोन तैयार किए जाएंगे। उन्होंने 2021 का प्लान बताते हुए कहा कि इस साल सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें—Motorola ने लॉन्च किया 6 कैमरे वाला स्मार्टफोन Edge S, जानिए इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

nokia2.png

सस्ते 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी
सनमीत कोचर ने बताया कि कंपनी भारत को एक महत्वपूर्ण मार्केट के रूप में देखती है। इसी वजह से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार के अनुसार लाना चाहती है। उन्होंने बताया कि कंपनी सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी रही है और इस वर्ष भारत में ज्यादा से ज्यादा सस्ते 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग है।

यह भी पढ़ें—भारत में लॉन्च हुआ Motorola का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

फ्यूचर प्रूफ सॉफ्टवेयर
साथ ही कोचर ने बताया कि कंपनी अपने यूजर्स की जरूरतों पर फोकस करेगी और उन्हें बेहतर फ्यूचर प्रूफ सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। इसके लिए कंपनी के एक्सपर्ट भारत का बहुत बारीकी से मूल्यांकन कर रहे है। बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि HMD ग्लोबल Nokia 1.4 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39HWkya

दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुई Spotify की स्ट्रीमिंग सर्विस, 6 करोड़ से अधिक गाने

म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी स्पोटिफाई (Spotify) ने मंगलवार को कहा कि इसने अपनी स्ट्रीमिंग सेवा को दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया है, जो के-पॉप (संगीत शैली) का असली ठिकाना है। साल 2008 में ओरिजिनली लॉन्च हुई इस सर्विस में छह करोड़ से अधिक गाने हैं और 93 बाजारों में इसके 32 करोड़ यूजर्स हैं। दुनिया भर में के-पॉप की बढ़ती उपस्थिति के दौरान इसे अब दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया।

2,000 फीसदी तक का इजाफा
कंपनी ने कहा कि साल 2014 से उनकी स्ट्रीमिंग सर्विस में के-पॉप के गीत बजाए जा रहे हैं। बीते साल उन्होंने पाया कि बीते छह सालों के दरमियां के-पॉप के गीतों को सुनने वालों में 2,000 फीसदी तक का इजाफा हुआ है, जिनका स्ट्रीमिंग टाइम 18000 करोड़ मिनट पहुंच गया है। स्पोटिफाई ने कहा कि उनका मकसद अपने प्लेलिस्ट के साथ स्थानीय बाजार पर कब्जा जमाना है।

6 करोड़ ट्रैक
रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्वीडिश फर्म श्रोताओं को लगभग 6 करोड़ ट्रैक और 4 अरब से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध कराएगी। विभिन्न संगीत शैलियों के कोरियाई कलाकारों को इससे अपने देश में और विदेशों में प्रशंसकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें—Spotify ने घटाए अपने प्रीमियम प्लान्स के दाम, अब मात्र 7 रु में पाएं सब्सक्रिप्शन

कोरियाई कलाकारों को मिलेगा लाभ
इससे पहले स्पॉटीफाई के चीफ फ्रीमियम बिजेनस ऑफिसर एलेक्स नोरस्ट्रॉम ने कहा था कि दक्षिण कोरिया एक ऐसा बाजार है जो संगीत, संस्कृति और तकनीकी नवाचार के उपरिकेंद्र के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा, हम ज्यादा से ज्यादा कोरियाई कलाकारों को सामने लाने और उन्हें दक्षिण कोरिया समेत दुनियाभर में अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने का मौका देने के लिए उत्सुक हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rjFITj

Amazon की सेल में इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा 50 फीसदी तक का डिस्काउंट, यहां जानिए ऑफर्स

ई—कॉमर्स वेबसाइट्स ग्राहकों के लिए समय—समय पर सेल का आयोजन करती रहती है। इन सेल के दौरान ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ कई अन्य तरह के ऑफर्स भी दिए जाते हैं। फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Mega Salary Days सेल चल रही है। अमेजन की यह सेल 3 फरवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

50 फीसदी तक डिस्काउंट
Amazon की Mega Salary Days सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टीवी, हैडफोन, स्पीकर्स को सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही कुछ प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में स्पीकर्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड धारकों को ईएमआई पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि यह 10 फीसदी का डिस्काउंट 7500 रुपए या उससे ज्यादा की शॉपिंग करने पर मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2250 रुपए की छूट भी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें—अब सिर्फ 89 रुपए में लें Amazon Prime के कंटेंट का मजा, इंडिया के लिए तैयार किया गया खास प्लान

होम एप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
अमेजन की इस सेल में होम एप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल के दौरान वाटर प्यूरीफायर को 2399 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा माइक्रोवेव ओवन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा टीवी पर 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

नो कॉस्ट ईएमआई
सेल में होम एप्लायंसेज के अलावा स्पीकर्स पर भी 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं DSLR और मिररलेस कैमरा पर कंपनी की तरफ से 12 महीने का नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा दी जा रही है। इस सेल में शूट कैमरा 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36z5sTs

6 जीबी रैम, ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Poco M3, जानिए कीमत

Poco का Poco M3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर माह में इसे ग्लोबली लॉन्च किया गया था। अब इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि भारत में इस स्मार्टफोन को कुछ बदलावों से के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को Poco M2 का सक्सेसर बताया जा रहा है, जिसे कंपनी ने पिछले साल सितंबर माह में लॉन्च किया था। यह Poco M सीरीज़ का तीसरा फोन है। इससे पहले Poco M2 और Poco M2 Pro फोन लॉन्च किए जा चुके हैं।

भारत में Poco M3 की कीमत
Poco M3 स्मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 11,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। Poco M3 कूल ब्लू, पोको यलो और पॉवर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर 9 फरवरी को शुरू होगी।

फीचर्स
Poco M3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। डिस्पले की सिक्योरिटी के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैसे है। इसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें—जल्द लॉन्च होगा 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, अंधेरे में भी खींच सकेंगे शानदार फोटो

poco2.png

कैमरा
पोको एम3 के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिेंग के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

यह भी पढ़ें—Motorola ने लॉन्च किया 6 कैमरे वाला स्मार्टफोन Edge S, जानिए इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

कनेक्टिविटी फीचर्स
Poco M3 पर कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचस शामिल हैं। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Poco M3 को पॉवर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी लगी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MrSKz5

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...