29 जनवरी 2021

SBI CBO Result 2020-21: एसबीआई ने जारी किए सीबीओ लिखित परीक्षा के परिणाम, यहां से करें चेक

SBI CBO Result 2020-21: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। सर्किल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2020 को किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे इंटरव्यू के राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इंटरव्यू तिथियों की घोषणा जल्द ही बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी परिणाम चेक कर सकते हैं।

Click Here For Check Result

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जानी है। राज्यवार और श्रेणीवार रिक्तियों के 3 गुना (लगभग) तक के अभ्यर्थियों को न्यूनतम समग्र योग्यता स्कोर करने वाले उम्मीदवार के लिए राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची के शीर्ष से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अधिकतम अंक 100 होंगे और अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को साक्षात्कार में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।

इस भर्ती अभियान से संगठन में 3850 सर्किल आधारित अधिकारी पद भरे जाएंगे। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SBI CBO Result 2020: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसक बाद होमपेज पर उपलब्ध SBI CBO Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर नई पीडीएफ फाइल खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iVk9p0

Govt Jobs 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

Indian Railways Recruitment 2021: लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी ने दसवीं पास युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर, आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती बीएलडब्ल्यू एक्ट अप्रेंटिस 2020-21 के अंतर्गत आने वाले 44वें बैच के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – blwactaapprentice.in पर जाना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख – 15 फरवरी 2021 है।

Click Here For More Information

Click Here For More Govt Jobs

महत्वपूर्ण तारीखें –
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 फरवरी, 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 17 फरवरी, 2021
दस्तावेज़ अपलोड करने की अंतिम तिथि: 17 फरवरी, 2021

Read More : जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

आईटीआई रिक्तियों का विवरण –
फिटर - 107 पद
बढ़ई - 3 पद
पेंटर (सामान्य) - 7 पद
मशीनिस्ट - 67 पद
वेल्डर (जी एंड ई) - 45 पद
इलेक्ट्रीशियन - 71 पद

Read More: स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए निकली 10811 पदों पर नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

नॉन आईटीआई रिक्तियों का विवरण
फिटर - 30 पद
मशीनिस्ट - 15 पद
वेल्डर (जी एंड ई) - 11 पद
इलेक्ट्रीशियन - 18 पद

Read More: पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1088 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता –
नॉन आईटीआई पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की हों। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आईटीआई पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा दसवीं पास की हो साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआईट डिप्लोमा भी किया हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MdeNJS

Latest Jobs: आईओसीएल में विभिन्न पदों निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईसीओएल (Indian Oil Corporation Limited, IOCL) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट (Junior Engineering Assistant) के 16 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। इसके तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक साइट iocl.com के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, 2021 तक है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल iocrefrecruit.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करते वक्त ध्यान रखें कि फॉर्म में कोई गड़बड़ी न हो, ऐसा होने पर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 28 जनवरी, 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख- 19 फरवरी, 2021

लिखित परीक्षा की अस्थायी तारीख- 28 फरवरी, 2021

रिजल्ट जारी होने की तारीख- 9 मार्च , 2021

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से केमिकल / रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या बी.एससी (मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें कि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक होना चाहिए। वहीं आरक्षित पदों के लिए एससी और एसटी उम्मीदवारों को 45% अंक होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Selection Process

जूनियर इंजीनियरिंग टेस्ट की परीक्षा पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कैटेगिरी वार और पोस्ट-वार मेरिट सूची को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाला जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को SPPT में अर्हता प्राप्त करने के लिए लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36lv8D8

SSC CPO 2018 DAF: एसएससी सीपीओ एसआई भर्ती के लिए डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म जारी

SSC CPO 2018 Detailed Option Form: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ (CAPFs) में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2018 का डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म जारी किया है। डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म में उम्मीदवारों को पदों की वरीयता के क्रम में अपने विकल्पों को भरना होगा।

बता दें कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म को साथ ले जाना आवश्यक होगा। ऑप्शन फॉर्म में उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, पदों की वरीयता आदि दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विकल्प को ही अंतिम माना जाएगा और इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। इसलिए, उम्मीदवारों को ध्यान से पदों का चयन करना चाहिए। बता दें कि SSC CPO के लिए अंतिम चयन पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और उनके द्वारा दिए गए पदों की वरीयता के आधार पर किया जाता है।

इन स्टेप से डाउनलोड करें डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म

डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में संबंधित परीक्षा के लिए दिए गए डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए टैब पर लाया जाएगा। यहां ऑप्शन फॉर्म उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें व आगे उपयोग के लिए हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।

बता दें कि डिटेल्ड ऑप्शन फॉर्म में उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर, बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर, सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर, आईटीबीपीएफ में सब इंस्पेक्टर व एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पदों में से वरीयता का क्रम भरना होगा। इसके लिए ऑप्शन फॉर्म में कुल 5 बॉक्स बनाए गए हैं। इसके अलावे, उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर आदि दर्ज करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3otrg9e

28 जनवरी 2021

भारत में टिकटॉक के 2000 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, होगी छंटनी

भारत में प्रतिबंध का सामना कर रहे शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक (TikTok) ने प्रतिबंध लगने के करीब सात महीने बाद बुधवार को कहा कि वह देश में 2,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा। TikTok उन 59 चीनी एपों (Chinese Apps) में से एक है, जिसे सरकार ने स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। यह एप सबसे लोकप्रिय एप में से एक था। सरकार द्वारा पिछले साल जून में अस्थायी रूप से चीनी एप्स पर पहली बार प्रतिबंध लगाए जाने के कई महीने बाद यह निर्णय सामने आया है।

स्पष्ट निर्देश नहीं
टिकटॉक के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने 29 जून, 2020 को जारी भारत सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करने के लिए तेजी से काम किया है। हम लगातार कोशिश करते हैं कि हमारे एप स्थानीय कानूनों और विनियमों का पालन करें और जो भी चिंताएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए पूरी कोशिश करें। प्रवक्ता ने कहा कि इसलिए यह निराशाजनक है कि आगामी सात महीनों में हमारे प्रयासों के बावजूद हमें यह स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है कि हमारे एप को कैसे और कब पुन: स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—अमरीका में बैन की कोशिशों के बावजूद TikTok की जबरदस्त कमाई, भारत से कारोबार समेटने की घोषणा

tik_tok_2.png

59 चीनी ऐप्स पर लगाया था प्रतिबंध
गौरतलब है कि भारत सरकार ने शुरू में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को लेकर टिकटॉक, वीचैट और यूसी ब्राउजर और शाओमी के एमआई कम्युनिटी सहित लगभग 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने यह फैसला गलवान घाटी में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुए झड़प के बाद लिया था।

यह भी पढ़ें—TIKToK के ग्राफिक वीडियो में अब यूजर्स को मिलेगी वॉर्निंग स्क्रीन, जानिए क्या होगा इसका फायदा

कोई और विकल्प नहीं
टिकटॉक के प्रवक्ता ने कहा कि यह अफसोसजनक है कि भारत में आधे से अधिक सालों से हमारे 2000 कर्मचारियों का समर्थन करने के बाद, हमारे पास अपने कर्मचारियों के आकार को छोटा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चाइनीज यूनिकॉर्न बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक ने कहा कि वह टिकटॉक को पुन: लॉन्च करने और भारत में लाखों उपयोगकर्ताओं, कलाकारों, कहानीकारों, शिक्षकों का समर्थन करने का अवसर प्राप्त करने के लिए तत्पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r0USMZ

भारत में बढ़ी iPhone की डिमांड, 2020 में एप्पल ने की जमकर कमाई, बेच डाले इतने लाख फोन

Apple के आईफोन्स की पूरी दुनिया में काफी डिमांड रहती है। लोग इसके नए iPhone की लॉन्चिंग का इंतजार करते हैं। भारत मेे भी iPhone की काफी डिमांड है। पिछले वर्ष एप्पल ने अपनी आईफोन सीरीज 12 लॉन्च की। आईफोन के इस सीरीज की भारत में काफी डिमांड रही। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल यानि 2020 में भारत में iPhone की खूब डिमांड रही और कंपनी ने जमकर बिक्री की। रिपोर्ट के अनुसार 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी ने करीब 15 लाख iPhone बेचे। ये पिछले साल की तुलना में 100 प्रतिशत अधिक हैं।

यह भी पढ़ें—अब अपने प्रोडक्ट्स में मिनी एलईडी डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगा Apple, जानें इससे यूजर्स को क्या होगा फायदा

इन आईफोन्स की हुई जबरदस्त सेल
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 की चौथी तिमाही के दौरान Apple के iPhone 11, iphone XR और iPhone SE जैसे मॉडल्स की भारी डिमांड रही। वहीं आईफोन की लेटेस्ट सीरीज में iPhone 12 स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तिमाही में Apple का मार्केट शेयर 4 फिसदी का रहा, जबकि साल 2020 में कुल 60 प्रतिशत के साथ 32 लाख यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं Apple के iPad की सेल में भी वृद्धि देखने को मिली। बताया जा रहा है कि iPad की सेल में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

apple_2.png

इस वजह से बढ़ी आईफोन की सेल
बता दें कि एप्पल ने पिछले वर्ष भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की। एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर यूजर्स को कई तरह के डिस्काउंट और अन्य ऑफर दिए गए। इसके अलावा AppleCare+ जैसी सुविधा भी यूजर्स को मिल रही हैं। इसके साथ ही एप्पल ने एक ऑफर और निकाला, जिसके तहत iPhone 11 खरीदने पर AirPods फ्री दिए गए। यह भी आईफोन की सेल बढ़ने का एक कारण रहा।

यह भी पढ़ें—iphone 13 की चर्चा तेज, सामने आई इस फोन से जुड़ी ये महत्वपूर्ण डिटेल्स

iPhone 12 और iPhone 12 mini की बढ़ सकती है बिक्री
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में भारत में 5G स्मार्टफोन की डिमांड ज्यादा रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 5जी स्मार्टफोन की शिपमेंट में 9 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है, जो पिछले साल की चार मिलियन से 38 मिलियन के आंकड़े तक जा सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि इस दौरान iPhone 12 और iPhone 12 mini की बिक्री और बढ़ सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M3cbyj

भारत में बढ़ी iPhone की डिमांड, 2020 में एप्पल ने की जमकर कमाई, बेच डाले इतने लाख फोन

Apple के आईफोन्स की पूरी दुनिया में काफी डिमांड रहती है। लोग इसके नए iPhone की लॉन्चिंग का इंतजार करते हैं। भारत मेे भी iPhone की काफी डिमांड है। पिछले वर्ष एप्पल ने अपनी आईफोन सीरीज 12 लॉन्च की। आईफोन के इस सीरीज की भारत में काफी डिमांड रही। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल यानि 2020 में भारत में iPhone की खूब डिमांड रही और कंपनी ने जमकर बिक्री की। रिपोर्ट के अनुसार 2020 की चौथी तिमाही में कंपनी ने करीब 15 लाख iPhone बेचे। ये पिछले साल की तुलना में 100 प्रतिशत अधिक हैं।

यह भी पढ़ें—अब अपने प्रोडक्ट्स में मिनी एलईडी डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगा Apple, जानें इससे यूजर्स को क्या होगा फायदा

इन आईफोन्स की हुई जबरदस्त सेल
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 की चौथी तिमाही के दौरान Apple के iPhone 11, iphone XR और iPhone SE जैसे मॉडल्स की भारी डिमांड रही। वहीं आईफोन की लेटेस्ट सीरीज में iPhone 12 स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस तिमाही में Apple का मार्केट शेयर 4 फिसदी का रहा, जबकि साल 2020 में कुल 60 प्रतिशत के साथ 32 लाख यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं Apple के iPad की सेल में भी वृद्धि देखने को मिली। बताया जा रहा है कि iPad की सेल में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

apple_2.png

इस वजह से बढ़ी आईफोन की सेल
बता दें कि एप्पल ने पिछले वर्ष भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की। एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर यूजर्स को कई तरह के डिस्काउंट और अन्य ऑफर दिए गए। इसके अलावा AppleCare+ जैसी सुविधा भी यूजर्स को मिल रही हैं। इसके साथ ही एप्पल ने एक ऑफर और निकाला, जिसके तहत iPhone 11 खरीदने पर AirPods फ्री दिए गए। यह भी आईफोन की सेल बढ़ने का एक कारण रहा।

यह भी पढ़ें—iphone 13 की चर्चा तेज, सामने आई इस फोन से जुड़ी ये महत्वपूर्ण डिटेल्स

iPhone 12 और iPhone 12 mini की बढ़ सकती है बिक्री
काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में भारत में 5G स्मार्टफोन की डिमांड ज्यादा रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 5जी स्मार्टफोन की शिपमेंट में 9 गुना इजाफा देखने को मिल सकता है, जो पिछले साल की चार मिलियन से 38 मिलियन के आंकड़े तक जा सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि इस दौरान iPhone 12 और iPhone 12 mini की बिक्री और बढ़ सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M3cbyj

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...