02 फ़रवरी 2021

RBI JE Recruitment 2021: आरबीआई में जेई के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

RBI RBI JE Recruitment 2021 Notification: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने जूनियर इंजीयर के 48 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीआई जेई भर्ती 2021 का नोटिफिकेशन आज 2 फरवरी को जारी किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, 15 फरवरी 2021 तक आरबीआई के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन और नोटिफिकेशन के डाइरेक्ट लिंक निचे दिए गए हैं।

Click Here For Official Notification

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 48 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल/ इलेक्ट्रिकल)- 48 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 2 फरवरी 2021
ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि – 15 फरवरी 2021
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि – 8 मार्च 2021

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता :
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 65% अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

आयु सीमा:
आवेदक की आयु 1 फरवरी 2021 को न्यूनतम 20 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी, ओबीसी समेत अन्य आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36x0ExW

सरकारी नौकरी: ड्राइवर और चपरासी सहित अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

DDC Recruitment 2021 Notification: दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालयों में ग्रुप सी के रिक्त पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार दिल्ली के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों और फैमिली कोर्ट में चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर, सफाई कर्मचारी और प्रॉसेस सर्वर के कुल 417 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट, delhicourts.nic.in पर जाना होगा। उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी 2021 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2021 है।

Click Here For Apply Online Or More Information

Click Here For DDC Bharti 2021 Official Notification

पात्रता
चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर और सफाई कर्मचारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। वहीं, प्रॉसेस सर्वर पदों के लिए उम्मीदवरों को 10वीं उत्तीर्ण होने का साथ-साथ वैद्य लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। ड्राइविंग में 2 वर्षों का अनुभव जरुरी है।

Read More: एनएचएम सीएचओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

आयु सीमा
उक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया
चपरासी, अर्दली, डाक चपरासी, चौकीदार, स्वीपर और सफाई कर्मचारी पर पदों पर उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय (MCQ) परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रॉसेस सर्वर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में ही निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

Read More: एनएचएम सीएचओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3arIizO

NHM CHO Recruitment 2021: सीएचओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

MP NHM CHO Recruitment 2021: राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर भर्ती निकाली है। एमपी एनएचएम सीएचओ 2021 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने कुल 3750 सीटों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को छह महीने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ट्रेनिंग सर्टिफिकेट का कोर्स करना होगा। कुल पदों में से सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 1680 सीटें और सीधी भर्ती के लिए 1890 सीटें निर्धारित की गई है। भर्ती का नोटिफिकेशन एमपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Click Here For Apply Online

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत - 02 फरवरी
अंतिम तिथि - 17 फरवरी

आयु सीमा
न्यूनतम आयु - 21 वर्ष
अधिकतम आयु - 40 वर्ष

Read More: एकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
6 महीने की सामुदायिक स्वास्थ्य ट्रेनिंग सर्टिफिकेट सीटों के लिए- उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/जीएनएम/बीएएमएस की डिग्री होनी चाहिए।
सीधी भर्ती के लिए- बीएससी नर्सिंग और सामुदायिक स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।

वेतनमान
-प्रशिक्षण या इंटर्नशिप अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवार को प्रति माह 25000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
-ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परफॉर्मेंस बेस्ड इनसेंटिव के तौर पर 15000 रुपये महीने अतिरिक्त दिए जाएंगे।

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

चयन प्रक्रिया
सीएचओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। सीएचओ भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के आवेदनकर्ता को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

बाहरी राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित से करें अप्लाई
मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के उम्मीदवार आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे। बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को आनारक्षित श्रेणी में रखा जाएगा। मध्य प्रदेश के आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में अधिकतम पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

Read More: टीईएस-45 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cvH4pR

Latest Jobs 2021: पंजाब क्रिकेट एसोशिएसन में विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

PCA Recruitment 2021: पंजाब क्रिकेट एसोशिएसन ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, नियत तिथि तक दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में मैनेजर, एकाउंटेंट, और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट – सीईओ के पदों को भरा जाना है । पंजाब क्रिकेट एसोशिएसन द्वारा भर्ती की अधिसूचना 31 जनवरी 2021 को जारी की गई थी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार, पीसीए की आधिकारिक वेबसाइट, cricketpunjab.in पर जाकर पदों के अनुसार पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। उक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म और नोटिफिकेशन के डाइरेक्ट लिंक निचे खबर में भी दिए गए हैं।

Click Here For Application Form

Click Here For Official Notification

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट to (सीईओ) – एमबीए/सीए डिग्रीधारी युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट/पर्सनल असिस्टेंट या निजी सचिव के पद पर काम करने का 2 से 4 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Click Here For More Information

मैनेजर (लीगल एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स) – एलएलबी / सीएस डिग्रीधारी युवा इस पद के लिए आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार के पास पीजी के बाद 3 से 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
Click Here For More Information


मैनेजर (एचआर एवं एडमिन) – मानव संसाधन में एमबीए डिग्रीधारी युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधी फील्ड में ऑफिसर के रूप में 3 से 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
Click Here For More Information

मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) – एमबीए के साथ 5 से 7 वर्षों का संबंधित फील्ड में अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
Click Here For More Information

मैनेजर (एकाउंट्स एवं फाइनेंस) – एमकॉम/एमएफसी/एमबीए (फाइनेंस) में डिग्रीधारी युवा की आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मैनेजर या सीनियर पोजीशन पर 3 से 5 वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए। आवेदक की आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Click Here For More Information

एकाउंटेंट – बीकॉम उत्तीर्ण होने के साथ ही किसी अच्छे संस्थान में कार्य किए होने का 1 से 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
Click Here For More Information

ऐसे करें अप्लाई
पंजाब क्रिकेट एसोशिएसन में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर मेनू बार में दिए गए vacancies के सेक्शन पर Application Form पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही फॉर्म ओपन हो जाएगा। अब इस फॉर्म का प्रिंट लेकर इसे अच्छे से भर लेवें। आवेदन पत्र भरकर इसके साथ जरुरी डाक्यूमेंट्स की सत्यापित फोटो कॉपी नत्थी कर देवें। भरा हुआ आवेदन ऑफिशियल ईमेल आईडी pca@cricketpunjab.in पर भेज देवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r9rMLx

01 फ़रवरी 2021

Budget 2021: नए प्रोजेक्ट्स की घोषणाओं से युवाओं को मिलेंगी लाखों नौकरियां

Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। कोरोना संकट के हालात में बजट तैयार किए जाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्म निर्भर पैकेज से देश में काफी सुधार हुआ है। यह बजट आपदा में अवसर साबित होगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि देश का आर्थिक पैकेज जीडीपी का 13 फीसद है। पीएम गरीब कल्याण योजना, तीन आत्मनिर्भर भारत पैकेज और उसके बाद कई घोषणाएं अपने आप में पांच मिनी बजट की तरह थीं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि साल 2022 तक मछली उत्पादन का लक्ष्य दो लाख टन है, जिसमें तटीय इलाकों के युवाओं को रोजगार मिलेगा। नई एजुकेशन पॉलिसी, स्वरोजगार योजना, आत्मनिर्भर भारत और ऐसे अन्य योजनाओं को लेकर सरकार ने क्या कदम उठाए हैं, इन पर भी ध्यान देना जरुरी है।

Read More: जानिए बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला

स्वामित्व योजना अब देशभर में लागू की जाएगी। पांच फिशिंग हार्बर को आर्थिक गतिविधि के हब के रूप में बनाया जाएगा। तमिलनाडु में फिश लैंडिंग सेंटर को भी डेवलप किया जाएगा। श्रमिकों और कामगारों के लिए जल्द ही एक पोर्टेल लांच किया जाएगा, जिसमें माइग्रेंट वर्कर की डिटेल्स उपलब्ध होगी। कामकाजी महिलाएं भी अब सभी शिफ्ट में काम कर सकेंगी। नाइट शिफ्ट में काम कर रही महिलाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। एमएसएमई सेक्टर के लिए राहत भरी खबर है। एमएसएमई के लिए बजट राशि में वृद्धि की गई है।

Read More: कस्टम ड्यूटी में कटौती के ऐलान से सोना 1500 रुपए सस्ता, जानिए कितने हुए दाम

एमएसएमई में बजट 2020 की घोषणाएं और लाभ
निर्मला सीतारमण ने 2020 के बजट में घोषणा की थी कि इंडस्ट्री, कॉमर्स के विस्तार के लिए 27300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे इस सेक्टर को नई ताकत मिली। वहीं एमएसएमई को देरी से होने वाले पेमेंट रोकने के लिए ऐप बेस्ड इनवॉयस बनाने की बात हुई। सरकार एक 'निर्विक' ( निर्यात ऋण विकास योजना) योजना ले आई। इसके तहत निवेशकों को लोन देने की बात कही गई। साथ ही इस योजना में 90 फीसदी तक इंश्योरेंस दिया गया। घोषणा की गई कि लघु और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनी कानून में जरूरी संशोधन किया जाएगा, रिजर्व बैंक से एमएसएमई ऋण पुनर्गठन समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया गया।

Read More: सस्ते होंगे सोना-चांदी, वित्त मंत्री ने दिए कस्टम ड्यूटी कम करने के संकेत

बजट 2021 की बड़ी घोषणाएं, जहां मिलेंगे लाखों रोजगार

  • PM आत्मनिर्भर स्वास्थ्य सेवा शुरू होगी
  • 13 सेक्टर के लिए PLI स्किम जल्द
  • किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य
  • कोरोना काल में सरकार लाई 27.1 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर भारत पैकेज
  • आत्मनिर्भर भारत में खास तीन योजनाएं
  • बजट में आत्मनिर्भर भारत का विजन
  • लोन के 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर ब्याज पर छूट की स्कीम एक साल बढ़ाई गईः वित्त मंत्री
  • तमिलनाडु में नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट (1.03 लाख करोड़) का ऐलान
  • इसी में इकॉनोमिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे
  • केरल में 1100 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे बनाए जाएंगे। इस पर 65 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का ऐलान
  • पश्चिम बंगाल में भी कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का ऐलान
  • असम में अगले तीन साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर का ऐलान
  • तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल को मिला राजमार्गों का तोहफा
  • रेलवे डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर, NHAI के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा
  • देश में 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाने का ऐलान

Read More: खुशखबरी! मिनिमम वेज कोड से सभी कैटेगरी के श्रमिकों को हर महीने मिल सकेगी तय रकम

कोरोना महामारी के वक्त में देश को जिस क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ, उसका ख़ास ख्याल रखा गया है। इस बजट से जॉब सेक्टर और युवाओं के लिए क्या है, इस पर सबसे ज्यादा लोगों नजरे हैं। कोरोना और लॉकडाउन के चलते लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी, वहीं उस परिस्थिति में नई नौकरियों का सृजन भी नहीं हुआ।

कोरोना महामारी के चलते शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र काफी प्रभावित हुए हैं। सरकार की ओर से V शेप रिकवरी की बात कही गई, जिसमें देश के हर सेक्टर को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है। बजट से पहले वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ‘वी शेप रिकवरी’ के बाद भविष्य में नौकरी के मौके बढ़ेंगे।

Read More: 100 नए सैनिक स्कूलों को मंजूरी, हायर एजुकेशन का होगा गठन

Budget 2021 For Youth -आत्मनिर्भर पैकेज
आत्मनिर्भर भारत को लेकर सरकार ने काफी अहम कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीब तबके कोई काफी मदद पहुंचाई गई है। आत्मनिर्भर पैकेज में सुधार के नियम बने हैं. RBI ने कोरोना काल में 27 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी।

टेक्सटाइल में निवेश से बढ़ेगी नौकरी
टेक्सटाइल की क्षेत्र में निवेश के बाद युवाओं को नौकरी मिलेगी। देश में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस साल एक्सपोर्ट पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। 7400 प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की भारी संख्या में भर्तियां होंगी।

पब्लिक सेक्टर प्रोजेक्ट में नौकरी
निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे पब्लिक प्रोजेक्ट्स में युवाओं को नौकरियां दी जाएगी। इसमें बंगाल में चल रहे राष्ट्रिय राजमार्ग परियोजना में भर्तियां की जाएंगी। शिपगार्ड में युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और चेन्नई में मेट्रो परियोजना को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MJseB2

Latest Jobs 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Visva Bharati Recruitment 2021: विश्व भारती शांति निकेतन ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्तियां टीचिंग स्टाफ में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 106 पदों पर निकाली गई है। बात करें नॉन-टीचिंग की तो इसमें रजिस्ट्रार से लेकर कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 29 पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट visvabharati.ac.in पर दिए फॉर्मेट को डाउनलोड करें और भरकर डाक द्वारा भेजें।

उक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2021 है। कैंडिडेट अंतिम तिथि के पहले फॉर्म भर दें वरना उनका एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होगा। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।

Click Here For Teaching Jobs Ntification

Click Here For Non-Teaching Jobs Notification

Click Here For Official Website

रिक्तियों का विवरण –
कुल पदों की संख्या - 135 पद
नॉन-टीचिंग स्टाफ - 29 पद
प्रोफेसर – 33 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 53 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 20 पद


शैक्षणिक योग्यता –
विश्व भारती शांति निकेतन द्वारा विज्ञापित इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता श्रेणी के अनुसार अलग -अलग है। प्रत्येक पद हेतु विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें। यहां आपको सारी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। यह भी ध्यान रहे कि आप एलिजिबल हों तभी अप्लाई करें वरना आपका एप्लीकेशन स्वीकार रद्द कर दिया जाएगा।

Read More: टीईएस-45 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 12वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन के साथ सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपीज भी जमा करनी होंगी। जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें ज्वॉइनिंग के पहले पुलिस वैरीफिकेशन भी कराना होगा। चयन होने पर कैंडिडेट्स को सातवें पे कमीशन के अनुसार महीने के 1.44 लाख रूपए तक सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का टीए/डीए वगैरह नहीं दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क की जहां तक बात है तो यह पूरी तरह नॉन-रिफंडेबल है. एकेडमिक लेवल 14 और 13 ऐ के लिए 2000 रुपए शुल्क देना होगा. वहीं एकेडिमक लेवल 10 के लिए आवेदन शुल्क है 1600 रुपए ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3amxWkt

Indian Army Recruitment 2021: टीईएस-45 कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, 12वीं पास जल्द करें अप्लाई

Army TES 45 Recruitment 2021: भारतीय सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। थल सेना में तकनीकी कोर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इच्छुक बारहवीं पास युवा सेना द्वारा निकाली गई आर्मी टेक्निकल इंट्री स्कीम के लिए अप्लाई सकते हैं। जुलाई 2021 में शुरू होने वाले टीईएस 45 कोर्स के लिए सेना ने 20 जनवरी 2021 को भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर नोटिस जारी किया था। उम्मीदवार टीईएस 45 कोर्स के लिए आवेदन आज यानी 1 फरवरी 2021 से कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती पोर्टल पर अपना आवेदन नियत तिथि तक सबमिट कर सकते हैं।

Click Here For Official Notification

पात्रता
आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों में न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंड्री/हायर सेकेंड्री) उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें इन तीनों ही विषयों में कुल 70 फीसदी अंक प्राप्त होने जरूरी हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन के वर्ष में 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Read More : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया
आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम कें अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन शार्टलिस्टिंग और सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के पांच दिनों के इंटरव्यू चरण के अंतर्गत दो चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को चार वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद सेना में लेफ्टीनेंट की रैंक पर स्थायी कमीशन दिया जाता है।

Govt Jobs 2021: 8वीं passसे पीजी डिग्रीधारी युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरियां, यहां से करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
आर्मी टीईएस 45 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले सेना भर्ती पोर्टल पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ही दिए गए ऑफिसर्स इंट्री अप्लाई/लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर रिजस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर मांगे गए विवरणों को भरकर उम्मीदवार अपना पंजीकरण कर पाएंगे। इसके बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना आर्मी टीईएस 45 एप्लीकेशन 2021 ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। भरे हुए आवेदन का प्रिंट जरूर लेवें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39CwQCh

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...